• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा की गुंडा सरकार और भाजपा की सरकार का अंतर जान रही हैं जनता : केशव मौर्य

Writer D by Writer D
09/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, फिरोजाबाद, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं। गुरुवार को डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने फिरोजाबाद जनपद को 600 करोड़ रुपये से अधिक की सौगातें दी हैं। उन्‍होंने विभिन्‍न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्‍यास किया। इस धनराशि से जिले में कई बड़े विकास कार्य होंगे। गौरतलब है कि फिरोजाबाद को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता रहा है। पिछले चुनाव में यहां भाजपा ने बढ़त हासिल की थी।

फिरोजाबाद में गुरुवार दोपहर पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा से पहले 661 करोड़ की परियोजनाओं का बटन दबाकर लोकार्पण और शिलान्यास किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा आज खुशी की बात है कि 143 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हो रहा है। 661 करोड़ के अलावा 925 करोड़ की परियोजनाएं पहले ही पूरी की जा चुकी हैं। टूंडला रेलवे स्टेशन से17 किमी सड़क चौड़ीकरण, मक्खनपुर खैरगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण, फतेहाबाद फिरोजाबाद मार्ग, नगला भाऊ के बच्चू बाबा रोड निर्माण की घोषणा करता हूं, ये काम 125 करोड़ के हैं। देश प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। इससे लूटने वालों के चेहरे की हवाइयां उड़ी हैं।

उन्‍होंने कहा कि भाजपा के सुशासन से विपक्षी हैरान हैं। सपा की गुंडा सरकार और भाजपा की सरकार का अंतर जनता जान रही हैं। यदि आपने 2017 में मौका नहीं दिया होता तो सपा का गुण्डाराज चल रहा होता। डिप्‍टी सीएम बोले हम विकास करते हैं। 2014 में मोदी सरकार बनी है तब से अब तक मोदी जी ने कभी छुट्टी ली है क्या। हर गरीब की किस्मत बदलने वाला नेता मोदी है। किसानों को एक साल में छह हजार रुपया पहुंचाने वाला नेता मिला है। यदि भ्रष्टाचारियों को मौका दिया होता तो लूट होती। आप सब के आर्शीवाद से गरीबों के घरों में खुशहाली आई है।

जनपद फिरोजाबाद के सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र में जनपद के चौमुखी विकास हेतु कुल 143 विभागीय परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिनकी कुल लागत 66119 लाख रुपए है। सड़कों व सेतुओं के निर्माण से गांव-शहरों का हो रहा है बहुमुखी विकास। pic.twitter.com/FPPSWUxEkn

— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) December 9, 2021

सुहागनगरी को लोग बदनाम करते थे। एक समय ऐसा था कि सपा बसपा अकेले अकेले लड़ते थे। 2019 में बसपा सपा रालोद सब मिलकर लड़े थे। तब 51 फीसद वोट मिले थे। जैसे 2017 के विधानसभा चुनाव में हम 325 सीटें जीते थे। हम 2022 में उससे बड़ी विजय पाएंगे। सड़क पर गुंडे माफिया दिखने से काम बनने वाला नहीं है, अखिलेश जी। जब जनता जागती है तो कमल खिलता है। उन्‍होंने कहा कि सौ में साठ हमारा है, बाकी में बंटवारा है।

प्रदेश की जनता अब हिन्दू-मुसलमान से नहीं बल्कि गुंडे-माफियाओं से लड़ेगी : स्वतंत्रदेव

जनता को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि मोदी का साथ दिया तो राम मंदिर बन रहा है। एक्सप्रेस वे बन रहा है। सब जगह काम हो रहा है। सबसे अपील करता हूँ कि 2022 में फ़िरोज़ाबाद में सभी सीटें जीतना है। जनता का समर्थन हो तो भाजपा 403 सीटें जीतने की क्षमता है। उप्र के चुनाव के बाद कई नेता विदेश चले जाएंगे। हमारे नेता छुट्टी नहीं लेते। आपदा के काल में भी साथ रहते हैं। योगी जी अंत्योदय कार्ड धारकों को दाल तेल और नमक भी पहुंचा रहे हैं। अपने बच्चों का उज्जवल भविष्य देखना चाहते हो तो कमल खिलाना। ये कहकर डिप्‍टी सीएम ने अपना संबोधन समाप्‍त किया।

Tags: firojabad newsKeshav mauryaup news
Previous Post

शादी के बंधन में बंधे तेजस्वी यादव, जानिए कौन है लालू की छोटी बहू

Next Post

पीएम मोदी करेंगे सरयू नहर परियोजना का लोकार्पण, नौ जिलों को होगा फायदा : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Ek Ped Guru ke Naam
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

04/09/2026
Terrorist killed in Budgam encounter
Main Slider

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; AK-राइफल समेत सामान बरामद

04/09/2026
Swatantra Bhardwaj was detained in Bulandshahr.
उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर मारपीट मामले में कार्रवाई, स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया

04/09/2026
CM Dhami watched the spiritual film ‘Hanuman Ansh’.
Main Slider

संत परंपरा के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसी फिल्में महत्वपूर्ण : धामी

04/09/2026
Lucknow Drug Racket Busted
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में एएनटीएफ-एफएसडीए की संयुक्त कार्रवाई से नशीली दवाओं के संगठित कारोबार का खुलासा

04/09/2026
Next Post

पीएम मोदी करेंगे सरयू नहर परियोजना का लोकार्पण, नौ जिलों को होगा फायदा : योगी

यह भी पढ़ें

Kharmas

इस दिन से शुरू होगा खरमास, एक माह तक न करें ये शुभ काम

13/12/2023
Dalgona Cupcakes

बच्चों का वीकेंड बनेगा स्पेशल, बनाएं डेलगोना कप केक

15/02/2025
PV Sindhu

जंग के साये में दुबई में फंसीं पीवी सिंधु, सुनाई आपबीती

01/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version