• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामपथ निर्माण के लिए 30 से अधिक मंदिरों और 14 मस्जिदों को लोगों ने खुद तोड़ा, लेकिन अब….

Writer D by Writer D
26/07/2023
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Rampath

Rampath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर बन रहा है तो बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन भी शुरू हो गया है। इसको लेकर अलग-अलग मार्ग बनाए जा रहे हैं और उन्हें चौड़ा किया जा रहा है। इसी में एक रामपथ (Rampath) भी है, जिसकी जद में लगभग 30 से अधिक मंदिर और 15 मस्जिद और मजार आ गए हैं।

दुखी मन से ही सही अधिकतर लोगों ने अपने मंदिर और मस्जिद खुद तोड़ लिए, लेकिन इसी बीच एक खजूर वाली शिया मस्जिद की वजह से पेंच फंस गया है। अब इसका विवाद हाई कोर्ट तक पहुंच गया है। वहीं असदुद्दीन ओवैसी के ट्वीट ने इस मामले को और सुर्खियों में ला दिया है।

अयोध्या धाम से फैजाबाद तक लगभग 13 किलोमीटर तक रामपथ (Rampath)  का निर्माण किया जा रहा है। भक्ति पथ और जन्मभूमि पथ की अपेक्षा यह सबसे लंबा पथ है। यही कारण है कि इसके चौड़ीकरण की जद में बड़ी संख्या में मंदिर और मस्जिद आ गए हैं।

व्यस्त शहर के बीच होने के कारण आसपास ऐसी कोई जमीन भी नहीं है, जिसको प्रशासन मस्जिद को आगे पीछे खिसकाने के लिए दे सके। लिहाजा यह मामला हाई कोर्ट पहुंच गया है। हालांकि अभी भी आपसी सामंजस्य की गुंजाइश बाकी है।

मस्जिद कमेटी संयोजक एडवोकेट इसरार अहमद ने कहा कि मसला यह है कि रामपथ (Rampath) का काम चल रहा है, यह आपको पता ही है। गुदड़ी बाजार के पास एक मस्जिद है, जो लगभग ढाई सौ साल पुरानी है। इसको मेहंदी हसन ने तामीर कराया था। इसका ढाई मीटर हिस्सा रामपथ की जद में आ रहा है। सरकार उसको तोड़कर रामपथ बनाना चाहती है।

इसरार अहमद ने कहा कि हमारी सरकार से यही अपील है कि उसके अपोजिट साइड जगह ले ले तो हमारी मस्जिद महफूज हो सकती है। बहुत सारे लोग जो बाहर से भी आते हैं, यहां नमाज अदा करते हैं। यह हमारे इमोशन का भी सवाल है। हमने बहुत प्रार्थना की, लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो हमने 1 मार्च को हाईकोर्ट में अपील फाइल की है। इसमें शिया वक्फ बोर्ड को और जिलाधिकारी अयोध्या के साथ पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर को पार्टी बनाया है। पीडब्ल्यूडी और जिलाधिकारी ने अपना पक्ष रख दिया है। शिया वक्फ बोर्ड ने अभी जवाब नहीं दाखिल किया है।

‘अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर लो’, दरोगा ने खुद को गोली मार कर किया सुसाइड

मस्जिद कमेटी के संयोजक एडवोकेट इसरार अहमद ने कहा कि देखिए अभी तक तो मस्जिद और कब्रिस्तान जो तोड़े गए हैं, वह लगभग 14 हैं, यह 15वीं है। लगभग 40 से 45 मंदिर तोड़े गए हैं, जिनका ज्यादा हिस्सा जा रहा था, उसमें हम लोगों ने कुछ नहीं कहा, क्योंकि वह प्रशासन के लिए असंभव था, लेकिन कोई मंदिर या मस्जिद एक से 2 फिट या 2 मीटर तक जा रही है तो इतना सरकार को लचीलापन होना चाहिए। हम लोगों की आस्था का ख्याल रखें और इबादतगाहों को सुरक्षित कर दें, अगर कोई वैकल्पिक व्यवस्था बनती है तो यही मेरी फरियाद है।

Tags: (Rampath)ayodhya newsup news
Previous Post

‘अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर लो’, दरोगा ने खुद को गोली मार कर किया सुसाइड

Next Post

IGNOU दिसंबर टर्म एंड एग्जाम की डेटशीट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
IGNOU

IGNOU दिसंबर टर्म एंड एग्जाम की डेटशीट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

यह भी पढ़ें

Amit Shah

अब मॉब लिंचिंग पर होगी फांसी की सजा, अमित शाह का संसद से किया ऐलान

20/12/2023
Dead Body

दस साल की किशोरी का खेत में मिला शव

04/12/2022
Three thugs were arrested and sent to jail

छह बाइकों के साथ दो चोर गिरफ्तार

21/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version