• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनता को विकास दिखायी दे रहा है, अखिलेश को नहीं : सिद्धार्थ नाथ

Writer D by Writer D
18/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर
0
Siddharth Nath

Siddharth Nath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा प्रियंका वाड्रा आपको बताना चाहता हूं कि ये दुर्योधन युग नहीं चल रहा है, ये मोदी-योगी युग चल रहा है। इसमें द्रोपदी चीरहरण नहीं होंगे, क्योंकि जो कृष्ण का सुदर्शन चक्र है वह योगी जी ने संभाल रखा है। और कोई भी दुर्योधन बनेगा उसका हश्र वही होगा जो महाभारत में हुआ था।

उक्त बातें गुरूवार को प्रयागराज प्रवास के दौरान ‘सुनो द्रोपदी शस्त्र उठा लो, अब गोविंद ना आएंगे’ प्रियंका वाड्रा के बयान को प्रश्न उठाते हुए मीडिया के पूछे जाने पर कही। एक अन्य सवाल पर मंत्री ने कहा अखिलेश जी सूरज को हथेली से नहीं ढका जा सकता है। विकास तो हुआ है, दिखेगा ही। आपको भले न दिखे पर जनता को दिख रहा है। पहली बार प्रदेश का समग्र विकास देखकर जनता खुश भी है।

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकारें अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसों का विकास करती रही हैं। अपने परिवार के विकास का रास्ता बनाती हैं। आज जब योगी सरकार सबसे गरीब आदमी के चेहरे पर संतोष की मुस्कान ला रही है तो अखिलेश यादव को यह नहीं सुहा रहा।

सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिस काम का शिलान्यास करती है, उसका उद्घाटन भी करती है। यह हो रहा है। यूपी के लोग देख भी रहे हैं। यही अखिलेश यादव की चिंता की असली वजह भी है। इसी के चलते सपा सुप्रीमो आये दिन अनर्गल प्रलाप करते रहते हैं।

जिस नर्स ने कराईं थी 5000 डिलीवरी, अपने बच्चे को जन्म देते समय हो गई मौत

सपा सरकारों को जनविरोधी बताते हुए सरकार के प्रवक्ता ने सवालिया अंदाज में कहा कि सपा को वर्ष 1989, 1993, 2002 और 2012 में प्रदेश की सेवा का मौका मिला। लेकिन अखिलेश यादव को बताना चाहिए कि उन्होंने प्रदेश को अराजकता, भ्रष्टाचार और माफियाराज के अलावा और क्या दिया?

Tags: Lucknow NewsSiddharth Nathup news
Previous Post

जिस नर्स ने कराईं थी 5000 डिलीवरी, अपने बच्चे को जन्म देते समय हो गई मौत

Next Post

DM ऑफिस में तैनात महिला कर्मचारी ने की आत्महत्या, विभागीय जांच से थी परेशान

Writer D

Writer D

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
Mother Dairy
Business

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, कल से इतना महंगा मिलेगा दूध

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
Next Post
Suicide

DM ऑफिस में तैनात महिला कर्मचारी ने की आत्महत्या, विभागीय जांच से थी परेशान

यह भी पढ़ें

illegal arm factory

अवैध हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश, हथियार समेत संचालक गिरफ्तार

29/03/2021
Hathras case

हाथरस पीड़िता के पिता का आरोप, बोले – बेटी की अंतिम इच्छा पूरी नहीं करने दी

30/09/2020
EVM

By-Election: ईवीएम बदलने की सूचना पर हंगामा, सपाइयों ने तहसील का किया घेराव

05/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version