• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2025 में 2 करोड़ से ज्यादा दो-पहिया गाड़ियों की हुई बिक्री, बन गया रिकॉर्ड

Desk by Desk
31/12/2025
in Tech/Gadgets
0
दो-पहिया गाड़ियों ने पकड़ी रफ्तार, इस साल 2 करोड़ से ज्यादा हुई बिक्री, बन गया रिकॉर्ड
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

साल 2025 सिर्फ कार बाजार ही नहीं, बल्कि टू-व्हीलर मार्केट (Two-Wheelers Market) के लिए बेहतरीन साबित हुआ है. इस साल रिटेल बिक्री में बेतहाशा बढ़ोतरी देखने को मिली है. इस साल अब तक कुल रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 20 मिलियन यानि 2 करोड़ के पार हो गया है. हालांकि, जीएसटी बढ़ोतरी के बावजूद बाजार की उम्मीदों के मुताबिक बिक्री में बढ़ोतरी नहीं रही, लेकिन फिर भी यह आंकड़ा अपने आप में एक रिकॉर्ड है.

वाहन पोर्टल पर उपलब्ध 29 नवंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी से दिसंबर तक भारत में कुल टू-व्हीलर (Two-Wheelers) रजिस्ट्रेशन 20.2 मिलियन रहा है. हालांकि, अंतिम आंकड़ा इससे भी ज्यादा रहेगा क्योंकि वाहन खरीदने के लिए 2-3 दिन वाहन पोर्टल पर डेटा अपडेट किया जाता है. मजेदार बात ये है कि जनवरी से नवंबर तक रजिस्ट्रेशन में सालाना हिसाब से 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई रही थी, जब आंकड़ा 18.97 मिलियन था. इसके अलावा इसी टाइम में फैक्ट्री डिस्पैच 1.6 प्रतिशत बढ़कर 18.08 मिलियन यूनिट था. पिछले साल की बात करें तो 2024 में कुल रजिस्ट्रेशनों की संख्या 18.92 प्रतिशत था और फैक्ट्ररी डिस्पैच 18.85 मिलियन था.

GST 2.0 से हुआ फायदा

सामान्य से बेहतर मानसून, मजबूत खरीफ फसल और RBI की स्थिर ब्याज दरों से अर्थव्यवस्था में लोगों की खरीदने की क्षमता बनी रही. वहीं, GST 2.0 साल के दूसरे हिस्से में कम इंजन क्षमता वाले मॉडलों की मांग बढ़ाने में बूस्टर साबित हुआ. इसका सबसे ज्यादा असर त्योहारों के सीजन में दिखा, जहां बिक्री ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए. पहले सभी दोपहिया वाहनों (Two-Wheelers) पर 28% GST लगता था और 350cc से ऊपर के मॉडलों पर 3% अतिरिक्त सेस भी देना पड़ता था. नए सिस्टम में इंजन क्षमता के हिसाब से टैक्स तय किया गया. 350cc तक की बाइक और स्कूटर पर GST घटाकर 18% कर दिया गया, जिससे देश के 90% से ज्यादा दोपहिया मॉडलों को फायदा हुआ. हालांकि, 350cc से ऊपर के प्रीमियम मॉडलों पर अब 40% GST लगेगा.

असली ग्रोथ की वजह ग्रामीण भारत

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के मुताबिक, ग्रामीण भारत असली ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है. अच्छे मानसून, किसानों की ज्यादा आय और सरकार के इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर से गांवों में खरीदने की ताकत बढ़ी. ग्रामीण इलाकों में पैसेंजर व्हीकल (PV) की बिक्री शहरों के मुकाबले तीन गुना से ज्यादा तेजी से बढ़ी, जबकि दोपहिया वाहनों (Two-Wheelers) की ग्रामीण बिक्री शहरों से लगभग दोगुनी रही.

यह भारत के ऑटो सेक्टर की मांग में बड़ा बदलाव दिखाता है. उन्होंने बताया कि डीलरों के मुताबिक यह हाल के सालों का सबसे अच्छा फेस्टिव सीजन रहा, जिसमें कम्यूटर बाइक और स्कूटर की अच्छी मांग रही और EV में भी रुचि बढ़ी.

Tags: two-wheelers
Previous Post

ये 28 दिन की वैलिडिटी वाला सस्ता रिचार्ज प्लान, कीमत है 199 रुपए

Next Post

25 साल में बदली भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री, दुनिया ने भी माना देश का लोहा!

Desk

Desk

Related Posts

Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
नए लुक में लॉन्च हुई Mahindra की धांसू इलेक्ट्रिक कार, 656 किमी है रेंज
Tech/Gadgets

नए अवतार में आई Mahindra की EV, एक चार्ज में चलेगी 656 किमी

03/07/2026
कार खरीदते समय न हों कंफ्यूज, आसान भाषा में समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4 का फर्क
Tech/Gadgets

नई कार लेने जा रहे हैं? पहले समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4

03/07/2026
क्या बड़े चार्जर से फोन चार्ज करने पर जल्दी होगा काम, यहां है आपके सवाल का जवाब
Tech/Gadgets

बड़े चार्जर से फोन होगा फास्ट चार्ज या नहीं? यहां दूर करें कन्फ्यूजन

03/07/2026
WhatsApp के बाद अब Telegram और Signal को नोटिस, यूजरनेम फीचर पर सरकार की ‘पैनी नजर’
Tech/Gadgets

WhatsApp के बाद Telegram-Signal की बढ़ीं मुश्किलें, यूजरनेम फीचर पर सरकार का शिकंजा

03/07/2026
Next Post
25 साल में ऐसे बदली भारतीय ऑटो इंडस्ट्री की तस्वीर, दुनिया ने भी माना देश का लोहा!

25 साल में बदली भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री, दुनिया ने भी माना देश का लोहा!

यह भी पढ़ें

Share Market

शेयर बाजार की धीमी शुरुआत, सेंसेक्स 126 अंक लुढ़का

09/11/2021
CM Dhami

हैस्को गांव शुक्लापुर में सीएम धामी ने किया प्रकृति का निरीक्षण

09/08/2023
Vat Savitri Vrat

वट सावित्री व्रत के दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए शुभ मुहुर्त

07/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version