• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नोएडा में आज से शुरू हुआ ऑक्सीजन सेंटर, कोरोना मरीजों को मिलेगी राहत

Writer D by Writer D
08/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, नोएडा
0
Oxygen center starts

Oxygen center starts

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ग्रेटर नोएडा में कोरोना संक्रमित मरीज जो होम आइसोलेट हैं, उन्हें बड़ी राहत देते हुए दो ऑक्सीजन सेंटर की शुरूआत की गई है। एक सेंटर ग्रेटर नोएडा ईस्ट और दूसरा सेंटर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बनाया गया है। दोनों ही सेंटर से आज से डिस्ट्रीब्यूशन और रिफिलिंग शुरू हो जाएगी। दोनों सेंटर पर इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।

दोनों डिस्ट्रीब्यूशन-कलेक्शन सेन्टर 8 मई यानि आज से एक्टिव किए जा रहे हैं। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के निवासी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के लिए ऑक्सीजन गैस सिलिंडर रिफिलिंग के लिए निर्धारित स्थल ग्रेटर नोएडा ईस्ट में सम्राट मिहिर भोज पार्क (सिटी पार्क) ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौतमबुद्ध बालक इन्टर कालेज, नॉलेज पार्क-5, ग्रेटर नोएडा से गैस का डिस्ट्रीब्यूशन होगा।

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, कोरोना से निधन के बाद निःशुल्क होगा अंतिम संस्कार

ऑक्सीजन गैस सिलिंडर रजिस्ट्रेशन एवं सिलिंडर जमा 8 मई को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक कर सकेंगे। वहीं 9 मई सुबह 10 बजे से अपरान्ह एक बजे तक ये ये सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही सप्ताह के हर दिन ये व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी। ऑक्सीजन गैस सिलिंडर की रिफिलिंग के लिए जमा ऑक्सीजन गैस सिलिंडर की आपूर्ति 48 घंटे के अन्दर सुनिश्चित की जाएगी।

ऑक्सीजन गैस सिलिंडर की रिफिलिंग के उपरान्त आपूर्ति के लिए सम्बन्धित व्यक्ति को प्राधिकरण के हेल्पलाइन सेन्टर, बेवसाईट, प्राधिकरण के सोशल मीडिया-ट्वीटर, फेसबुक के जरिए जानकारी दी जाएगी।

सीएम योगी का तोहफा, अब सरकारी कर्मचारी भी खरीद सकेंगे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

बता दें राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में तेजी  से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। हॉस्पिटल फुल हैं, ऐसे में ऑक्सीजन की कमी से मरीजों को जूझना पड़ रहा है। इन मरीजों को ऑक्सीजन मिल सके, और किसी की ऑक्सीजन के अभाव में जान न जाए, इसलिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ये कदम उठाया है।

Tags: noidaOxygen center startsup news
Previous Post

हाइवा की टक्कर से 100 फिट गहरी खाई में गिरा ट्रक, महिला समेत 4 की मौत

Next Post

चुनावी रंजिश में प्रधान प्रत्याशी के घर हमला, गोली लगने से मासूम की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
Next Post
election rivalry

चुनावी रंजिश में प्रधान प्रत्याशी के घर हमला, गोली लगने से मासूम की मौत

यह भी पढ़ें

arrested

जानलेवा हमला करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

11/02/2022
CM Dhami

क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम धामी को सौंपा ज्ञापन

18/03/2023
foundation

फाउंडेशन लगाते समय न करें ये गलतियां, वरना लुक हो जाएगा खराब

17/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version