• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द अब नहीं करेंगे परेशान, इन उपायों से दूर होगी तकलीफ

Writer D by Writer D
24/01/2026
in फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
Periods

Periods

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लड़कियों को जीवन के कई पड़ावों पर शारीरिक और मानसिक चुनौतियों से गुजरना पड़ता है। इन्हीं में से एक चुनौती पीरियड्स (Periods) के दौरान होने वाला असहनीय दर्द भी है, जो अक्सर उनके दैनिक जीवन को प्रभावित करता है। ऐसे समय में राहत और सुकून देने में योगासन एक प्रभावी और प्राकृतिक उपाय के रूप में सामने आते हैं।

लड़कियों के लिए पीरियड्स (Periods) के दौरान दर्द, ऐंठन, सूजन और मूड स्विंग्स जैसी समस्याएं आम हैं, जो उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करती हैं। योग एक्सपर्ट का मानना है कि नियमित योगासन इन समस्याओं से काफी राहत दिला सकते हैं। योग से शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन का स्राव बढ़ता है, जो प्राकृतिक दर्द निवारक का काम करता है। इससे दर्द कम होता है, मूड बेहतर बनता है और थकान भी घटती है।

कई ऐसे हल्के और आरामदायक योगासन हैं, जिनका अभ्यास पीरियड्स (Periods) के दौरान भी सुरक्षित तरीके से किया जा सकता है। इससे पेल्विक क्षेत्र में रक्त संचार बेहतर होता है, मांसपेशियां रिलेक्स होती हैं जिससे ऐंठन में कमी आती है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि तेजी से किए जाने वाले व्यायाम से बचें और केवल हल्के योगासन चुनें। नियमित अभ्यास से पीरियड्स की तकलीफें कम हो सकती हैं और सेहतमंद के साथ ही उन दिनों में एनर्जी भी मिलती है।

बालासन या चाइल्ड पोज :- यह आसन पीरियड्स (Periods) के दौरान बहुत राहत देता है। घुटनों के बल बैठकर आगे झुकें, माथा जमीन पर टिकाएं और हाथ आगे फैलाएं। इससे कमर और पेट की मांसपेशियां आराम पाती हैं, दर्द और ऐंठन कम होती है। 1-2 मिनट तक इस मुद्रा में रहें। यह सूजन को भी घटाता है और मन को शांत करता है।

सुप्त बद्ध कोणासन या रिलाइनिंग बटरफ्लाई पोज :- पीठ के बल लेटकर पैरों के तलवे आपस में जोड़ें और घुटनों को बाहर की ओर खोलें। हाथों से सहारा लें। इससे पेल्विक क्षेत्र में रक्त प्रवाह बढ़ाता है और ऐंठन के साथ ही सूजन से राहत देता है। इसका अभ्यास 5 से 10 मिनट तक करें।

अपानासन :- पीठ के बल लेटकर दोनों घुटनों को छाती से लगाएं और हाथों से उन्हें पकड़ें। धीरे-धीरे हिलाएं। यह पेट की ऐंठन को शांत करता है, गैस और सूजन कम कर दर्द में तुरंत राहत देता है।

मार्जरीआसन-बितिलासन या कैट-काउ पोज :- चारों हाथ-पैरों पर आकर पीठ को ऊपर-नीचे करें। सांस के साथ तालमेल बनाएं। यह रीढ़ को लचीला बनाता है, कमर के दर्द को कम करता है और पूरे शरीर में एंडोर्फिन बढ़ाता है। पीरियड्स में मूड स्विंग्स भी नियंत्रित होते हैं।

सुप्त मत्स्येंद्रासन :- इसके अभ्यास के लिए पीठ के बल लेटकर एक घुटने को दूसरी तरफ मोड़ें और विपरीत हाथ से दबाएं। यह पेट की मरोड़ को दूर करता है, सूजन घटाता है और दर्द से राहत देता है। दोनों तरफ 30-60 सेकंड करना चाहिए।

योगासन को दिनचर्या में शामिल कर पीरियड्स (Periods) की समस्याओं पर नियंत्रण संभव है। हालांकि, इस बात का विशेष ख्याल रखें कि शरीर या पेट पर दबाव न पड़े और दर्द, सूजन ज्यादा होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Tags: periods
Previous Post

पाकिस्तान में शादी समारोह के दौरान आत्मघाती बम विस्फोट, 5 लोगों की मौत

Next Post

शंकराचार्य स्नान विवाद में मायावती की एंट्री, दी ये बड़ी नसीहत

Writer D

Writer D

Related Posts

cucumber-curd salad
Main Slider

खीरे और दही से बनाएं गर्मियों को जायकेदार

25/06/2026
Payal
Main Slider

खास मौके के लिए चुनें खूबसूरत पायल, यहां देखें डिजाईन

25/06/2026
Buddha
धर्म

इस दिशा में रखें भगवान की मूर्तियां, घर में बनी रहेगी सुख-शांति

25/06/2026
Potato Peel
फैशन/शैली

सफ़ेद बालों को काला करने के लिए इसका करें इस्तेमाल

25/06/2026
hair mask
फैशन/शैली

गर्मियों में बालों की समस्या का इलाज है ये हेयर मास्क

25/06/2026
Next Post
Mayawati

शंकराचार्य स्नान विवाद में मायावती की एंट्री, दी ये बड़ी नसीहत

यह भी पढ़ें

Eyes

झुर्रियों पर करें इस फेस पैक का इस्तेमाल, खिल जाएगा चेहरा

14/07/2025
President Murmu

राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका… गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का संदेश

25/01/2026
CM Dhami inaugurated the 'House of Himalayas' outlet

उत्तराखण्ड की पारंपरिक धरोहर और जैविक उत्पादों को राष्ट्रीय राजधानी में मिला नया मंच

08/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version