• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सर्दियों में बढ़ सकते हैं कोरोना के लक्षण वाले मरीज

Desk by Desk
17/11/2020
in Main Slider, फैशन/शैली
0
कोरोना वायरस coronavirus

कोरोना वायरस

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफस्टाइल डेस्क। दुनिया के कई वैज्ञानिकों ने पहले ही यह आशंका जताई थी कि सर्दियों के मौसम में कोरोना वायरस का संक्रमण और बढ़ सकता है, लेकिन अब तो यह भी देखने को मिल रहा है कि ठंड के साथ-साथ प्रदूषण ने भी कोरोना के खतरे को और बढ़ा दिया है और कहा जा रहा है कि जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, वैसे-वैसे लक्षण वाले कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ सकती है।

अगर ऐसा होता है कि सांस संबंधी बीमारियों और दिल की बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए यह और भी खतरनाक हो सकता है। आईसीएमआर यानी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव बताते हैं कि अमेरिका और .यूरोप में हुए कुछ अध्ययनों में यह पता चला है कि कोरोना से होने वाली मौतों के लिए प्रदूषण भी कुछ हद तक जिम्मेदार है।

पीएम 2.5 में प्रदूषण के कण पर कोरोना वायरस कुछ समय के लिए हवा में मौजूद रहता है। इस दौरान ऐसी जगहों पर सांस लेने से वायरस के शरीर में जाने की संभावना ज्यादा रहती है। ऐसी स्थिति में बिना मास्क के घर से बाहर जाना खतरनाक हो सकता है।

वॉयरोलॉजिस्ट और वेलकम ट्रस्ट डीबीटी इंडिया अलायंस के सीईओ प्रोफेसर शाहिद जमील बताते हैं कि सर्दियों के मौसम में प्रदूषण का साथ मिल जाने से कोरोना वायरस की उम्र बढ़ जाती है और चूंकि इस मौसम में धूप कम ही निकलती है, ऐसे में संक्रमण की संभावना भी ज्यादा हो जाएगी।

कुछ महीने पहले एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें बताया गया था कि कोरोना से संक्रमित 70-80 फीसदी मरीजों में लक्षण नहीं दिखते हैं, लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में हो सकता है कि लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ जाए और इसकी वजह ठंड और प्रदूषण हो सकती है।

सर्दियों में अस्थमा और हृदय रोगियों को कोरोना के संक्रमण का खतरा ज्यादा होगा। इसलिए ऐसे मरीजों को सतर्क रहने की जरूरत है। दिल्ली स्थित एम्स के निदेशक प्रोफेसर रणदीप गुलेरिया बताते हैं कि सर्दी में कोरोना वायरस तेजी से फैल सकता है, क्योंकि आमतौर पर कोई भी इंफ्लुएंजा वायरस ठंड के दिनों में तेजी से फैलता है।

Tags: Coronaviruscoronavirus in wintercoronavirus symptomatic casesHealthsymptomatic corona patientssymptomatic covid patientsकोरोना के लक्षण वाले मरीजकोरोना वायरससर्दियों में कोरोना वायरस
Previous Post

कोरोना काल में बेहतर हुई लोगों की पाक कला

Next Post

हाथी ने पेश की मानवता की मिशाल, जरूर देखे वीडियो

Desk

Desk

Related Posts

Ceiling Fan
फैशन/शैली

चुटकियों में साफ हो जाएगी सीलिंग फैन पर जमा गंदगी, बहुत काम का है ये हैक्स

27/09/2026
Lipstick
फैशन/शैली

लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां

27/09/2026
Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Dark chocolate milkshake
फैशन/शैली

बच्चों के लिए बनाएं डार्क चॉकलेट मिल्क शेक, खुशी से उछल जाएंगे

27/09/2026
men fashion
फैशन/शैली

पुरुषों के बैग में ये चीजे होनी ही चाहिए

27/09/2026
Next Post
elephant

हाथी ने पेश की मानवता की मिशाल, जरूर देखे वीडियो

यह भी पढ़ें

रिया चक्रवर्ती

रिया चक्रवर्ती ने मीडिया पर लगाया ‘फैसला’ करने का आरोप, नई याचिका दायर

10/08/2020
Vicky and Katrina will soon remove the curtain from their relationship

जल्द ही अपने रिश्ते से पर्दा हटा देंगे विक्की और कैटरीना

05/06/2021
Hartalika Teej

कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, सुहागिन महिलाओं के लिए है महत्वपूर्ण

24/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version