• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों के बीच राम मंदिर में बम की सूचना, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
15/01/2024
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, क्राइम, शाहजहांपुर
0
Pran Pratistha

Ram Mandir Pran Pratistha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों के बीच शनिवार की देर रात राममंदिर (Ram Mandir) व राम जन्मभूमि थाने में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। सूचना के पांच मिनट के भीतर सुरक्षा में लगे अधिकारी राम जन्मभूमि परिसर पहुंच गए। तमाम एजेंसियों ने पूरे मंदिर को कब्जे में ले लिया। जगह जगह बम खोजा जाने लगा।

दरअसल शाहजहांपुर के रहने वाले 12 वर्ष के बच्चे ने वीडियो गेम खेलने के दौरान 112 डायल कर दिया। फोन उठने पर उसने मजाक में पहले कहा कि रामजन्मभूमि थाने में बम है। कंट्रोल रूम से तत्काल पलट कर दूसरी कॉल की गई तो बच्चे ने कहा कि राममंदिर (Ram Mandir) में भी बम है।

पुलिस ने मोबाइल नंबर की जांच शुरू की तो पता चला कि नंबर जिला शाहजहांपुर के गांव पिपरा जप्ती निवासी लीलावती का है। कंट्रोल रूम से तत्काल शाहजहांपुर और अयोध्या पुलिस को सूचना दी गई।

शाहजहांपुर पुलिस लीलावती के घर पहुंच गई। पूछताछ में पता चला कि लीलावती का नाती मोबाइल में गेम खेल रहा था। बच्चे ने बताया कि खेलने के दौरान ही अचानक इमरजेंसी काॅल 112 नंबर पर लग गई। उसने मजाक में बम की बात कही थी।

स्कूल में लगी भीषण आग, दमकल की पांच की गाड़ियां मौके पर

एसपी सुरक्षा पंकज पांडेय ने बताया कि शनिवार की रात करीब 11:30 बजे बम की सूचना पर एटीएस समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल राममंदिर में मोर्चा संभाल लिया था। डॉग स्क्वॉड, बम स्क्वॉड समेत अन्य आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से पूरे परिसर को खंगाला गया। कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बच्चे ने वीडियो गेम खेलने के दौरान मजाक में सूचना दी थी। उसे चेतावनी दी गई है।

Tags: ayodhya newscrime newsram mandirshahjhanpur newsup news
Previous Post

स्कूल में लगी भीषण आग, दमकल की पांच की गाड़ियां मौके पर

Next Post

मशहूर शायर मुनव्वर राना का हार्ट अटैक से निधन, लखनऊ में ही होगा अंतिम संस्कार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

संकट में सहारा बन रही योगी सरकार : ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आर्थिक सुरक्षा कवच

01/11/2026
उत्तर प्रदेश

दिव्यांगजन के हुनर को बाजार देगी योगी सरकार, सभी मंडलों में लगेंगे दीपावली मेले

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
Next Post
Munawwar Rana

मशहूर शायर मुनव्वर राना का हार्ट अटैक से निधन, लखनऊ में ही होगा अंतिम संस्कार

यह भी पढ़ें

Professor Udupi Ramchandra Rao's Birthday

Google ने “सैटेलाइट मैन ऑफ इंडिया” के जन्मदिन पर बनाया खास Doodle

10/03/2021
CM Yogi

यूपी में अब कोई माफिया किसी को धमका नहीं सकता: सीएम योगी

18/04/2023
kanya pujan

नवरात्रि: कन्या पूजन करते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान

12/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version