• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनता पीडीए परिवार के साथ भाजपा सरकार को पलटने जा रही : अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
06/05/2024
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। मैं देख रहा हूं पहले-दूसरे चरण के बाद तीसरे चरण में ये जो हमारा पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) परिवार है, ये सब मिलकर के परिवर्तन के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी सरकार को पलटने जा रहे हैं। हमारे किसानों की ना आय दोगुनी हो पाई है और जिस तरीके से महंगाई बढ़ी है उससे तो ये लगता है कि हमारा किसान इनकी सरकार में बर्बाद हो जाएगा, दु:खी हो जाएगा। यह बातें रविवार को आगरा के जलेसर में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कही।

अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने मंच से भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारा किसान कर्ज में डूबता जा रहा है। ये हमारे किसानों का कर्ज माफ नहीं कर रहे हैं, बड़े बड़े उद्योगपति जिनका बड़ा कर्ज था उनका 16 लाख करोड़ रुपए कर्ज माफ कर दिया। उन्होंने कहा कि अब 140 करोड़ लोगों के मन की बात होगी, मनमर्जी नहीं चलेगी। भाजपा की झूठी सरकार को जनता के सच्चे सवालों को सामना करना पड़ेगा।

सपा अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन्होंने महंगाई बढ़ा दी है। डीजल-पेट्रोल, रिफाइंड, खाने का तेल, दाल यहां तक नमक के दाम तक बढ़ गए हैं। ईडी और सीबीआई की कार्रवाई को लेकर भी अखिलेश ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि ये हमारी आपकी जान के पीछे भी पड़ गए हैं।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आगरा लोकसभा के जलेसर में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुरेश चंद कर्दम के समर्थन में अयोजित जनसभा में जनता से प्रत्याशी और सपा को वोट करने की अपील की।

जनता भाजपा को बदलने जा रही

जनसभा के बाद सपा अध्यक्ष एंव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पत्रकारों रूबरू हुए। उन्होंने सवालों का जवाब देते हुए कहा कि आज तक बीजेपी ने अपनी मन मर्जी की है, 140 करोड़ लोगों की बात नहीं सुनी। जो लोग गरीब, मजलूम, नौजवनों की आवाज नहीं सुनना चाहते हैं इस बार जनता उन्हें बदल देगी।

हम कह रहे हैं मंडी बने, मंडियों में निश्चित हो कि एमएसपी मिले। अब सोचिए गेंहूं की खरीद नहीं हो रही है और बड़ी-बड़ी कंपनियां अब आटा बनाने लगे हैं और मुनाफा कमा रहे हैं।

Tags: agra newsakhilesh yadavlok sabha elections 2024up news
Previous Post

भाभी के अंतिम संस्कार में गए देवर की गंगा में डूबकर मौत

Next Post

भाजपा के झूठे वादों से किसान, नौजवान व आम इंसान परेशान: डिंपल यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 का समापन, UPSDM को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन स्टॉल’ का पुरस्कार

29/09/2026
Mahant Avaidyanath
उत्तर प्रदेश

12वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में होगी श्रद्धांजलि सभा

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 : मत्स्य विभाग को प्राप्त हुए 600.20 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

29/09/2026
divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
Next Post
Dimple Yadav

भाजपा के झूठे वादों से किसान, नौजवान व आम इंसान परेशान: डिंपल यादव

यह भी पढ़ें

murder

युवक की हत्या करके शव नाले में फेंका, एक गिरफ्तार

15/12/2021
Corona

देश में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में मिले 228 नए मरीज

06/01/2023
Australian couple took a dip in the Triveni of Maha Kumbh

महाकुम्भ की त्रिवेणी में ऑस्ट्रेलियाई दंपति ने लगाई डुबकी, बोले- दुनिया के सबसे बड़े आयोजन के लिए योगी जी को शुभकामनाएं

10/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version