• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पेट्रोल-डीजल की कीमत वृद्धि पर राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही 1 बजे तक स्थगित

Writer D by Writer D
08/03/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को लेकर विपक्ष ने सोमवार को राज्यसभा में भारी शोर शराबा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही एक बजे तक स्थगित कर दी गई। इससे पहले इसी मुद्दे पर सदन की कार्यवाही 11बजे तक स्थगित की गई थी.

उपसभापति हरिवंश ने पहले स्थगन के बाद 11बजे सदन की कार्यवाही शुरू करने का प्रयास किया तो विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे खड़े हो गये और कहा कि विपक्ष ने पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि को लेकर नियम 267 के तहत कार्य स्थगन की मांग की। पहले इस पर चर्चा होनी चाहिए।

उनके साथ ही सदन में कांग्रेस के उपनेता आनंद शर्मा और विपक्ष के अन्य सदस्य भी खड़े हो गए तथा नारे लगाने लगे। इस पर श्री हरिवंश ने कहा कि इस मुद्दे पर सुबह सभापति व्यवस्था दे चुके हैं, इसलिए सदन का कामकाज चलाने में विपक्ष को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सदन के एजेंडे में कई विधेयक हैं जिन पर चर्चा करते हुए विपक्ष इस मुद्दे को उठा सकता है। लेकिन विपक्ष के सदस्य इस दलील से शांत नहीं हुए और नारेबाजी करते रहे।

राज्यसभा के तीन नए निर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ

श्री खड़गे ने कहा कि विधेयकों पर चर्चा होने तक जनता का बुरा हाल हो जाएगा। इसलिए पेट्रोल डीजल की कीमतों के मुद्दे पर तत्काल चर्चा होनी चाहिए। श्री हरिवंश इससे इंकार किया और सदस्यों से शांत होने तथा कामकाज होने देने की अपील की लेकिन विपक्षी सदस्य शांत नहीं हुए। इसके बाद उपसभापति ने सदन की कार्यवाही एक बजे तक स्थगित कर दी।

Tags: National newsRajya Sabha proceedings adjourned till 1 pmrajyasabha
Previous Post

राज्यसभा के तीन नए निर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ

Next Post

शराब पीने के विवाद में बदमाशों ने चाय विक्रेता को मारी गोली, एक आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Radhashtami: राधा रानी को लगाएं इन चीजों का भोग, जीवन में बनी रहेगी खुशियां

19/09/2026
Main Slider

राधा अष्टमी पर राधारानी के 108 नाम के मंत्रो का करें जाप

19/09/2026
Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
उत्तराखंड

दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर जोर, एमएसपी पर खरीद का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के निर्देश

18/09/2026
उत्तराखंड

युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

18/09/2026
Next Post
shot

शराब पीने के विवाद में बदमाशों ने चाय विक्रेता को मारी गोली, एक आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

arrested

लूट में वांछित 10 हजार का इनामी बदमाश सनिया गिरफ्तार

11/04/2022
Republic Day Dishes

गणतंत्र दिवस पर बनाना है कुछ टेस्टी, तो ये डिशेज है बेस्ट

26/01/2026
Pigmentation

चेहरे की पिगमेंटेशन से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो फॉलो करें ये नुस्खें

17/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version