Main Sliderनई दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

लोकसभा में गिरा विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव, मोदी सरकार की जीत

नई दिल्ली। लोकसभा की गुरुवार की कार्यवाही हंगामे से भरी रही। शाम को विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. का अविश्वास प्रस्ताव (No Confidence Motion) गिर गया, इसमें मोदी सरकार की जीत हुई। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की। इस दौरान पीएम ने I.N.D.I.A. गठबंधन को घमंडिया गठबंधन कहा। इसी के साथ राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

मोदी ने मणिपुर हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि देश भरोसा रखे, मणिपुर में शांति का सूरज जरूर उगेगा। बता दें कि अविश्वास प्रस्ताव पर मंगलवार से चर्चा शुरू हुई थी। तीन दिन बाद आज ये खत्म हुई।

पीएम ने अविश्वास प्रस्ताव (No Confidence Motion) पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा, ”2018 में मैंने नेता सदन के नाते उनको काम दिया था कि 2023 में वो अविश्वास प्रस्ताव लाएं। अब 2028 में लाने का काम उनको दे रहा हूं, लेकिन कम से कम थोड़ी तैयारी करके आएं। ताकि जनता को लगे कि कम से कम विपक्ष के वो लायक है।”

अविश्वास प्रस्ताव (No Confidence Motion)  गिरना तय था

विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव (No Confidence Motion) पहले से गिरना तय था क्योंकि बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के पास बहुमत है। वहीं विपक्षी दलों के पास तय संख्या नहीं है। हालांकि विपक्षी दलो कहते रहे हैं कि मणिपुर मुद्दे पर पीएम मोदी के संसद में बयान देने को लेकर अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था।

‘जिनके खुद बही खाते बिगड़ते हुए हैं वो हमसे हिसाब ले रहे हैं’, पीएम मोदी ने विपक्ष पर बोला हमला

बता दें कि केंद्र सरकार अविश्वास प्रस्ताव (No Confidence Motion) पर हुई वोटिंग में अगर हार जाता तो पीएम समेत पूरी मंत्रिपरिषद को इस्तीफा देना पड़ता।

 

Related Articles

Back to top button