• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्याज के पत्ते बनाएंगे आपके बालों को चमकदार

Writer D by Writer D
11/10/2025
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Hair

hair

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जब भी कभी बालों (Hair) के देखभाल की बात की जाती हैं सभी के मन में बाजार में उपलब्ध ब्यूटी प्रोडक्ट्स का ख्याल आता हैं और सभी इनका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें उपलब्ध केमिकल पदार्थ बालों को फायदा पहुंचाने के साथ ही नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आप प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करें तो बेहतर परिणाम मिलते हैं। आप प्याज के पत्तों की मदद ले सकते हैं जो अपने प्राकृतिक गुणों से आपके बालों (Hair) को पोषित करते हुए इन्हें चमकदार और जड़ों से मजबूत बनाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं किस तरह प्याज के पत्ते का इस्तेमाल कर बालों को फायदा पहुंचाया जा सकता हैं।

पतले बालों (Hair)के लिए

अगर आपके बाल बेजान और बहुत पतले हैं तो आपको प्याज के पत्तों को पीस कर और इसे आलू के रस में मिला कर बालों में लगाना चाहिए। ये सिर की त्वचा को पोषण देने और रक्त संचार को बढ़ाने में मदद करता है। यह किसी भी तरह की स्कैल्प से जुड़ी समस्याओं से निपटने में मदद करता है और आपके बालों को तेजी से घने बनाने में मदद करता है। इसके अलावा यह आपके बालों के रोम को सल्फर देने में भी मदद करता है। सल्फर आपके बालों के रोम के पुनर्जनन के लिए जरूरी है जो कि बालों के पतलेपन और टूटने को कम करने में भी मदद कर सकता है।

बालों (Hair) में खुजली और डैंड्रफ के लिए

प्याज के पत्तों का एक खास गुण ये भी है कि ये बालो में खुजली और डैंड्रफ की समस्या को दूर कर सकता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होता है जो कि बालों में गंदगी के कारण पैदा हुए बैक्टीरिया को कम करता है। इसके अलावा ये फंगल इंफेक्शन को भी कम करने में मददगार है। आपको बस इसके लिए प्याज के पत्तों को उबाल कर इसके पानी से अपने बालों को धोना है। ये बालों में खुजली और डैंड्रफ को कम करने में मदद करेगा।

बालों (Hair) को प्रोटीन पोषण देने के लिए

प्याज के पत्तों को पीस लें और इसमें अंडा और दो बूंद नींबू का रस मिलाएं। अब इसे अपने बालों पर लगाएं। ये आपके बालों में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाएगा और इसे पोषण देना काम करेगा। इससे आपके बाल अंदर से मजबूत होंगे और हेल्दी होंगे। साथ ही आपके बालों में चमक और जान भी नजर आएगी

स्कैल्प को हेल्दी रखने के लिए

स्कैल्प को हेल्दी रखने के लिए आप प्याज के पत्तों का कई प्रकार से इस्तेमाल कर सकते हैं। आप पहले तो प्याज के पत्तों को उबाल लें और इसका अर्क निकाल लें। अब इस अर्क से हफ्ते में दो बार अपने बालों की मालिश करें। ये आपके स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाएगा, इसको पोषण देगा और इसे अंदर से हेल्दी बनाने में मदद करेगा।

जड़ों से मजबूत बालों (Hair) के लिए

बालों को जड़ों से मजबूत बनाने के लिए आप प्याज के पत्ते को पीस कर और इसमें एलोवेरा मिला कर इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, प्याज का रस एक एंटीऑक्सीडेंट एंजाइम केटेलज (catalase) के स्तर को बढ़ाकर बालों के विकास में सुधार करने में मदद करता है। यह एंजाइम बालों की ग्रोथ साइकिल को रेगुलेट करता है और हाइड्रोजन पेरोक्साइड के डीकंपोजिशन में मदद करता है।

सीरम और हेयर पैक में

बालों के लिए आप प्याज के पत्तों से सीरम और हेयर पैक भी बना सकते हैं। साथ ही लंबे समय तक के लिए इसे इस्तेमाल करना चाहते हैं तो प्याज के पत्तों का अर्क बना कर और इसे नारियल तेल में मिला कर रख लें। आप चाहें तो इसमें ऑलिव ऑयल भी मनिला कर रख सकते हैं। फिर जैसे आप अपने बालों की रेगुलर चंपी करते हैं, वैसे ही आप इस तेल से अपने बालों की चंपी कर सकते हैं। ये आपके बालों को अंदर से स्वस्थ, बाहर से घने व मजबूत और शाइनी रखने में मदद करेगा।

Tags: beauty benefits of onion leavesbeauty hacksBeauty tipshair caretips for long hairtips for shiny hair
Previous Post

वेजिटेरियन लोगों को बहुत पसंद आती है कीमा से बनी ये डिश

Next Post

रात के बचे चावल से बनाएं ये टेस्टी डिश, रोज होगी डिमांड

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi led the Tiranga Yatra in Gorakhpur.
Main Slider

गोरखपुर में गूंजा ‘भारत माता की जय’, CM योगी बोले- तिरंगा बलिदान की पहचान

10/08/2026
JPSC-JSSC Protest
Main Slider

झारखंड में JPSC-JSSC विवाद गरमाया, बाबूलाल मरांडी समेत BJP नेता हिरासत में

10/08/2026
CM Yogi writes a letter to the people of the state regarding the Kanwar Yatra.
Main Slider

कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती, की ये खास अपील

10/08/2026
Stone-pelting at Kanwariyas in Lakhimpur
Main Slider

लखीमपुर में कांवड़ियों पर पथराव, एक घायल; कई संदिग्ध हिरासत में

10/08/2026
tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये 4 हेल्दी स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

09/08/2026
Next Post
cutlets

रात के बचे चावल से बनाएं ये टेस्टी डिश, रोज होगी डिमांड

यह भी पढ़ें

Earthquake

भूकंप से डोली मिजोरम की धरती, घरों से बाहर निकले लोग

26/07/2022
योगी का ममता पर तीखा प्रहार

योगी का ममता पर तीखा प्रहार

04/04/2021
section 144

बस्ती मे हुआ धारा 144 का उल्लघंन, 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

10/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version