• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र में पिछले 30 वर्षों से केवल जाति एवं धर्म की राजनीति हो रही है : प्रियंका गांधी

Writer D by Writer D
26/02/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, बलरामपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलरामपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने शनिवार को उत्तर प्रदेश की निराशाजनक स्थिति के लिए जाति और धर्म की राजनीति को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि विकास के केवल बड़े दावे किए गए लेकिन पिछले 30 वर्षों से केवल जाति और धर्म की राजनीति हो रही है।

कांग्रेस नेता (Priyanka Gandhi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) पर भी कटाक्ष किया कि वह राज्य के किसानों के सामने आवारा पशुओं की वजह से उत्पन्न समस्या से अनभिज्ञ हैं। उन्होंने भाजपा पर विज्ञापनों पर करोड़ों रुपये खर्च करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सब भाजपा के हैं लेकिन यहां विकास के नाम पर कुछ भी नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी स्थिति क्यों हुई और जवाब दिया कि इसका सीधा जवाब है कि पिछले 30 वर्षों से जाति और धर्म के नाम पर राजनीति हो रही है।  उन्होंने कहा,  पहले आपने बसपा को आजमाया, फिर सपा और अब भाजपा पिछले पांच सालों से सत्ता में है लेकिन कोई काम नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि सत्ता में आने वाले इन सभी दलों के नेताओं को पता है कि विकास के नाम पर नहीं सिर्फ जाति और धर्म के नाम पर वोट मिलता है, इसलिए वे जाति और धर्म की बात करेंगे और आपकी भावनाओं का शोषण करेंगे तो उन्हें बिना कोई काम किये भी वोट मिल जाएगा। उन्होंने कहा,   आपने इसे उनकी (नेताओं की) आदत बना दी है कि काम करने की कोई जरूरत नहीं है। आप भावनात्मक मुद्दों पर आंखें बंद करके मतदान करेंगे, भले ही आपके बच्चे बेरोजगार हों।

भाजपा ने यूपी में लोगों लोगों राशन पर निर्भर कर उन्हें गरीबी में धकेल दिया : प्रियंका गांधी

भाजपा नेताओं पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, वे यहां आते हैं और पाकिस्तान, आतंकवाद, जाति और धर्म की बात करते हैं लेकिन कोई आपके बारे में बात नहीं करता है।

आवारा पशुओं की समस्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस मुद्दे को हल करने के लिए सुझाव दिया था कि छत्तीसगढ़ मॉडल यहां लागू किया जा सकता है लेकिन कोई जवाब नहीं आया।

उन्होंने तंज करते हुए कहा, पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री ने कहा था कि उन्हें आवारा मवेशियों की समस्या के बारे में नहीं पता है जो पिछले पांच सालों से जारी है। आप प्रधानमंत्री हैं … लोग कहते हैं कि आपको सब कुछ पता चल जाता है और फिर भी आपको इतने बड़े मुद्दे के बारे में पता नहीं था।

वाद्रा ने कहा, आप लगातार उन्हें वोट क्यों दे रहे हैं जो केवल धर्म और जाति की बात करते हैं, उन्हें वोट न दें। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों को जानबूझकर गरीब रखा जा रहा है क्योंकि जो नीतियां अपनाई जा रही हैं वे अमीरों के लिए हैं। वाद्रा ने अपनी पार्टी के वादों पर यह कहते हुए विस्तार से बताया कि कांग्रेस के पास विकास के लिए दृष्टि है और लोगों से विवेकपूर्ण और जिम्मेदारी से मतदान करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सजग किया कि यदि आपका वोट गलत पड़ा तो आप और पांच वर्षों के लिए पीडित होंगे।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

22 लाख मतदाताओं के हाथ में है आज 51 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Next Post

शादी का झांसा देकर पचास हजार ठगने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण, नक्काशीदार स्तंभों के पास मंत्री संग ली सेल्फी

04/09/2026
Ninth board meeting of UP Braj Teerth Vikas Parishad under the chairmanship of CM Yogi
Main Slider

वृंदावन परिक्रमा मार्ग को बनाएं सुरक्षित, इस्तेमाल हों बारिश में न फिसलने वाले पत्थर: मुख्यमंत्री

04/09/2026
Major security lapse during CM Yogi's visit.
Main Slider

सीएम योगी के दौरे के दौरान बड़ी सुरक्षा चूक, काफिले के पास बिजली के तारों में हुआ तेज धमाका

04/09/2026
Next Post
women arrested

शादी का झांसा देकर पचास हजार ठगने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Cough

खांसी होने पर करे ये घरेलू उपचार, मिलेगा आराम

24/01/2022
हिमाचल के डॉक्टर व उनकी पत्नी संक्रमित

कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद हिमाचल के डॉक्टर व उनकी पत्नी संक्रमित

16/03/2021
CM Dhami

राज्यपाल व सीएम ने सराहा ओपन यूनिवर्सिटी का कांसैप्ट

28/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version