• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोदी सरकार की आक्सीजन खत्म : डिंपल यादव

Writer D by Writer D
01/05/2024
in इटावा, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
Dimple Yadav

Dimple Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव की सांसद पत्नी और मैनपुरी से पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने मंगलवार को कहा कि दो चरणों के चुनाव में ही मोदी सरकार की ऑक्सीजन पूरी तरह से समाप्त हो गई है और आखिरी चरण के मतदान तक मोदी सरकार वेंटीलेटर पर चली जायेगी।

इटावा जिले की जसवंतनगर विधानसभा के बीना,लरखोर,मलाजनी ओर अहीरतोला में जनसभाओं को संबोधित करते हुये श्रीमती यादव (Dimple Yadav) ने कहा “ पहले और दूसरे चरण में हुए मतदान के बाद जो सूचनायें सामने आ रही हैं, उसके मुताबिक भाजपा बुरी तरह पराजित होने जा रही है जबकि इंडिया गठबंधन को खासी बढ़त मिलती हुई दिख रही है जिसके आधार पर ऐसा कहा जा सकता है कि मोदी सरकार की ऑक्सीजन पहले और दूसरे चरण में खत्म हो गई है और आखिरी चरण के मतदान तक मोदी सरकार वेंटीलेटर पर जा पहुंचेगी।

उन्होंने (Dimple Yadav) कहा “ नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को यही सच्ची श्रद्धांजलि मानी जाएगी कि उनकी पहले के मुकाबले अधिक मतों से जीत हो, इसलिए हमारी सभी कार्यकर्ताओं से यह पुरजोर अपील है कि बड़े पैमाने पर मतदान समाजवादी पार्टी के पक्ष में करें ताकि रिकॉर्ड मतों से जीत संभव हो सके।”

सपा प्रत्याशी ने कहा कि भाजपा के नेताओं के इशारे पर देश राज्य और जिलों में दबाव की राजनीति बड़े पैमाने पर हो रही है। यह राजनीति के निचले स्तर तक आ पहुंची है, जहां ग्राम प्रधान को डराया धमकाया जा रहा है वहीं जिला पंचायत सदस्य और अन्य प्रभावित लोगों पर भी भाजपा के नेताओं के इशारे पर दबाव बनाया जा रहा है।

उन्होंने (Dimple Yadav) कहा कि यह चुनाव ना केवल सामाजिक मजबूती के लिए लड़ा जा रहा है बल्कि कमजोर और मजलूम को आर्थिक रूप से मजबूत करने का भी चुनाव है और सामाजिक मजबूती और मजलूम की आर्थिक मजबूती तभी संभव है जब समाजवादी पार्टी को व्यापक पैमाने पर जीत हासिल हो।

श्रीमती यादव (Dimple Yadav) ने कहा कि मोदी सरकार के इशारे पर देश में विभिन्न पार्टियों के राजनेताओं पर लगाम न केवल कसी जा रही है बल्कि चुने हुए मुख्यमंत्री को भी जेल भेजने का काम किया जा रहा है।

उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसान बेरोजगार बुरी तरीके से परेशान है। किसानों को जो वादे सरकार की ओर से किए गए थे, वह एक भी पूरे नहीं हुए बेरोजगारों को कहीं पर भी नौकरी नहीं मिली हुई है जबकि कई नौकरियां जरूर निकल गई है लेकिन उनके पेपर लीक करवा दिए गए हैं।
सपा सांसद ने कहा “ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि हम वैक्सीन नहीं लगवाएंगे, उस समय भाजपा के पूरे तंत्र ने कहा था कि यह देश हित में नहीं है। उस समय अखिलेश जी ने कहा था कि क्योंकि इस वैक्सीन को क्लीयरेंस नहीं मिला है इसलिए हम वैक्सीन नहीं लगवाएंगे, असल में वैक्सीन कंपनी ने तब तक यह बात साफ नहीं की थी कि इसको लगाने का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। ”

उन्होंने कहा “ आज हम देख रहे हैं,गांव-गांव शहर शहर में लोगों को अचानक हार्ट अटैक आ रहे हैं । लोग अचानक गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो जा रहे हैं। जल्दबाजी में यह वैक्सीन बनाई गई है और यह बात जग जाहिर हो चुकी है कि जिस कंपनी ने वैक्सीन बनाई है उस कंपनी से भाजपा ने करीब 200-300 करोड रुपए के आसपास चंदा लिया है उसके बाद उनको वैक्सीन लगाने की परमिशन दे दी गई।”

श्रीमती यादव ने कहा कि जबरदस्ती सरकारी अधिकारियों डॉक्टर को वैक्सीन लगवाना भी एक तरह का भ्रष्टाचार है, जो आज बड़े पैमाने पर उजागर हुआ है। जबरिया लोगों को वैक्सीन लगाए जाने के साइड इफेक्ट अब सामने आ रहे हैं और इसी वजह से लोगों की लगातार जाने-जाने की खबरें हम सबके सामने आ रही हैं।

Tags: Dimple yadavEtawah newslok sabha elections 2024up news
Previous Post

लोकसभा चुनाव के बाद 57 जनपदों में स्थापित होंगे साइबर क्राइम थाने

Next Post

सास बहू की गला रेत कर हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

12/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

नौकरी मांगने के बजाय अब रोजगार देने वाले… यूपी राइज में दिखी युवा नवाचार की ताकत

12/10/2026
Next Post
Murder

सास बहू की गला रेत कर हत्या

यह भी पढ़ें

IPL 2020

IPL 2020 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए BCCI अध्यक्ष सौरभ गांगुली दुबई रवाना

09/09/2020
असम चुनाव

असम चुनाव : बीजेपी के 70 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी , तीन मुस्लिमों को दिया टिकट

05/03/2021
sana khan mufti anas

शादी के बाद सना खान को लेकर ड्राइव पर निकले पति

28/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version