• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डीजे पर डांस को लेकर भिड़े दूल्हा-दुल्हन के रिश्तेदार, एक की मौत

Writer D by Writer D
23/02/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बुलंदशहर
0
Dead Body

Dead body

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक शादी समारोह (Wedding Ceremony) में बुधवार रात डीजे पर डांस को लेकर वर और वधू पक्ष में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान बीच-बचाव में आए लड़की पक्ष के एक 40 वर्षीय व्यक्ति की चोट लगने से मौत (Killed) हो गई। मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस कानूनी कार्यवाही में जुटी है। मामला बुलंदशहर के एक बैंकट हाल का है।

यहां वर पक्ष जनपद के खानपुर थाना क्षेत्र से बारात लेकर आया था और वधू पक्ष के लोग नगर क्षेत्र के ही थे। शादी में सभी खाने और गाने का आनंद ले रहे थे। रात लगभग 11 बजे डीजे पर दोनो पक्षों के लोग नाच रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर विवाद हो गया और मारपीट होने लगी। मारपीट को देख वहां मौजूद लड़की पक्ष के लोग बीच-बचाव में आ गए।

बुलंदशहर के ज्ञानलोक कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय अजय बीच-बचाव कराने के लिए डांसिंग फ्लोर पर पहुंचे तो उनसे भी मारपीट कर दी गई, जिससे वह बेहोश हो गये। शादी समारोह में हड़कंप मच गया। अजय को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मृतक के बेटे ने कोतवाली नगर को दे दी।

आप विधायक अमित रतन गिरफ्तार, भ्रष्टाचार के आरोप में विजिलेंस ने की कार्रवाई

इस पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बुलन्दशहर एएसपी अनुकृति शर्मा की ओर से दावा किया गया कि मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। आशंका है कि अंदरूनी चोट लगने के कारण अजय की मौत (Killed) हुई है। फिलहाल पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

Tags: bulandshehr newscrime news
Previous Post

आप विधायक अमित रतन गिरफ्तार, भ्रष्टाचार के आरोप में विजिलेंस ने की कार्रवाई

Next Post

इस दिन जारी होगी पीएम किसान निधि की किस्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेसवे के साथ उभरेगा ‘इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग हब’, 12 जिलों में 46,660 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी

26/04/2026
School Chalo Abhiyan
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा एक्शन: अब ‘एक भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहेगा’, 1 मई से चलेगा विशेष नामांकन अभियान

26/04/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश यानी सेफ्टी, स्टेबिलिटी एंड स्पीड की गारंटीः मुख्यमंत्री

26/04/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम के हाथों पुरस्कार पाकर बढ़ा हौसला

26/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बेटियों ने पुलिस ट्रेनिंग में दिया मजबूती, तत्परता, समर्पण व अनुशासन का परिचय: सीएम योगी

26/04/2026
Next Post
PM Kisan Nidhi

इस दिन जारी होगी पीएम किसान निधि की किस्त

यह भी पढ़ें

Chaudhary Charan Singh University

चौ.चरण सिंह विवि ने तीन मई तक स्थगित की मुख्य परीक्षाएं

13/04/2021
Indonesia handed over 2 terrorists to India

आतंकवाद से लड़ाई में भारत के साथ आया सबसे बड़ा मुस्लिम देश, सौंपे 2 आतंकी

19/05/2025
फ़िल्म अभिनेत्री दीपिका Film actress Deepika

फ़िल्म अभिनेत्री दीपिका हैं मनरेगा मजदूर , कुछ यूं गवाही दे रही है जॉब कार्ड पर लगी तस्वीर

16/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version