• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पाकिस्तान : सिख लड़की का अपहरण कर जबरन शादी और धर्म परिवर्तन का आरोप

Desk by Desk
19/09/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम
0
जबरन धर्म परिवर्तन

जबरन धर्म परिवर्तन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में हिंदुओं और सिख समुदाय पर अत्याचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब पाकिस्तान के ननकाना साहिब में एक और सिख लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक सिख नाबालिग लड़की का पहले अपहरण किया फिर जबरन धर्म परिवर्तन के बाद निकाह करवा दिया गया। हसन अब्दाल के गुरुद्वारा पंजा साहिब के ग्रंथी प्रीतम सिंह ने उनकी बेटी के जबरन इस्लाम कबूल कराए जाने का की बात जाहिर की है।

सूत्रों के मिली खबर के मुताबिक प्रीतम सिंह की बेटी हसन अब्दाल इलाके से पिछले काफी दिनों से गायब है। बता दें कि करीब एक साल पहले भी पाकिस्तान के ननकाना साहिब में ही सिख लड़की जगजीत कौर उर्फ आयशा बीबी के कथित अपहरण कर जबरन धर्म परिवर्तन करवाकर निकाह करवाने का मामला सामने आया था।

Viral VIDEO : पीएम मोदी के जन्मदिन जश्न में बम की तरह फटा गुब्बारा, कई कार्यकर्ता घायल

शुक्रवार को प्रीतम सिंह ने मीडिया और कुछ सिख निकायों को भेजे गए एक परेशानी भरे संदेश में पंथ को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में वह गुरुद्वारा डेरा साहिब लाहौर में हैं। उन्होंने कहा कि वह बहुत ही चिंतित और परेशान हैं क्योंकि उनकी बेटियों का धर्म खतरे में है, उनकी बेटी इस समय निर्दयी लोगों के पास कैद है।

80 साल की बुजुर्ग से घर में घुसकर दुष्कर्म, हैवान ने कहा- तुम बिलकुल मेरी नानी जैसी…

बताया जा रहा है कि 17 वर्षीय इस लड़की का अपहरण 15 दिन पहले दो मुस्लिम युवकों ने किया। इसके बाद लड़की के बारे में परिवार के पास कोई जानकारी नहीं है। परिवार आशंका जता रहा है कि जगजीत कौर की तरह उनकी बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन करवाकर निकाह करवा दिया गया है।इस घटना की पुष्टि करते हुए पाकिस्तान के मानवाधिकार कार्यकर्ता राधेश सिंह टोनी ने कहा कि जबरन धर्मांतरण पाकिस्तान में नियमित मुद्दा बन चुका है। सरकार को लड़की को ढूंढने और उसकी और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

हालांकि जब पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा समिति के अध्यक्ष सतवंत सिंह से संपर्क किया गया तो उन्हें इस घटना की जानकारी होने से इनकार कर दिया। पाकिस्तान के एक प्रमुख सिख नेता ने कहा कि एक ग्रंथी की बेटी के अपहरण के बारे में मात्र कुछ अफवाहें हैं।

इस मामले को लेकर दिल्ली के पूर्व विधायक और सिख नेता मनजीत सिंह सिरसा ने विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव जेपी सिंह से मुलाकात की। इस मामले को लेकर मुलाकात के दौरान उनके द्वारा गुजारिश की गई है कि पीडि़त परिवार को न्याय दिलाया जाए।

Tags: 24ghante online.comconversion of Sikh girlforced conversioninternational NewsPakistanpersecution of minoritiesअल्पसंख्यकों पर अत्याचारजबरन धर्म परिवर्तनपाकिस्तानसिख युवती का धर्म परिवर्तन
Previous Post

80 साल की बुजुर्ग से घर में घुसकर दुष्कर्म, हैवान बोला – तुम बिलकुल मेरी नानी जैसी…

Next Post

बाहुबली अतीक के करीबी पर कार्रवाई, आलीशान मकान पर चला बुलडोजर

Desk

Desk

Related Posts

Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
Sonam Wangchuk Hunger Strike
Main Slider

20वें दिन भी अन्न का एक दाना नहीं खाया! सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जारी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

जींद से जुड़ेगा भारत के रेलवे इतिहास का नया अध्याय: प्रधानमंत्री

17/07/2026
Two criminals killed in Shikohabad encounter
उत्तर प्रदेश

शिकोहाबाद में एनकाउंटर, बच्चों को बंधक बनाने वाले दोनों बदमाश मिट्टी में मिले

17/07/2026
Order to demolish 70 year old mosque
उत्तर प्रदेश

कलेक्ट्रेट परिसर की 70 साल पुरानी मस्जिद हटाने के आदेश, जानें पूरा मामला

17/07/2026
Next Post
अतीक अहमद

बाहुबली अतीक के करीबी पर कार्रवाई, आलीशान मकान पर चला बुलडोजर

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh

महाकुंभ में जुटे सफाईकर्मियों और नाविकों का जीवन स्तर बेहतर कर रही योगी सरकार

12/10/2024
jp nadda

चांदी की चम्मच संग पैदा हुए अखिलेश को नहीं भाता गरीबों का जनधन अकाउंट : जेपी नड्डा

26/02/2022
private-train

प्राइवेट ट्रेन चलाने को रेलवे की कोशिश हुई तेज, 23 कंपनियों ने लिया हिस्सा

13/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version