• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में बम पर मचा हड़कंप, चुनार स्टेशन पर हो रही छानबीन

Writer D by Writer D
30/04/2023
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
Purushottam Express

Purushottam Express

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (Purushottam Express) में बम होने की सूचना पर ट्रेन को चुनार जंक्शन पर रविवार की शाम को छह बजे रोका गया। सूचना पर रेलवे, जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों के साथ आस-पास के थाने की फोर्स मौके पर पहुंचे। पहले डॉग स्क्वाड के साथ छानबीन शुरु किया गया। डेढ़ घंटे बाद वाराणसी से पहुंची बम निरोधक दस्ते की दो टीमें जांच में जुट गई। पहले ट्रेन के नीचे जांच करने के बाद इंजन से शुरु कर बोगी में घुसकर पीछे तक जांच किया।

पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (Purushottam Express) पुरी से नई दिल्ली जा रही थी। शाम पौने छह बजे डगमगपुर के पास पहुंची थी कि डगमगपुर डिप्टी स्टेशन अधीक्षक को वॉकी-टॉकी पर सूचना मिली कि पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में बम है। झिंगुरा के पास बम फट जाएगाा। आनन-फानन में स्टेशन अधीक्षक डगमगपुर ने रेलवे के मुख्यालय के साथ चुनार और मिर्जापुर जीआरपी को सूचना दिया।

ट्रेन को शाम छह बजे चुनार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार अप लाइन पर रोक दिया गया। तब तक चुनार जीआरपी और आरपीएफ की टीम वहां सतर्क हो चुकी थी। चुनार, अदलहाट, अहरौरा और जमालपुर थाने की फोर्स भी चुनार रेलवे स्टेशन पर पहुंची। मिर्जापुर से से आई डॉग स्क्वाड टीम ने छानबीन शुरु किया। एडीएम शिव प्रताप शुक्ला और एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति मौके पर पहुंचे। साढ़े सात बजे के करीब वाराणसी से बम निरोधक दस्ते की दो टीमें पहुंचीं। तब तक यात्री ट्रेन में ही बैठे रहे। भगदड़ न मचे इसलिए यात्रियों को सूचना नहीं दिया गया। बम निरोधक दस्ते ने पहले इंजन के आगे से पीछे तक ट्रेन के नीचे हिस्से की जांच की। इसके बाद एक बोगी से होकर दूसरे बोगी में जांच करते हुए आगे बढ़े। नौ बजे तक आधी ट्रेन की जांच हो गई थी।

बगावत पर बीजेपी का एक्शन, 22 बागियों को पार्टी से किया निष्कासित

डगमगपुर डिप्टी स्टेशन अधीक्षक को वॉकी-टॉकी पर सूचना मिली कि पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में बम है। झिंगुरा के पास पहुंचने पर बम फट जाएगा। उनकी सूचना पर ट्रेन को चुनार में रोक कर जांच की जा रही है। बम निरोधक दस्ता जांच कर रहा है। जांच के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया जाएगा। -अमित सिंह, पीओरओ रेलवे

पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में बम मिलने की सूचना पर बम निरोधक दस्ते की दो टीमों को लगाकर जांच कराई जा रही है। अभी तक कुछ नहीं मिला है। -श्रीकांत प्रजापति, एएसपी सिटी

Tags: chunar railway stationPurushottam Expressup newsvaranasi news
Previous Post

बगावत पर बीजेपी का एक्शन, 22 बागियों को पार्टी से किया निष्कासित

Next Post

मुझे सांप कहलाना स्वीकार है क्योंकि यह भगवान शिव का श्रृंगार है: पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में कारोबार को नई उड़ान, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से बढ़ीं संभावनाएं

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, शारदीय नवरात्र में आस्था ने रचा नया अध्याय

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी सामूहिक विवाह योजना: 28,833 जोड़ों का विवाह, 1.16 लाख आवेदन

22/10/2026
अयोध्या

योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव की तैयारी तेज, 30 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

22/10/2026
Next Post
PM Modi

मुझे सांप कहलाना स्वीकार है क्योंकि यह भगवान शिव का श्रृंगार है: पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

Truecaller has brought a tremendous service, know and take advantage

Truecaller लेकर आया है एक जबरदस्त सर्विस, जानिए और उठाइये लाभ

28/04/2021
Ayodhya

योगी के मंत्री के यज्ञ में भड़की चिंगारी, धू-धू कर जला राजघाट का पंडाल; 3 झुलसे

28/03/2026
Juhi Parmar requested people, said be responsible parents..

जूही परमार ने लोगों से की दरख्वास्त, बोलीं रेस्पोंसिबल पेरेंट्स बनिए..

24/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version