• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ब्रेकफास्ट में बनाएं ये टेस्टी डिश, लाजवाब स्वाद के सब हो जाएंगे फैन

Writer D by Writer D
12/04/2025
in खाना-खजाना, फैशन/शैली
0
Paneer Besan Cheela

Paneer Besan Cheela

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जब भी कभी नाश्ते की बात की जाती हैं तो इसमें ऐसी चीजों को शामिल किया जाता हैं जो झटपट बन जाएं। ऐसे में अगर आप कुछ अच्छे ऑप्शन की तलाश में हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए पनीर बेसन चीला (Paneer-Besan Cheela) बनाने की रेसिपी। यह स्वाद से भरपूर होता हैं और ब्रेकफास्ट का बेहतरीन ऑप्शन बनता हैं। यह बच्चों को भी बहुत पसंद आता हैं। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

पनीर बेसन चीला (Paneer-Besan Cheela) बनाने की सामग्री

बेसन – 2 कप
पनीर कद्दूकस – 2 कप
हरी मिर्च – 3-4
चाट मसाला – 1 टी स्पून
अजवाइन – 1/2 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 2-3 टेबलस्पून
तेल – जरूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार

पनीर बेसन चीला (Paneer-Besan Cheela) बनाने की विधि

नाश्ते में पनीर बेसन चीला (Paneer-Besan Cheela) बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में बेसन छान लें। इसके बाद हरी मिर्च और हरी धनिया के बारीक-बारीक टुकड़े काटकर बेसन में डाल दें और उन्हें अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इसके बाद बेसन में अजवाइन और चाटा मसाल भी डालकर मिला दें। अब थोड़ा-थोड़ा कर पानी डालते जाएं और बेसन का घोल तैयार कर लें। ध्यान रखें कि बेसन का घोल न ज्यादा गाढ़ा और न ज्यादा पतला रहना चाहिए।

अब पनीर को कद्दूकस करें और एक बर्तन में अलग रख दें। इसके बाद एक नॉनस्टिक पैन/तवा मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब तवा गर्म हो जाए तो उस पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैलाएं।

इसके बाद एक कटोरी में बेसन का घोल भरें और उसे तवे के बीच में डाल दें। इसके बाद कटोरी की मदद से गोल-गोल करते हुए चीला बनाएं।

अब चीले के ऊपर कद्दूकस पनीर डालकर चारों ओर फैला दें। इसके बाद चम्मच की मदद से पनीर को चीले पर दबाएं और चीला पलटे। फिर दूसरी ओर तेल लगाकर सेकें। चीले को तब तक सेकें जब तक कि दोनों ओर से वह सुनहरा होकर कुरकुरा न हो जाए। इसके बाद चीले को एक प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारे घोल से एक-एक कर पनीर बेसन चीले (Paneer-Besan Cheela) तैयार कर लें। अब पनीर बेसन चीला चटनी के साथ सर्व करें।

Tags: breakfast dishespaneer besan cheela reciperecipeRecipe in Hindi
Previous Post

ये बनाता है मेकअप को आसान, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

Next Post

इन चीजों से आसानी से हटाएं अपना मेकअप

Writer D

Writer D

Related Posts

Mixer Jar
फैशन/शैली

मिक्सर की धार होगी है खत्म, बढ़ाने के फॉलो करें टिप्स

30/05/2026
Makeup
फैशन/शैली

अपनी नाक बनेगी आकर्षक, आजमाए ये मेकअप टिप्स

30/05/2026
Dandruff
Main Slider

डैंड्रफ का होगा काम तमाम, बालों में लगाएं बस ये एक चीज

30/05/2026
sensitive skin
Main Slider

सेंसिटिव स्किन पर न लगाएं ये चीजें, डैमेज हो सकती है त्वचा

30/05/2026
Hair
फैशन/शैली

बालों को घना बनाने के लिए इन ब्यूटी टिप्स को करें ट्राई

30/05/2026
Next Post
Makeup Remover

इन चीजों से आसानी से हटाएं अपना मेकअप

यह भी पढ़ें

CM Yogi

इंडो-यूएस की स्किल और स्केल मिल जाएं तो दुनिया को मिलेंगे बेहतरीन परिणाम: सीएम योगी

14/07/2023
Sharad Purnima

शरद पूर्णिमा के दिन आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा, करें ये उपाय

16/10/2024
रूस ने अप्रैल में ही बना ली कोरोना वैक्सीन

भारतीय कंपनी जायडस अब बनाएगी कोरोना में इस्तेमाल होने वाली दवा

17/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version