• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

PM मोदी से मुकाबला करने के लिए विपक्ष के पास नहीं है कोई चेहरा : राउत

Writer D by Writer D
14/07/2021
in Main Slider, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Sanjay Raut

Sanjay Raut

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एक तरफ चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की विपक्ष को एकजुट करने की बातें सामने आ रही हैं। इस सबके बीच शिवसेना के सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है।

संजय राउत का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुकाबला करने के लिए विपक्ष के पास कोई चेहरा नहीं है। संजय राउत ने कहा कि जबतक विपक्ष के पास कोई चेहरा नहीं आता है, तबतक कोई चांस नहीं है।

हालांकि, शिवसेना सांसद ने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुकाबले एनसीपी प्रमुख शरद पवार सबसे सही उम्मीदवार हैं। संजय राउत ने कहा कि 2024 में बिना किसी बड़े चेहरे के नरेंद्र मोदी को हराना मुश्किल होगा, शरद पवार इसके लिए सही विकल्प हैं।

शिवसेना सांसद ने कहा कि राहुल गांधी एक बड़े कांग्रेस नेता हैं, लेकिन उनसे भी बड़े नेता अभी मौजूद हैं। संजय राउत ने कहा कि कांग्रेस में भी लीडरशिप को लेकर संकट है, इसीलिए अभी तक पार्टी प्रेसिडेंट नहीं चुन पाए हैं।

प्रशांत किशोर पर क्या बोले संजय राउत…

पीके को लेकर संजय राऊत ने कहा कि प्रशांत किशोर ने बंगाल में अच्छा काम किया है, ऐसा तृणमूल कांग्रेस का कहना है। तृणमूल कांग्रेस और प्रशांत किशोर का एक एग्रीमेंट भी हुआ था। संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में प्रशांत किशोर ने काम किया था, हमारे साथ भी कुछ काम किया था।

CM योगी ने जनता दरबार में सुनी फरियाद, समाधान का दिया आश्वासन

संजय राउत ने कहा कि मुझे मालूम नहीं क्या करना चाहते हैं, देश के विपक्ष को साथ लाने में बड़ा योगदान कर सकते हैं। अगर कोई गैर राजनीतिक नेता ऐसा काम करे उसको सब लोग मान्यता देते हैं। संजय राउत का कहना है कि मोदी जी का चेहरा बहुत अहम है, दूसरी लहर जो आई है उसके बाद मोदी की लोकप्रियता में थोड़ी कमी आई है। लेकिन वो मोदी हैं, आज भी प्रधानमंत्री मोदी हैं, देश के सबसे बड़े नेता हैं।

अहम वक्त पर आया राउत का बयान

आपको बता दें कि शिवसेना सांसद संजय राउत का ये बयान तब आया है, जब बीते दिन ही चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की है।

इस प्रकार की अटकलें लगाई जा रही हैं कि प्रशांत किशोर समूचे विपक्ष को एकजुट करने की कोशिशों में लगे हैं। कुछ वक्त पहले ही प्रशांत किशोर और शरद पवार की कई मुलाकातें हुई थीं। इन मुलाकातों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एकजुट विपक्ष बनाने की कोशिशों के तौर पर देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि शिवसेना और एनसीपी महाराष्ट्र की सरकार में साझेदार हैं, इससे पहले भी संजय राउत कई बार शरद पवार को विपक्ष का प्रमुख नेता बनाने की वकालत कर चुके हैं।

Tags: Maharashtra NewsNational newspm modiSanjay Rautshara pawarshivsena
Previous Post

टोक्यो ओलंपिक में जाने वाले खिलाड़ियों को CM योगी ने दी शुभकामनाएं

Next Post

डिफेंस कमेटी मीटिंग से राहुल गांधी समेत कांग्रेस सांसदों का वॉक आउट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
rahul gandhi

डिफेंस कमेटी मीटिंग से राहुल गांधी समेत कांग्रेस सांसदों का वॉक आउट

यह भी पढ़ें

CBSE Government School

मॉडल संस्कृति स्कूल में सत्र 2021-22 दाखिले शुरू, मिलेगी सीबीएसई की मान्यता

04/10/2020
National talent exam

SSC CHSL 2020: इन 4726 नौकरियों के लिए आवेदन 15 दिसंबर तक

10/12/2020
Bharat Jodo Yatra

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हुई धक्का-मुक्की, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह गिरे

26/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version