• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी के लोगों ने राज्य को बर्बाद कर दिया है : महबूबा मुफ्ती

Writer D by Writer D
21/11/2020
in Main Slider, जम्मू कश्मीर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जम्मू-कश्मीर में डीडीसी के चुनाव होने वाले हैं। इसी बीच राज्य की तमाम पार्टियों के बीच हुए गुपकार समझौते को लेकर अब्दुल्ला परिवार और राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती लगातार बीजेपी नेताओं के निशाने पर हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री ने हाल ही में गुपकार समझौते में शामिल पार्टियों को ‘गुपकार गैंग’ कह कर संबोधित किया था और उन्हें राष्ट्र विरोधी बताया था।

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि बीजेपी लोगों के असंतोष और वास्तविक मुद्दों को खारिज करने की कोशिश कर रही है। यह वास्तविक मुद्दों से हटने की रणनीति है। देश के लिए उनकी क्या दूरदर्शिता है। जवाहरलाल नेहरू के पास विजन था, उनके पास कोई विजन नहीं है। दुर्भाग्य से अधिकांश मीडिया बीजेपी के प्रोपेगंडा की बात करती हैं। जम्मू-कश्मीर के संविधान को लूटा गया है।

गुपकार समझौते को लेकर मुफ्ती ने आगे कहा कि हम सभी मुख्य धारा के दल हैं और हमने जम्मू-कश्मीर के संविधान की रक्षा करने की शपथ ले रखी है। मेरे पिता ने उस वक्त तिरंगा फहराया था जब ये एक टैबू हुआ करता था। हम उसका बचाव करेंगे।

गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य मिशन मोड पर किया जाए : योगी

चुनाव के मुद्दे पर मुफ्ती ने कहा कि हमने कभी नहीं कहा कि हम कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे। मैंने कहा था कि मैं तब तक चुनाव नहीं लड़ूंगी जब तक जम्मू-कश्मीर का झंडा बहाल नहीं हो जाता। तिरंगे से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि हम जम्मू-कश्मीर के संविधान की रक्षा करने के लिए बाध्य हैं और जम्मू-कश्मीर का झंडा भी उसी का हिस्सा है। आप नागालैंड को देखो वो भी तिरंगे को मानने से इनकार करते हैं लेकिन उस पर कभी चर्चा नहीं होती। जम्मू-कश्मीर की चर्चा इसलिए होती है क्योंकि यहां कि अधिकतर आबादी मुस्लिम है।

विरोधियों को जवाब देते हुए मुफ्ती ने कहा कि मुझे किसी चड्डीवाला से राष्ट्रवादी और राष्ट्र विरोधी होने का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए। मेरे पिता तिरंगा फहराते रहे हैं। बीजेपी के लोगों ने राज्य को बर्बाद कर दिया है। जम्मू-कश्मीर बैंक की हालत बुरी हो चुकी है। एंटी करप्शन ब्यूरो बैंक की कार्यप्रणाली में हर दिन हस्तक्षेप करता रहता है।

सहारा समूह से 62 हजार करोड़ के भुगतान के लिए SEBI ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

बीजेपी के साथ गठबंधन से जुड़े सवाल पर महबूबा मुफ्ती ने आगे कहा कि बीजेपी अब हमारी कोई सहयोगी नहीं है। हम राज्य की पहचान के अस्तित्व के लिए लड़ रहे हैं. वे जम्मू-कश्मीर को लूटने की कोशिश कर रहे हैं।

बीजेपी पर अपना हमला जारी रखते हुए मुफ्ती ने कहा कि अगर वो भ्रष्टाचार की बात कर रहे थे तो उन्होंने कुछ भी किया क्यों नहीं और मुझे बंद करने के बाद छोड़ क्यों दिया। बीजेपी यहां अपने उम्मीदवारों पर बहुत पैसा खर्च कर रही है, वे कौन होते हैं हमें भ्रष्टाचार के बारे में सिखाने वाले।  आतंकवाद बढ़ गया है. विपक्षी नेताओं को बंदी बना रखा है। 4 जी इंटरनेट नहीं है। अगर स्थिति नियंत्रण में है तो वे विरोध प्रदर्शनों को अनुमति क्यों नहीं दे रहे हैं।

ढाबा मालिक को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर, CCTV खंगाल रही है पुलिस

महबूबा मुफ्ती ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार के पास कोई विजन नहीं है। चर्चा केवल पाकिस्तान, जम्मू-कश्मीर पर होती रहती है। चीन ने हमारे देश का 1000 वर्ग किमी हिस्सा ले लिया है, वे इस बारे में बात नहीं कर रहे हैं। नया इंडिया की बात करते हैं। पहले लोगों को रोजगार दें। नया जम्मू-कश्मीर बाद में बनाएं। जब जम्मू-कश्मीर का झंडा वापस आएगा, तो मैं दोनों झंडा गर्व के साथ उठाऊंगी।

गुपकार समझौते पर बात करते हुए मुफ्ती ने कहा कि हम एकजुट हैं, बीजेपी को इसके लिए धन्यवाद. यह चुनाव के लिए नहीं है बल्कि एक बड़ी तस्वीर के लिए है। हम एकजुट होकर लड़ने जा रहे हैं। कांग्रेस से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि कांग्रेस डर क्यों रही है, वे नेहरू की विरासत को आगे क्यों नहीं बढ़ा सकते। नेहरू की वजह से ही जम्मू-कश्मीर आज भारत का हिस्सा है।

Tags: 24ghante online.comJammu-Kashmir newsNational newspolitical news
Previous Post

सोनम की इस फॉर्मल जैकेट की कीमत में आप कर लेंगे मालदीव्स का टूर

Next Post

जानें 11वीं सदी में बने किले को बचने की क्यों हो रही तैयारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
Next Post
ch teau de virtuel

जानें 11वीं सदी में बने किले को बचने की क्यों हो रही तैयारी

यह भी पढ़ें

akshay tritiya

अक्षय तृतीया पर बन रहा है रोहिणी नक्षत्र का योग, जानें इसका महत्व

12/05/2021
PM Modi

‘शिवाजी की मूर्ति गिरने पर सिर झुकाकर मांगता हूं माफी’, मंच से हाथ जोड़कर बोले पीएम मोदी

30/08/2024
Chief Electoral Officer

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ की वीडियो क्रान्फ्रेंसिंग

10/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version