• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पाकिस्तान-चीन का खेल अब खत्म, भारत की खतरनाक मिसाइल से मजबूत होगा राफेल

Desk by Desk
23/07/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
खतरनाक मिसाइल से मजबूत होगा राफेल

खतरनाक मिसाइल से मजबूत होगा राफेल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। लाइन ऑफ एक्च्यूअल कंट्रोल (एलएसी) पर चीन के साथ चल रहे तनाव के बीच भारत अब अपनी सैन्य क्षमताओं को पहले से काफी ज्यादा मजबूत करने में लगा हुआ है। भारत इस समय तीनों सेनाओं खासकर वायु और थलसेना को पूरी तरह से मजबूत कर रही है।

ऐसे में यही कारण है कि 29 जुलाई को फ्रांस से भारत आने वाले पांच राफेल लड़ाकू विमानों को और ज्यादा शक्तिशाली बनाने के लिए भारत सरकार फ्रांस से हैमर मिसाइलें भी खरीद रहा है।

केंद्र सरकार ने सशस्त्र बलों को तत्काल हैमर मिसाइल की खरीद के लिए ऑर्डर

इसके तहत केंद्र सरकार ने सशस्त्र बलों को तत्काल खरीदारी के लिए दी गई आपातकालीन शक्तियों के तहत, हवा से सतह पर लगभग 60-70 किलोमीटर तक के लक्ष्य पर मार करने वाली हैमर मिसाइल का आदेश दिया जा रहा है।

फ्रांस से हैमर मिसाइल की खरीद के लिए ऑर्डर दे दिया गया है। सरकारी अधिकारियों ने कहा कि फ्रांसीसी अधिकारियों ने हमारे राफेल लड़ाकू विमान के लिए एक छोटे नोटिस पर उन्हें आपूर्ति करने पर राजी दी है।

भारतीय वायु सेना द्वारा इन मिसाइलों की तत्काल आवश्यकता के मद्देनजर फ्रांसीसी अधिकारी किसी और ग्राहक के स्टॉक से भारत को इन मिसाइलों की आपूर्ति करेंगे।

हैमर एक मध्यम श्रेणी का एयर-टू-ग्राउंड हथियार है जिसे शुरू में फ्रांसीसी वायु सेना और नौसेना के लिए डिजाइन और निर्मित किया गया था। साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि हैमर भारत को पूर्वी लद्दाख जैसे पहाड़ी स्थानों सहित किसी भी प्रकार के इलाके में किसी भी बंकर या कठोर ठिकाने को नष्ट करने की क्षमता देगा।

जीपीएस और इंफ्रारेड तकनीक से लैस ये मिसाइल दिन और रात के दौरान सभी मौसमों में काम कर सकती है

हैमर मिसाइल की क्षमता 3 मीटर लंबी और 330 किलो वजनी यह मिसाइल ऊंचे (पहाड़ी) स्थानों पर 60 किलोमीटर की दूरी और कम ऊंचाई वाली जगहों पर 15 किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकती है।

इसके साथ ही जीपीएस और इंफ्रारेड तकनीक से लैस ये मिसाइल दिन और रात के दौरान सभी मौसमों में काम कर सकती है। इसमें वर्टिकल स्ट्राइक की भी क्षमता है। एक राफेल विमान में ऐसी 6 मिसाइलों को लगाकर उपयोग कर सकते हैं।

Tags: france make 5 rafale fighter jets more powerfulhammer missilesIndian governmentlacpakistan chinaभारत की खतरनाक मिसाइल से मजबूत होगा राफेल
Previous Post

यूपी में कहीं झमाझम बारिश, तो 23 जिलों में सूखे जैसे हालात

Next Post

यूपी में शनिवार व रविवार को खुली रहेंगी शराब की दुकानें, आदेश जारी

Desk

Desk

Related Posts

Disaster management in Uttarakhand to get a new boost.
उत्तराखंड

उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई मजबूती, सेना और यूएसडीएमए ने बनाई संयुक्त रणनीति

29/07/2026
1930
पंजाब

पंजाब में अब हेल्पलाइन 1930 के माध्यम से दर्ज होगी साइबर क्राइम पर जीरो एफआईआर

29/07/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक, 2026 के पारित होने का किया स्वागत

29/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

प्रदेश भर में हो स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन : मुख्य सचिव

29/07/2026
CM Dhami
Main Slider

धामी सरकार ने विकास योजनाओं के लिए ₹14 करोड़ की दी मंजूरी

29/07/2026
Next Post

यूपी में शनिवार व रविवार को खुली रहेंगी शराब की दुकानें, आदेश जारी

यह भी पढ़ें

Karwa Chauth

करवा चौथ पर नई साड़ी नहीं दिलाई तो पत्नी ने पति को पहुंचाया थाने

25/10/2021
train

राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से नाना-नाती की मौत

12/04/2022
किसानों का जत्था ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ दिल्ली रवाना Farmers' batch leaves Delhi with tractor-trolleys

परेड में भाग लेने के लिए किसानों का जत्था ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ दिल्ली रवाना

25/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version