खेल

पीसीबी चीफ रमीज के बयान पर गुस्साये पाक क्रिकेटर दानिश

नई दिल्ली। रमीज राजा (Rameez Raja) ने पाकिस्तान (PAK) क्रिकेट पर जारी किए गए वीडियो में कहा, ‘मुझे फैन्स की निराशा समझ आती है, और टेस्ट मैच का रिजल्ट देखना अच्छा होता। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम (australian cricket team) 24 साल के लंबे इंतराज के बाद पाकिस्तान (PAK) दौरे पर आई और पहला टेस्ट मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम (Rawalpindi Cricket Stadium) पर खेला गया, जहां पांच दिन के खेल में महज 14 विकेट गिरे और कुल 1187 रन बने। रावलपिंडी की फ्लैट पिच को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) भी निशाने पर है, जिसके बाद बोर्ड के चीफ और पाकिस्तान (PAK) के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने इस फ्लैट पिच को बनाने के पीछे का कारण बताया। इस पर पाकिस्तान (PAK) के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने उनको जमकर लताड़ा है।

रमीज राजा बोले- भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज में कौन होगा जीत का दावेदार

रमीज राजा (Rameez Raja) ने पाकिस्तान (PAK) क्रिकेट पर जारी किए गए वीडियो में कहा, ‘मुझे फैन्स की निराशा समझ आती है, और टेस्ट मैच का रिजल्ट देखना अच्छा होता। लेकिन याद रखिए यह तीन मैचों की टेस्ट सीरीज है और अभी बहुत क्रिकेट खेला जाना बाकी है। हम मेहमान टीम के हिसाब से बाउंसी पिच नहीं बना सकते थे। हमारे अहम खिलाड़ी इस मैच में नहीं खेल रहे थे तो हमें बहुत कुछ ध्यान में रखकर पिच बनानी पड़ी।’

रमीज राजा ने मैच फिक्सिंग के लिए दिया जेल की सजा का सुझाव

रमीज राजा (Rameez Raja) के इस बयान पर कनेरिया ने कहा, ‘रमीज राजा (Rameez Raja) ने जो कुछ भी कहा वह वाहियात बहाना था। उन्होंने पाकिस्तान (PAK) के फैन्स को धोखा दिया है, उन्होंने फैन्स से झूठ कहा। वह अपने बेटे की शादी में व्यस्त थे, उन्होंने शादी अटेंड की और जब देखा कि पिच को लेकर बहुत किचकिच हो रही है, तो अपनी बात रखने आ गए।’

कनेरिया ने इसके अलावा पाकिस्तान (PAK) के मौजूदा कप्तान बाबर आजम को भी जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा, ‘बाबर कमजोर कप्तान हैं, उन्हें किस चीज से डर लग रहा था? आपके पास गेंदबाज थे, लेकिन आपने उन्हें मौका नहीं दिया। आपके पास अगर कमजोर कप्तान होगा तो आप एग्रेसिव नहीं हो सकते हैं। यह ऐसा विकेट था, जहां रमीज राजा इस उम्र में भी रन बना लेते।’

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Articles

Back to top button