• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

PM मोदी के केदारनाथ दौरे का विरोध, CM पुष्कर ने पुरोहितों संग की चर्चा

Writer D by Writer D
03/11/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर को केदारनाथ जाएंगे, लेकिन उनके इस दौरे का विरोध शुरू हो गया है। पीएम मोदी की इस यात्रा का वहां के पुरोहित विरोध कर रहे हैं। जिसके बाद बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुरोहितों को मनाने केदारनाथ धाम पहुंचे। बताया जा रहा है कि सीएम धामी ने काफी देर बंद कमरे में पुरोहितों के साथ चर्चा की।

दरअसल, दो दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत समेत बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का केदारनाथ में जमकर विरोध हुआ था। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को तो पुरोहितों ने दर्शन भी नहीं करने दिए थे। इसके बाद पुरोहितों ने पीएम मोदी के दौरे का भी विरोध करने का फैसला लिया था। तब से ही उत्तराखंड सरकार सकते में हैं।

पुरोहित और पंडा समाज के विरोध को देखते हुए आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ गए और उन्होंने पुरोहित समाज से बात की। साथ ही प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों का भी जायजा लिया और पुरोहित समाज के विरोध को कम करने की कोशिश भी की।

दरअसल, जनवरी 2020 में त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार ने चार धाम देवस्थानम बोर्ड का गठन किया था। इसके साथ ही चार धाम समेत 51 अन्य मंदिरों का नियंत्रण राज्य सरकार के पास आ गया था। उत्तराखंड में केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और बद्रीनाथ चार धाम हैं। तब से ही पुरोहित और पंडा समाज इस फैसला को वापस लेने की मांग पर अड़े हैं।

हालांकि, धामी ने मुख्यमंत्री बनते ही कमेटी का गठन किया था और रिपोर्ट के आधार पर फैसला लेने का वादा किया था। हालांकि, तय तारीख 30 अक्टूबर तक भी जब कोई फैसला नहीं हुआ तो फिर से देवस्थानम बोर्ड का मुद्दा गरमा गया और पुरोहितों ने आंदोलन शुरू कर दिया। पुरोहितों ने प्रधानमंत्री मोदी के दौरे तक का विरोध करने का फैसला लिया है।

दिवाली से पहले बुझ गया घर का चिराग, सड़क हादसे में हुई चार लोगों की मौत

प्रधानमंत्री के दौरे से ठीक पहले पुरोहित समाज का इस तरह आंदोलनरत होना सरकार की चिंता बन गया था इसलिए मुख्यमंत्री धामी आज केदारनाथ पहुंचे और पुरोहित समाज के साथ बंद कमरे में बात की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि बातचीत काफी सकारात्मक रही है और पुरोहित समाज प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए उत्सुक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जन भावनाओं का सम्मान करने वाली सरकार है। तीर्थों के पंडा, पुरोहित और पुजारियों के मान-सम्मान को कोई ठेस नहीं पहुंचाई जाएगी। हम सकारात्मक, धनात्मक और विकासात्मक दृष्टिकोण से चारधाम, पंडा, पुरोहित और पुजारी समाज के सम्मान तथा धार्मिक आस्था की गरिमा के सम्मान के लिए तत्पर हैं।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। 5 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी के केदारनाथ आगमन के लिए की जा रही तैयारियों का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी उत्तराखण्ड को दुनिया की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी के तौर पर विकसित करने का विजन है। आधुनिक इतिहास में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले चरण के सभी काम पूरे हो चुके हैं। दूसरे चरण के काम शुरू हो रहे हैं। पीएम मोदी अपने दौरे में आदि गुरू शंकराचार्य जी की समाधि का लोकार्पण करने के साथ ही उनकी प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे।

Tags: cm pushkar singh dhamiKedarnath dhamNational newsUttrakhand News
Previous Post

दिवाली से पहले बुझ गया घर का चिराग, सड़क हादसे में हुई चार लोगों की मौत

Next Post

सीएम योगी का देवबंद का दौरा रद्द, आठ नवंबर को कैराना आएंगे

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
राष्ट्रीय

माता मनसा देवी मंदिर में अब 24 घंटे टूरिस्ट पुलिस तैनात, CM सैनी ने किया उद्घाटन

12/10/2026
राष्ट्रीय

उपचुनावों के नतीजों पर अनिल विज का तंज, बोले- जनता ने विपक्ष को नकारा

12/10/2026
Heavy Rain
नई दिल्ली

दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम सुहाना, जानें अगले 5 दिनों का IMD अपडेट

12/10/2026
पंजाब

‘साढ़े चार साल के काम से जीता जनता का भरोसा’, बोले भगवंत मान

12/10/2026
Next Post

सीएम योगी का देवबंद का दौरा रद्द, आठ नवंबर को कैराना आएंगे

यह भी पढ़ें

आलिया भट्ट

ऐसा क्या किया रणवीर ने? की बन गया मजाक

10/03/2022
नरेंद्र सिंह तोमर narendra singh tomar

नए कानून के तहत किसान अपनी फसल किसी भी कीमत में बेच सकता है : तोमर

30/09/2020
anurag kashyap

अनुराग कश्यप को मुंबई पुलिस ने भेजा समन, कल की जाएगी पूछताछ

30/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version