• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पंडित जसराज का पार्थिव शरीर कल पहुंचेगा मुंबई, अमेरिका में हुआ था निधन

Desk by Desk
18/08/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
पंडित जसराज का निधन

पंडित जसराज का पार्थिव शरीर कल पहुंचेगा मुंबई

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गायक पंडित जसराज का पार्थिव शरीर विशेष विमान से अमेरिका से मुंबई लाया जाएगा। विमान मंगलवार दोपहर को अमेरिका के न्यूजर्सी से रवाना होगा, जो बुधवार दोपहर तक मुंबई पहुंचेगा। अंतिम संस्कार बुधवार शाम या गुरुवार को होने की संभावना है।

पंडित जसराज की पत्नी मधुरा पंडित जसराज, बेटे शारंगदेव, बेटी दुर्गा जसराज सहित पूरा परिवार मुंबई में है। अमेरिका में रहने वाली पंडित जसराज की शिष्य मंडली विशेष विमान से ही मुंबई पहुंचेगी। इन शिष्यों में पद्मश्री तृप्ति मुखर्जी, सुमन घोष शामिल हैं।

भारतीय शास्त्रीय संगीत पंडित जसराज का अमेरिका के न्यू जर्सी में हुआ निधन

बता दें कि पंडित जसराज का सोमवार को 90 वर्ष की उम्र में अमेरिका में निधन हो गया था। वह तीनों पद्म पुरस्कारों- पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित शास्त्रीय गायक थे। आठ दशकों तक भारतीय शास्त्रीय संगीत जगत में छाए रहे पंडित जसराज मेवाती घराना से ताल्लुक रखते थे। उन्होंने महज 14 साल की उम्र में शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण लिया था। बाद में उन्होंने अपने बड़े भाई पंडित प्रताप नारायण से तबला वादन भी सीखा। ठुमरी और खयाल गायन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।

कोरोना से जंग जीतने वाले गृह मंत्री अमित शाह एम्स में हुये भर्ती, सांस लेने में तकलीफ 

पंडित जसराज के निधन की खबर मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “पंडित जसराज जी के दुर्भाग्यपूर्ण निधन से भारतीय संस्कृति के आकाश में गहरी शून्यता पैदा हो गई है। उन्होंने न केवल उत्कृष्ट प्रस्तुतियां दीं, बल्कि कई अन्य गायकों के लिए अनूठे परामर्शदाता के रूप में अपनी पहचान भी बनाई। उनके परिवार और दुनियाभर में उनके प्रशंसकों के प्रति संवेदना. ओम शांति.”

Tags: 24ghante online.comClassic singer pandit jasrajnation newsnews in hindipandit jasrajpandit jasraj achievementspandit jasraj agepandit jasraj deathpandit jasraj diedpandit jasraj passed awayक्लासिक गायक पंडित जसराजपंडित जसराजपंडित जसराज का निधनपंडित जसराज की उपलब्धियांपंडित जसराज की उम्रपंडित जसराज की मृत्यु
Previous Post

नेपाल सरकार कालापानी को लेकर लगा किताब पब्लिश करने की तैयारी में

Next Post

जाने हिन्दी सिनेमा के फिल्मकार- गीतकार- लेखक, गुलज़ार साहब का आज जन्मदिन

Desk

Desk

Related Posts

Nitin Nabeen
राजनीति

‘नवीन मंत्र’ से उत्तराखंड भाजपा का मनोबल ऊंचा

01/06/2026
Voting continues for Panchayat and civic body elections
राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का महापर्व, त्रिस्तरीय पंचायत और निकाय चुनावों के लिए मतदान जारी

01/06/2026
CM Yogi Adityanath did 'Janata Darshan'
Main Slider

बेटा! तुम सिर्फ पढ़ाई करो, बाकी हम पर छोड़ दो… हापुड़ से आई बच्ची से बोले मुख्यमंत्री

01/06/2026
Puja Ghar
Main Slider

घर के मंदिर में न रखें इस तरह की मूर्ति, हो जाएगा अनर्थ

01/06/2026
blackhead
Main Slider

व्हाइटहेड्स ने छीन ली खूबसूरती, तो ऐसे पाएं छुटकारा

01/06/2026
Next Post
Gulzar saheb's birthday today

जाने हिन्दी सिनेमा के फिल्मकार- गीतकार- लेखक, गुलज़ार साहब का आज जन्मदिन

यह भी पढ़ें

cm yogi

जबतक दुनिया से पोलियो का नहीं होता अंत, हमें रहना होगा सचेत: सीएम योगी

18/09/2022
Revanth Reddy

तेलंगाना में शुरू हुआ कांग्रेस राज, रेवंत रेड्डी बने नए मुख्यमंत्री

07/12/2023

कलयुगी बेटे ने कर दी अपने ही पिता की हत्या, वजह जान कर रह जाएंगे हैरान

13/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version