• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस फल से बढ़ाएं अपनी ख़ूबसूरती, जानें इस्तेमाल का तरीका

Writer D by Writer D
12/10/2023
in फैशन/शैली
0
papaya

Papaya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुदरत ने हमें एक से बढ़कर एक कुदरती चीज़ें तोहफे में दी हैं, जो न सिर्फ हमारी सेहत को फायदा पहुंचाती हैं, बल्कि त्वचा के लिए लाभदायक होती हैं। इन्हीं चीजों में से एक हैं पपीता (Papaya) जो ड्राई स्किन को अंदर से हाइड्रेट रखता है और सेलुलर डैमेज से बचाने में भी मदद करता है। पपीता (Papaya)  एंटीऑक्सीडेंट्स, एंज़ाइम्स और विटामिन-सी से भरा होता है, जो त्वचा के लिए बेहतरीन साबित होते हैं। पपीता नैचुरल मॉइश्चराइजर के रूप में काम करता है। डेड स्किन सेल्स, ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स, ड्राई स्किन, डार्क सर्किल, मुंहासे सहित कई अन्य समस्याओं को दूर करने में पपीता (Papaya) मददगार साबित होता हैं। यह कह सकते हैं कि पपीता आपकी ख़ूबसूरती का जरिया बनेगा। आज इस कड़ी में हम आपको पपीते को त्वचा पर इस्तेमाल करने के विभिन्न तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं…

पपीता (Papaya)  और संतरा

संतरे और पपीते में विटामिन सी होता है। इन दोनों चीजों को मिलाकर चेहरे पर लगाने से स्किन की रंगत पर फर्क दिखता है। इसके लिए आपको बस पपीता और संतरा चाहिए होगा। इसका पैक बनाने के लिए पपीते को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और फिर इसमें संतरे का रस मिलाएं। अच्छे से मिक्स करें और फिर चेहरे पर लगाएं। इस पैक को चेहरे पर 15 मिनट के लिए रखें और फिर पानी से धोएं। इस पैक को हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं।

पपीता (Papaya)  और एलोवेरा

इस मास्क को बनाने के लिए दो चम्मच एलोवेरा जेल लें और इसमें दो चम्मच पके पपीते के पेस्ट को मिलाएं। पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। इसे 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर अपने चेहरे को नम हाथों से हल्के से रगड़ें और अंत में पानी से धो लें और थपथपा कर सुखा लें। यह फेस पैक स्किन को हाइड्रेटेड रखता है। डैमेज्ड स्किन को हील और रिस्टोर करता है।

पपीता (Papaya)  और दही

1/2 कप पका पपीता, 1 बड़ा चम्मच पपीते के बीज, 2 टेबल स्पून दही, 2 चम्मच ताजा नींबू का रस और 1 चम्मच शहद, इन सभी सामग्री को एक बड़े मिक्सिंग बाउल में मिला लें। इसे पूरे चेहरे पर लगाएं। गोल-गोल घुमाते हुए 10 मिनट तक हल्के हाथों से स्क्रब करें। फिर ठंडे पानी से धो लें। इससे न सिर्फ स्किन की अच्छी तरह सफाई होगी, बल्कि मॉइश्चराइज होगी और न्यूट्रीशन भी मिलेगा।

पपीता (Papaya)  और हल्दी

हल्दी में एंटी माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं। इसी के साथ इसमें एंटीऑक्सिडेंट की भरपूर मात्रा होती है। स्किन पर होने वाली परेशानियों से निपटने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको पपीता और हल्दी चाहिए। इसे बनाने के लिए पपीते को मैश करें और फिर इसमें एक चुटकी हल्दी मिला दें। इसे चेहरे पर लगाएं फिर सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें।

पपीता (Papaya)  और टमाटर

जिनकी कॉम्बिनेशन स्किन है या जो लोग स्किन टैनिंग से परेशान हैं, वो इस मास्क को आजमा सकते हैं। पके पपीते के चार क्यूब्स और एक टमाटर को मिलाकर एक चिकना पेस्ट बना लें। इस मास्क को अपने चेहरे पर मसाज करें फिर इसे पंद्रह मिनट तक लगा रहने दें। सूखने पर पानी से अच्छी तरह धो लें। टमाटर में लाइकोपीन होता है, जो एक प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट है और स्किन टैन पर इफेक्टिवली काम करता है। इस मास्क को हफ्ते में एक या दो बार लगा सकते हैं।

