• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विकेंड पार्टी को स्पेशल बनाएगी ये बिरयानी

Writer D by Writer D
10/06/2023
in खाना-खजाना, फैशन/शैली
0
Paneer Biryani

Paneer Biryani

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जब भी कभी स्पेशल फूड की बात आती हैं तो वेज और नॉनवेज दोनों के पसंदीदा आहार में बिरयानी जरूर आती हैं जो डिनर को स्पेशल बनाने का काम करती हैं। अगर आप वेजिटेरियन हैं तो पनीर बिरयानी (Paneer Biryani)  का लाजवाब स्वाद ले सकते हैं। पनीर बिरयानी आपके डिनर को स्पेशल बनाने का काम करेगी। आज इस कड़ी में हम आपको पनीर बिरयानी (Paneer Biryani)  बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में…

पनीर बिरयानी (Paneer Biryani) बनाने की सामग्री

बासमती चावल – 3 कप
पनीर – 1/2 किलो
काजू पेस्ट – 1 कप
प्याज लच्छे में कटा – 1 कप
प्याज बारीक कटी – 1
बादाम – 10
मक्खन – 2 टेबलस्पून
देसी घी – 4 टेबलस्पून
टोमेटो प्यूरी – 1 कप
हरी मिर्च कटी – 3
अदरक कटा – 1 टेबलस्पून
लहसुन – 5 कलियां
पुदीने की पत्तियां – 1 टेबलस्पून
हल्दी पाउडर – 1 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टेबलस्पून
दालचीनी – 2 टुकड़े
हरा धनिया – 1 टेबलस्पून
इलायची पाउडर – 1/2 टी स्पून
तंदूरी मसाला – 1 टी स्पून
बड़ी इलायची – 4
हरी इलायची – 6
काली मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार

पनीर बिरयानी (Paneer Biryani) बनाने की विधि

पनीर बिरयानी (Paneer Biryani) बनाने के लिए सबसे पहले चावल को लें और उन्हें धोकर उबाल लें। इसके बाद पनीर के टुकड़े कर एक बाउल में रख दें। अब एक कड़ाही में घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करने रख दें। जब घी गर्म होकर पिघल जाए तो उसमें पनीर के टुकड़े डालें और सुनहरा होने तक फ्राई करें। जब पनीर अच्छे से फ्राई हो जाए तो उसे एक प्लेट में निकाल लें। अब बचे तेल में लौंग, दालचीनी, हरी इलायची, बड़ी इलायची, काली मिर्च पाउडर डालें और 30 सेकंड तक मसालों को चलाते हुए भूनें।

इसके बाद इसमें अदरक, लहसुन, बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च डालें और इसे दो से तीन मिनट तक तेल आंच पर चलाते हुए फ्राई करें। इसके बाद इसमें तंदूरी मसाला, हल्दी पाउडर, इलायची पाउडर डालें और मिक्स कर दें। इसके बाद टमाटर की प्यूरी डालें और सभी को मिक्स कर 5 मिनट तक भून लें।

इसके बाद इस मिश्रण में काजू पेस्ट और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिला दें। जब ये मिश्रण अच्छे से पक जाए और घी छोड़ने लग जाए तो इसमें पनीर डालें और इसे लगभग 10 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें। अब एक बर्तन लें और उसे धीमी आंच पर गैस पर रख दें।

बर्तन में पहले एक तिहाई चावल डालकर पहली परत बिछा दें। इसके ऊपर पनीर का आधा मिश्रण डालकर दूसरी परत बना दें। फिर चावल की एक और परत पनीर की परत के ऊपर बिछा दें। इसी तरह दूसरी बार चावल के ऊपर बाकी बचे पनीर के मिश्रण की दूसरी परत बिछा दें और आखिर में चावल के आखिरी हिस्से की परत सबसे ऊपर बिछा दें।

अब चावल के ऊपर फ्राइड लच्छेदार प्याज, पुदीना पत्ती, धनिया पत्ती डालकर फैला दें। अब बर्तन को फॉइल पेपर या फिर ढक्कन से ढंक दें और फिर धीमी आंच पर कम से कम 15 मिनट तक पकने दें। इस तरह आपके डिनर के लिए स्वादिष्ट पनीर बिरयानी (Paneer Biryani) बनकर तैयार हो गई है। ये आपके खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा देगी।

Tags: paneer biryani reciperecipeRecipe in Hindispecial recipespecial recipepaneer biryani recipe
Previous Post

इस दिशा में भूलकर भी न रखें ये चीजें, हो जाएंगे कंगाल

Next Post

स्पेशल राइस से विकेंड को बनाएं खास, स्वाद मिलेगा कुछ हटकर

Writer D

Writer D

Related Posts

plastic bag
फैशन/शैली

प्लास्टिक में खाना खाने के होते है ये नुकसान

06/05/2026
Pot
फैशन/शैली

मटके का पानी कई प्रॉब्लम्स को भगाता है दूर

05/05/2026
Diabetes
Main Slider

ये लक्षण बताते है कि डायबिटीज की हो गई है शुरुआत

05/05/2026
Color of Eyes
Main Slider

ये आसान टिप्स आपकी आंखों को बनाएंगे खूबसूरत

05/05/2026
Makeup
फैशन/शैली

मेकअप से पहले करें अपनी स्किन को तैयार, मिलेगा परफेक्ट लुक

05/05/2026
Next Post
Mexican Rice

स्पेशल राइस से विकेंड को बनाएं खास, स्वाद मिलेगा कुछ हटकर

यह भी पढ़ें

Arrested

अपहरण कर बलात्कार करने का आरोपित गिरफ्तार

06/03/2023
CM Yogi

योगी सरकार ने राज्‍य कर्मचार‍ियों को द‍िवाली ग‍िफ्ट, DA के साथ ही बंपर बोनस का किया ऐलान

06/11/2023
shikshak bharti

लेखपाल-पुलिस की नौकरी छोड़ी, युवाओं को भा रही शिक्षक की नौकरी

05/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version