• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार की जनता ने दिल खोलकर नीतीश कुमार को आशीर्वाद दिया है : वशिष्ठ नारायण

Desk by Desk
07/11/2020
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
वशिष्ठ नारायण सिंह

वशिष्ठ नारायण सिंह

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने आज कहा कि कोरोना महामारी जैसी विषम परिस्थिति में भी मतदाताओं के अभूतपूर्व उत्साह, खासकर महिलाओं और निचले तबके के वोटरों की शानदार सहभागिता के लिए भी यह चुनाव लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

श्री सिंह ने बिहार में शनिवार को तीसरे एवं अंतिम चरण के मतदान के बाद राज्य की जनता को बधाई दी और कहा कि राज्य के मतदाताओं ने कोरोना के बावजूद जिस तरह बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के महायज्ञ में आहुति दी है, उससे बिहार के गौरव में और वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में चुनाव के सफल और शांतिपूर्ण संचालन के लिए चुनाव आयोग की भी जितनी प्रशंसा की जाय वह कम होगी।

बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स : जानें एनडीए या महागठबंधन में किसकी बनेगी सरकार?

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र के इतिहास में बिहार का यह चुनाव कई मायनों में अनूठा रहा। बिहार के मतदाताओं के अभूतपूर्व उत्साह, खासकर महिलाओं और निचले तबके के मतदाताओं की शानदार सहभागिता के लिए भी यह चुनाव लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि तीनों चरणों में बूथों पर महिलाओं की लंबी कतार देखने को मिली और समाज के दबे-कुचले माने जाने वाले तबके ने पूरी मुस्तैदी से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इससे साबित होता है कि पिछले 15 वर्ष में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में उनके उत्थान के लिए जो युगांतरकारी कार्य हुए हैं, वही इस चुनाव में निर्णायक साबित होंगे।

बिहार चुनाव : विधानसभा के सभी 243 सीटों के लिए मतदान हुआ समाप्त, अंतिम चरण में 57 फीसदी वोट पड़े

श्री सिंह ने कहा, “तीसरे चरण की सभी 78 सीटों पर फीडबैक लेने के बाद मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि बिहार की जनता ने दिल खोलकर श्री नीतीश कुमार को आशीर्वाद दिया है और उन्हें अपने ‘निश्चय’ पर अमल करने के लिए अपने वोट की ताकत दी है।” उन्होंने कहा कि बिहार के लिए श्री कुमार के योगदान की लकीर इतनी लंबी है कि उसे पार करना किसी के बूते में नहीं। 10 नवंबर को आने वाला चुनाव परिणाम साबित कर देगा कि बिहार की जनता जात-पात की संकीर्ण राजनीति से ऊपर उठकर विकास के एजेंडे पर चलना जान गई है।

Tags: Bihar Assembly 2020Bihar Assembly ElectionBihar electionbihar election 2020National news
Previous Post

बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स : जानें एनडीए या महागठबंधन में किसकी बनेगी सरकार?

Next Post

अगर बगैर कुर्बानी बकरीद तो फिर दिवाली में नहीं होगी आतिशबाजी : साक्षी महाराज

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

CM Dhami ने फिल्म ‘बाला गौरिया’ के टीजर एवं पोस्टर का लोकार्पण किया

26/08/2026
CM Dhami
Main Slider

नेपाल बाढ़ : मुख्यमंत्री ने जताया दुख, उत्तराखंड के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
UPTET 2026
Main Slider

UPESSC ने घोषित किया UPTET 2026 का परिणाम, 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल

26/08/2026
1070 helpline issued to help citizens of Uttar Pradesh stranded in Nepal
Main Slider

नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए 1070 हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
CM Yogi
Main Slider

स्नातक में पढ़ने वाली 50 हजार बेटियों को स्कूटी अक्टूबर-नवंबर में: मुख्यमंत्री

26/08/2026
Next Post
साक्षी महाराज Sakshi Maharaj

अगर बगैर कुर्बानी बकरीद तो फिर दिवाली में नहीं होगी आतिशबाजी : साक्षी महाराज

यह भी पढ़ें

jagdambika pal

यह किसानों का नहीं बल्कि कांग्रेस का आंदोलन है : जगदंबिका पाल

03/12/2020
policemen sacked

एसपी पर हमला करने वाले तीन सिपाही बर्खास्त

23/12/2021
Ajit Pawar

महाराष्ट्र में फिर तेज हुई सियासत, 30 विधायकों के साथ अजित पवार पहुंचे राजभवन

02/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version