नई दिल्ली| पॉप्युलर टीवी शो द कपिल शर्मा शो पर सेलेब्स अक्सर अपने और दूसरे स्टार्स के राज खोलते हुए नजर आते हैं। अब ऐसा ही एक्टर जैकी श्रॉफ का एक राज खुलकर सामने आया है। शो के अपकमिंग एपिसोड में दिग्गज एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लो नजर आएंगी। सोनी टीवी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इसका एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है।
रिया चक्रवर्ती की जमानत पर फरहान अख्तर और अनुभव सिन्हा ने जाहिर की खुशी
वीडियो में दिखता है कि शो के होस्ट कपिल शर्मा पद्मिनी कोल्हापुरी से पूछते हैं- कौन हीरो सबसे ज्यादा फ्लर्ट करता था। इस सवाल के जवाब में पद्मिनी ने जैकी श्रॉफ का नाम लिया। उन्होंने कहा कि जैकी सबके साथ फ्लर्ट करता है। इसके बाद कृष्णा, जैकी श्रॉफ के गेटअप में एंट्री मारते हैं।
वीडियो के बैकग्राउंड में ‘तेरा नाम लिया’ गाना सुनाई देता है। इसके बाद कृष्णा कहते हैं, ‘मुझे लाइफ में सिर्फ दो चीजें पसंद हैं एक तीन पत्ती का सेवपुरी और दूसरी फिल्मों में पद्मिनी कोल्हापुरी।’ इसके बाद सभी जोर-जोर से हंसने लगते हैं।