• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बेड के विवाद में मरीज की पटक-पटक कर हत्या, हत्यारोपी मरीज गिरफ्तार

Writer D by Writer D
12/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, शाहजहांपुर
0
attacked

पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बिस्तर पर लेटने को लेकर हुए विवाद में एक मरीज ने दूसरे मरीज को जमीन पर पटक- पटक कर मार डाला।  इससे  मेडिकल कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई।  पुलिस ने आरोपी मरीज को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस पूरे मामले में जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं।

चौक कोतवाली क्षेत्र स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में सिधौली थाना क्षेत्र के ढकिया हमीद नगर गांव निवासी हंसराम (45) को लूज मोशन की शिकायत होने पर भर्ती कराया गया था। उसे होल्डिंग एरिया में बेड नंबर 21 पर भर्ती कराया गया था। वार्ड में ही चौक कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला मेहमानशाह  निवासी अब्दुल रहमान भी भर्ती था।

प्रत्यक्षदर्शी मरीजों का कहना है कि बेड नंबर 27 पर भर्ती मरीज रहमान टॉयलेट करने के बाद जब वापस अपने बेड पर लौटा तो वह हंसराम के बिस्तर को अपना बताते हुए उसे हटने के लिए कहने लगा। उस वक्त हंसराम का तीमारदार बड़ा भाई ओमकार वार्ड के बाहर किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी बीच रहमान ने हंसराम को पैरों से पकड़ कर उसे जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला और हंसराम के बिस्तर पर जाकर लेट गया। जब तक मृतक हंसराम का भाई ओंकार वापस लौटा तब तक मरीज की मौत हो चुकी थी। मृतक के भाई ओंकार ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दियाजिससे मेडिकल कॉलेज में अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अब्दुलरहमान को हिरासत में ले लिया।

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही हुए कोरोना पॉजिटिव

मरीज की हत्या करने वाले अब्दुल रहमान के परिजनों का कहना है कि वह मानसिक रूप से बीमार है  और उसका पिछले लंबे समय से इलाज चल रहा है। 2 दिन पहले ही उसे बुखार और लूजमोशन की शिकायत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिस समय रहमान और हंसराज के बीच में बेड को लेकर बहस हो रही थी। इस बीच वार्ड में मेडिकल स्टाफ भी मौजूद था लेकिन किसी स्टाफ ने मरीज हंसराम को बचाने की कोशिश नहीं की। होल्डिंग वार्ड में उन मरीजों को रखा जाता है जिनकी किसी भी इलाज से पहले कोविड-19 जांच का सैंपल भेजा जाता है।

सूचना के बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक एस आनन्द और जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने पूरे घटना की जांच के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह का कहना है कि वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज लिए जा रहे हैं।  इसके अलावा वार्ड में तैनात मेडिकल स्टाफ की लापरवाही की भी जांच की जाएगी।

वन विभाग की बड़ी कारवाई, 250 तोतों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक का कहना है कि सूचना मिलने के बाद हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है घटना के संबंध में अन्य जानकारी दी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है।

Tags: crime newsMurder Newsup news
Previous Post

इंजीनियरिंग छात्र ने एटीएम से रुपया चुराने का किया प्रयास, पुलिस ने दबोचा

Next Post

नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी हिरासत में

Writer D

Writer D

Related Posts

hair fall
Main Slider

बढ़ रहा है बालों का झड़ना, तो इन आसान टिप्स से करें उनका बचाव

12/05/2026
Degree Colleges
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, यूनिवर्सिटीज की तर्ज पर अब डिग्री कॉलेजों को भी मिलेगी राष्ट्रीय रैंकिंग

11/05/2026
Rampur shines once again in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर चमका रामपुर, पूरे प्रदेश में मिला पहला स्थान

11/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में यूपी का बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ देश में नंबर-1

11/05/2026
Next Post
Rape

नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी हिरासत में

यह भी पढ़ें

shivpal yadav

प्रसपा प्रमुख शिवपाल के गुन्नौर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज

13/07/2021
akhilesh yadav

सपा समर्थक बन कर सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार कर रहे है भाजपा नेता : अखिलेश

30/07/2021
money plant

इस दिशा में कभी न लगाएं मनी प्लांट, हो सकता है बड़ा नुकसान

20/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version