• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हिन्दू नहीं चेते तो हिंदुस्तान का दूसरा जिन्ना होंगे ओवैसी : सुब्रत पाठक

Writer D by Writer D
18/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कन्नौज, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आने वाला विधानसभा चुनाव भविष्य का निर्माण करेगा। सत्ता योगी को देना है या तालिबानियों को यह आपको तय करना है। उक्त बातें प्रदेश महामंत्री काशी क्षेत्र प्रभारी सांसद कन्नौज सुब्रत पाठक ने करछना विधानसभा के अंतर्गत युनाईटेड कालेज नैनी में शनिवार को आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में सम्बोधित करते हुए कही।

हिन्दू नहीं चेते तो हिंदुस्तान का दूसरा जिन्ना होंगे ओवैसी

उन्होंने कहा कि बदले हुए प्रयाग के पुण्य पावन भूमि पर आने में गर्व की अनूभूति होती है। प्रयाग की पुरानी पहचान दिलाने के लिए योगी जी बधाई के पात्र हैं। विधान सभा की तैयारियां जोरो से चल रही हैं। ओवैसी जैसे नेता प्रदेश में आकर देश को बांटने का कुचक्र रच रहे हैं। अगर अब हम नहीं चेते तो हिन्दुस्थान का दूसरा जिन्ना ओवैसी होगा, जो 22 प्रतिशत वाले को सत्ता सौंपने की बात कर 60 प्रतिशत वाले में फूट डालने का कुचक्र चालू कर देश बांटने का कार्य कर रहे हैं।

लाल टोपी का काम भ्रष्टाचार, आतंक व माफियाओं को संरक्षण देना

कहाकि विपक्षियों को सत्ता देश के निर्माण, गरीबों के उत्थान, प्रदेश के विकास के लिए नहीं चाहिए, बल्कि सत्ता इन्हें केवल अपने और अपनों के विकास के लिए चाहिए। लाल टोपी के आतंक और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर माफियाओं को सरकारे संरक्षण देती थी। जमीनों पर कब्जा फिरौती दस-बीस हजार में हत्याएं आम बात हो गई थी। आज माफिया जेल में हैं, अवैध कब्जे धराशाई हो रहे हैं। अब दस-बीस लाख भी लेकर हत्या करने वाले शूटर नहीं मिलते। क्योंकि सभी को पता है चौबीस घंटे भी परिणाम आने में नहीं लगेगा। यह है योगी सरकार की स्पष्ट नीति।

सपा-बसपा के चेले-चमचों के लूट से बनी हवेलियों पर बनेगा गरीबों का मकान

कन्नौज सांसद ने कहा कि सपा बसपा के चेले-चमचों के लूट से बनी हवेलियां सरकार गिराकर गरीबों के मकान बनाने का कार्य करेगी। उत्तर प्रदेश मे चार लाख सरकारी नौकरियां व 25 लाख लोगों को रोजगार प्रदेश की सरकार ने देने का काम किया है। केन्द्र सरकार के ऐतिहासिक कार्य किसी से छुपे नहीं है। एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना, अनुच्छेद 370 को हटाकर पूरा किया। देश में नागरिकता देने, श्री राम के भव्य मन्दिर निर्माण के वादे को पूरा कर देश मे विकास की गंगा बहा दी।

CM योगी की सरकार के साढ़े चार साल में प्रदेश में बह रही है विकास की गंगा

वैश्विक महामारी में लोगो के जान बचाने और समाजसेवा का अद्वितीय उदाहरण सरकार और भाजपाईयो ने पेश किया। उन्होंने कहा कि प्रबुद्ध सम्मेलन हम सभी समाज को जोड़ने के लिए करते हैं। किसी जाति धर्म में उकसाने के लिए नहीं।

विकास में उत्तर प्रदेश नम्बर एक : प्रो. रीता बहुगुणा

सांसद प्रयागराज प्रो.रीता बहुगुणा जोशी ने कहा भारत का लोकतंत्र सबसे मजबूत है। पूरा यूरोप भारत की ओर देखता है। तमाम भाषाएं जाति मजहब होने के बावजूद भारत स्वाभिमान से जीता है। किसी के सामने कटोरा नहीं फैलाता इस समय विकास में उत्तर प्रदेश नम्बर एक पर है। राशन, गैस, आवास, शौचालय, वैक्सीनेशन तो कुछ नमूने है। प्रदेश मे शांति, सुरक्षा, विकास की बयार चल रही है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारती ने करते हुए कहा कि सभी समाज के साथ अनूसूचित जाति के उत्थान जिस प्रकार से भाजपा सरकार में हुआ वह कभी नहीं हुआ। जिला प्रभारी ओंकार केसरी ने कहा पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को भाजपा सरकार ने पूरा कर रामराज्य की ओर भारत को अग्रसर कर रही है।

सम्मेलन को पूर्व विधायक करछना दीपक पटेल, पूर्व प्रत्याशी पियूष रंजन निषाद, विभूति नारायण सिंह, कार्यक्रम जिला संयोजक अजीत प्रताप सिंह ने भी सम्बोधित करते हुए सरकार द्वारा क्षेत्र के विकास पर प्रकाश डाला। अतिथियों ने प्रबुद्ध लोगों को सम्मानित करते हुए सच्चा आश्रम के महन्त गोपालजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। संचालन जिला महामंत्री राजेश शुक्ला व कार्यक्रम संयोजक डॉ.भगवत पांडेय ने किया।

Tags: kannauj newssubrata pathakup news
Previous Post

CM योगी की सरकार के साढ़े चार साल में प्रदेश में बह रही है विकास की गंगा

Next Post

यूपी के कई जनपदों में नहीं मिला एक भी एक्टिव केस

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर जल निकासी सुनिश्चित करें, आमजन को किसी भी दशा में न हाे परेशानी : ए.के.शर्मा

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
Next Post
corona vaccination in up

यूपी के कई जनपदों में नहीं मिला एक भी एक्टिव केस

यह भी पढ़ें

cm yogi

योगी कैबिनेट बैठक में आज लग सकती है लव जिहाद कानून पर अंतिम मुहर

24/11/2020
hydraulic machine

हाइड्रोलिक मशीन टूटने से एक की मौत, एक घायल

16/08/2023
Vishwakarma Puja

जानें कब है विश्वकर्मा पूजा, क्या है पूजा विधि और धार्मिक महत्व

07/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version