• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Operation Ganga: 15 स्पेशल उड़ानों से यूक्रेन से 3000 भारतीयों को किया गया एयरलिफ्ट

Writer D by Writer D
06/03/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कीव। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध (Ukraine-Russia War) के 10वें दिन यानी शनिवार को यूक्रेन के पड़ोसी देशों से 15 विशेष उड़ानों के जरिए, 3000 भारतीयों को एयरलिफ्ट (Airlift)  किया गया।

आपको बता दें कि यूक्रेन से ज़्यादातर भारतीय नागरिक बॉर्डर पर या सीमावर्ती देशों में पहुंच रहे हैं, जहां से भारत मिशन गंगा के तहत विशेष विमान भेजकर भारतीयों की वतन वापसी करा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को 3000 भारतीयों को स्वदेश वापस लाया गया है।

भारतीय नागरिकों को बचाने के लिए ‘ऑपरेशन गंगा’ (Operation Ganga) के तहत विशेष उड़ानें चलाई जा रही हैं। शनिवार लौटीं 15 उड़ानों में से 12 विशेष नागरिक उड़ानें और 3 आईएएफ उड़ानें शामिल थीं। 22 फरवरी, 2022 से यह विशेष उड़ानें शुरू की गई थीं, जिनके ज़रिए अब तक 13,700 से अधिक भारतीयों को वापस लाया जा चुका है। 55 विशेष नागरिक उड़ानों के ज़रिए 11728 भारतीय लाए गए हैं।

Operation Ganga: IAF ने दो दिनों में 1,428 नागरिकों की कराई ‘वतन वापसी’

वायुसेना ने अब तक 10 उड़ानें भरीं

ऑपरेशन गंगा’ के तहत भारतीय वायुसेना ने अब तक 10 उड़ानें भरी हैं। इन उड़ानों के ज़रिए 26 टन राहत सामग्री उन देशों में पहुंचाई गई है और 2056 यात्रियों को वापस लाया गया है।

भारतीय वायुसेना के तीन C-17 हेवी लिफ्ट ट्रांसपोर्ट विमान, जिन्होंने शुक्रवार हिंडन हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी, शनिवार सुबह हिंडन में वापस उतरे। ये विमान रोमानिया, स्लोवाकिया और पोलैंड से 629 भारतीय नागरिकों को निकालकर लाए हैं। इन उड़ानों ने भारत से 16।5 टन राहत सामग्री भी इन देशों तक पहुंचाई।

Operation Ganga: 200 छात्रों को लेकर रोमानिया से लौटा C-17 ग्लोबमास्टर

रविवार, बुडापेस्ट, कोसिसे, रेज़ज़ो और बुखारेस्ट से 11 विशेष उड़ानें संचालित होने की उम्मीद है, जिससे 2200 से अधिक भारतीयों को स्वदेश वापस लाया जाएगा।

खारकीव से सभी भारतीयों को निकाल लिया गया

उधर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने भी दावा किया है कि खारकीव से सभी भारतीयों को निकाल लिया गया है। जो लोग अब भी यूक्रेन में फंसे हैं, उनसे संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि सूमी और कुछ अन्य इलाकों को छोड़ दें, तो अब वहां ज़्यादा भारतीय नहीं बचे हैं।

Tags: # world newsinternational Newsukraine crisisUkraine-Russia newsukraine-russia warWorld War 3WW III
Previous Post

अवैध सम्बंधों को लेकर हुई थी युवक की हत्या, एक गिरफ्तार

Next Post

पति ने की पत्नी की हत्या, जंगल में फेंका शव

Writer D

Writer D

Related Posts

Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

6.3 तीव्रता के भूकंप से कांपा ये देश, सुनामी अलर्ट जारी

16/07/2026
Iranian attack on US base in Kuwait
अंतर्राष्ट्रीय

कुवैत में अमेरिकी बेस पर ईरानी हमला, वाशिंगटन से तेहरान तक मंचा हड़कंप

13/07/2026
Vietnam Boat Accident
Main Slider

वियतनाम में दर्दनाक हादसा, स्पीडबोट पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

11/07/2026
Donald Trump
अंतर्राष्ट्रीय

मेरी हत्या की कोशिश हुई तो ईरान को मिलेगा करारा जवाब…ट्रंप की खुली चेतावनी

11/07/2026
Donald Trump
Main Slider

इस्राइल का बड़ा दावा: ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा है ईरान?

10/07/2026
Next Post
murder

पति ने की पत्नी की हत्या, जंगल में फेंका शव

यह भी पढ़ें

हत्यारोपी गिरफ्तार

सहारनपुर : मेडिकल स्टोर संचालक का एक हत्यारोपी गिरफ्तार

11/10/2020
Chole-Kulche

घर पर ही बनाएं दिल्ली की फेमस डिश, नोट करें स्ट्रीट फूड रेसिपी

09/07/2025
Ikkis

‘इक्कीस’ के डिस्क्लेमर को लेकर बवाल, जानें ऐसा क्या लिखा

03/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version