पपीता (Papaya)  और खीरा

पके पपीते के टुकड़े, खीरे का गूदा, पके केले के टुकड़े और अंडे का सफेद भाग, इन सभी सामग्री को अच्छी तरह मैश कर सॉफ्ट पेस्ट बनाएं। इसे पूरे चेहरे पर लगाएं। इसे 20 मिनट तक लगाकर रखें। फिर ठंडे पानी से धो लें। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खीरा और पपीता स्किन की सफाई करता है। केला और अंडे को एंटी एजिंग एलिमेंट माना जाता है। इससे न सिर्फ एक्ने और महीन रेखाएं दूर होती हैं, बल्कि रिंकल्स भी खत्म होते हैं।

पपीता (Papaya) और दूध

दूध स्किन को एक्सफोलिएट करता है और चेहरे को साफ करता है। इसे बनाने के लिए पपीते को मैश करें और फिर इसमें दूध मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर अच्छे से लगाएं। 15-20 मिनट में सूखने के बाद इसे अच्छे से साफ करें। अच्छे रिजल्ट के लिए हफ्ते में 2-3 बार इसे अप्लाई करें।

पपीता (Papaya)  और गुलाब जल

कच्चे पपीते का ठंडे पानी की मदद से मिक्सी में पेस्ट बना लें। इसमें गुलाब जल और 2 टेबल स्पून कपूर पाउडर डालकर मिलाएं। आपकी स्किन के लिए पपाया टोनर तैयार हो गया है। आप चाहें तो इसे एक बोतल में डालकर फ्रिज में भी रख सकती हैं। इसका इस्तेमाल आप भविष्य में भी कर सकती हैं। कॉटन बॉल की मदद से पपीता टोनर पूरे चेहर पर लगाएं। 20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर पानी से धो लें। ऑयली स्किन के लिए यह बेहद फायदमेमंद है। यदि आप एक सप्ताह तक इसका नियमित इस्तेमाल करती हैं, तो आपकी स्किन चमकदार हो सकती है।

पपीता (Papaya) और मुल्तानी मिट्टी

चेहरे को साफ करने के लिए मुल्तानी मिट्टी काम आती है। ये चेहरे से गंदगी निकालता है। इसे लगाने के लिए पपीते को अच्छे से मैश करें और फिर इसमें मुल्तानी मिट्टी मिलाएं। इसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं और एक पेस्ट बनाएं। इस पैक को चेहरे पर अच्छे से लगाएं और सूखने के बाद इसे धोएं।

पपीता (Papaya) और शहद

पके पपीते के चार से छह क्यूब्स लें और एक चिकना पेस्ट बनाने के लिए मैश करें। इसमें दो चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिला लें। मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं। इसे दस से पंद्रह मिनट के लिए छोड़ दें। पानी से अच्छी तरह धो लें। इस मास्क को हफ्ते में एक या दो बार लगाया जा सकता है। पपीते और शहद से बना यह मास्क निखरी, स्मूथ और ग्लोइंग स्किन पाने का आसान तरीका है।

Tags: benefits of papaya for skindiy papaya face packhomemade papaya face packnatural papaya face maskpapaya face pack for acnepapaya face pack for dry skinpapaya face pack for glowing skinpapaya face pack for skin rejuvenationpapaya face pack for skin whiteningpapaya face pack recipe
Previous Post

आज शाम के नाश्ते में बनाएं पंजाबी स्टाईल पालक की कचौड़ी

Next Post

प्रदूषण और गर्मी से फेस हो गया बदरंग, तो इससे वापस मिलेगा निखार

Writer D

Writer D

Related Posts

Ahoi Ashtami
धर्म

आज रखा जाएगा अहोई अष्टमी व्रत, जानें पूजा नियम

01/11/2026
Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Main Slider

Karwa Chauth 2026: आज जरूर पढ़ें करवा चौथ की ये 3 व्रत कथाएं

29/10/2026
Main Slider

अनजाने में टूट जाए करवा चौथ का व्रत तो करें ये काम, बचा जा सकता है अशुभ प्रभावों से

29/10/2026
Main Slider

Karwa Chauth 2026: कलश में क्या डालें और क्या नहीं? जानें पूजा की जरूरी बातें

29/10/2026
Next Post
De Tan

प्रदूषण और गर्मी से फेस हो गया बदरंग, तो इससे वापस मिलेगा निखार

यह भी पढ़ें

8 layer security in delhi

क्या 8 लेयर सुरक्षा को भेद दिल्ली में घुस पाएंगे किसान, जानिए सुरक्षा के पूरे इंतज़ाम

30/01/2021
करीना चेन्नई एक्सप्रेस

करीना ने शाहरुख की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के लिए किया था मना

09/08/2020
voting

UP Election: आज शाम थम जाएगा छठवें चरण का चुनाव प्रचार

28/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version