• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक लाख का इनामी बदमाश रोशन गुप्ता पुलिस एंकाउंटर में ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल

Writer D by Writer D
27/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Police Encounter

एक लाख का इनामी बदमाश ढेर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी जिले के बड़ी पियरी के रहने वाले एक लाख के इनामी रोशन गुप्ता उर्फ किट्टू को पुलिस ने गुरुवार रात को सरैया डाट पुल के पास मुठभेड़ में मार गिराया।

घटना में दो पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी। जिन्हें मलदहिया स्थित अस्पताल में भर्ती किया गया है। रोशन गुप्ता पर लूट, हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी समेत 34 केस दर्ज थे। इसके पास से दो देशी पिस्टल, एके-47 के 4 और 30 व .32 बोर के असलहे के 14 कारतूस बरामद किए गए हैं।

देश में 87 लाख मरीज कोरोनामुक्त, संक्रमितों की संख्या 93 लाख के पार

एसएसपी अमित पाठक ने बताया किट्टू सराफा कारोबारियों से रंगदारी मांगता था। गुरुवार रात को सूचना मिली कि किट्टू किसी घटना को अंजाम देने जा रहा है। सरैया डाट पुल के पास पुलिस की टीम चेकिंग कर रही थी।

इसी बीच बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी। दोनों ओर 20 राउंड हुई फायरिंग में किट्टू के सिर में गोली लगी। किट्टू को मंडलीय अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस दौरान उसका साथी एक लाख का इनामी मनीष सिंह फरार हो गया।

इन वारदातों में था वांछित

खालिसपुर में गोपाल यादव की 2011 में हत्या कर किट्टू सुर्खियों में आया था। 2012 में सैदपुर में सराफा कारोबारी को गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। 23 अप्रैल 2012 को अर्दली बाजार में बैंक कर्मचारी महेश जायसवाल की गोली मार कर हत्या कर दी थी।

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की सरेराह गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

28 अगस्त 2019 को चौका घाट के पास हिस्ट्रीशीटर प्रिंस और एक ट्राली चालक की हत्या में भी इसका नाम शामिल था। 15 नवंबर 2020 को सराफा कारोबारी के घर में घुसकर 50 लाख की रंगदारी मांगी थी।

Tags: crime newscrime news in hindilatest up news in hindiPolice Encounterup newsइनामी बदमाश राकेश गुप्ता ढेरएक लाख का इनामी बदमाश ढेर
Previous Post

देश में 87 लाख मरीज कोरोनामुक्त, संक्रमितों की संख्या 93 लाख के पार

Next Post

महबूबा मुफ्ती फिर नजरबंद! बेटी बोली-‘हमें घर से निकलने की इजाजत नहीं’

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post

महबूबा मुफ्ती फिर नजरबंद! बेटी बोली-'हमें घर से निकलने की इजाजत नहीं'

यह भी पढ़ें

Train

रेलवे लाइन के किनारे मिला व्यक्ति का शव

24/08/2022
IED Blast

काबुल में रूसी एम्बेसी के बाहर धमाका, 2 अधिकारियों समेत 25 लोगों की मौत

05/09/2022
cm yogi

मुख्यमंत्री योगी ने प्रथम वातानुकूलित जिम्नेजियम हॉल का किया उद्घाटन

07/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version