• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दंगों के दौरान खुली जीप में घूमने वाले आज घुटनों पर हैं : पीएम मोदी

Writer D by Writer D
02/03/2022
in उत्तर प्रदेश, गाजीपुर, चुनाव 2022, राजनीति
0
pm modi

pm modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजीपुर\लखनऊ। घोर परिवारवादियों ने सालों तक गाजीपुर को विकास से दूर रखा। इनके शासन में यहां पर माफियाओं और बाहुबलियों का बोलबाला था। इन्‍होंने गाजीपुर की पहचान बदलने का काम किया था। अब वक्‍त है कि जनता वोट के जरिए इन घोर परिवारवादियों को जवाब दे। इनको सजा देने का मौका है इनको वोट न देकर सजा दीजिए। ये बातें बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी (PM Modi) ने गाजीपुर की जनसभा में कहीं।

उन्‍होंने कहा कि परिवारवादियों के राज में क्‍या कुछ नहीं हुआ। इन्होने अपने कार्यकाल में लोगों की बस्तियां जलाई थी। हमारे होनहार साथी कृष्‍णा नंद राय जी को गोलियों से छलनी किया गया था। गाजीपुर को उन हालातों से निकालकर हमारी सरकार ने इस क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी।

घोर परिवारवादी लोग भारत को कभी ताकतवर नहीं बना सकते : पीएम मोदी

उन्‍होंने कहा कि दंगों के दौरान खुली जीप में घूमने वाले आज घुटनों पर हैं। इन परिवारवादियों ने ठानी थी कि गाजीपुर का विकास नहीं होने देंगे लेकिन बीजेपी सरकार ने ठाना कि गाजीपुर के लोगों की सेवा करनी है और हम करके रहेंगे। जिसका परिणाम है कि गरीबों के लिए कई कल्‍याणकारी योजनाओं से जनता को लाभ मिल रहा है। गाजीपुर की सबसे बड़ी  समस्‍या कनेक्टिविटी की थी जिसपर हमारी सरकार ने विशेष ध्‍यान दिया। पहाड़ी गाठ पुल की मांग यहां के लोग छह दशकों से कर रहे थे। जिसका निर्माण हमारी सरकार ने किया। पूरे क्षेत्र का विकास तेजी से हो इसके लिए पूर्वांचल एक्‍सप्रेस-वे शुरू हो चुका है। गाजीपुर को काशी से जोड़ने के लिए हाईवे का निर्माण भी कराया जा रहा है।

गाजीपुर के पांच लाख किसानों को मिला लाभ

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि हमारी सरकार छोटे किसानों पर भी ध्‍यान दे रही है। गाजीपुर के पांच लाख किसानों को पीएम किसान सम्‍मान निधि का लाभ मिला। साढ़े 800 करोड़ रुपए अकेले गाजीपुर के किसानों के खातों में गए। कोरोना काल ने विश्‍व के लिए संकट पैदा किया। ऐसी महामारी सौ साल में नहीं आई। दो साल से बीजेपी की डबल इंजन की सरकार ने कोरोना  सकंट के दौरान किसी गरीब को भूखा नहीं सोने दिया। यूपी में हमारी सरकार 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रही है। अगर यही घोर परिवारवादी सत्ता में होते तो अन्न के लिए तरसा देते और सारा पैसा खा जाते थे।

यूक्रेन से अपने नागरिकों को हर हाल में लाएंगे वापस : पीएम मोदी

उन्‍होंने सपा पर हमला करते हए कहा कि महलों में रहने वाले मंहगी गाडियों में घूमने वाले लोग  गरीबों का दर्द नहीं समझ सकते हैं। बीजेपी सरकार ने गाजीपुर की ढाई लाख से अधिक महिलाओं को उज्‍जवला योजना का कनेक्‍शन दिया। सपा इतनी असंवेदनशील है कि वृद्धों, निराश्रित महिलाओं व दिव्‍यांगजनों की पेंशन तक का पैसा खा जाती थी। ये लोग पेंशन के लुटेरे हैं। इस बार भी इनकी नजर विकास के पैसों पर है। जनता को इन परिवारवादियों से सावधान रहना है।

घोर परिवारवादी लोगों को बांटने की राजनीति कर रहे हैं

उन्‍होंने कहा कि महामारी के समय गरीब का जीवन बचाना हमारी सरकार की सर्वोच्‍च प्राथमिकता है। जो वैक्‍सीन हजारों में विदेशों में लग रही है वो हम फ्री में लगा रहे हैं। घोर परिवारवादी चाहते हैं कि लोगों को जातियों में बांटें उनको लड़ाए ताकि उनकी दुनिया का खेल चलता रहे।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

यूक्रेन में फंसे यूपी के 161 छात्र-छात्राओं को सरकार ने सुरक्षित वापस पहुंचाया उनके घर

Next Post

स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटा को इस मामले में पुलिस ने लिया हिरासत में

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस को बड़ी सौगात, वर्दी भत्ता ₹15 हजार और सिम भत्ता ₹2,500 होगा

21/10/2026
Next Post
Swami Prasad Maurya

स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटा को इस मामले में पुलिस ने लिया हिरासत में

यह भी पढ़ें

vagina

महिलाओं की इस गलती की वजह से होता है वजाइनल इन्फेक्शन

03/01/2022
Paneer Tikka Roll

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Savin Bansal

राजकीय शिशु सदन केदारपुरम, की दिवंगत संविदा कार्मिक की पुत्री को 25 हजार आर्थिक सहायता

30/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version