• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोदी-योगी की जोड़ी जनता अभी बनाए रखना चाहती है : डॉ. सतीश द्विवेदी

Writer D by Writer D
25/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, झाँसी, राजनीति
0
Dr. Satish Chandra Dwivedi

Dr. Satish Chandra Dwivedi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की जोड़ी जनता अभी बनाए रखना चाहती है। हम एक बार फिर प्रचंड बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाएगी। यह कहना है बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री सतीश द्विवेदी का। अखिलेश के जिन्ना वाले बयान पर उन्होंने कहा कि विनाश काले विपरीत बुद्धि। वह यहां युवोत्थान कार्यक्रम में युवाओं से रु-ब-रु होने दीनदयाल सभागार में आए थे।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कृषि कानून वापस लेने के जबाब में कहा कि प्रधानमंत्री ने लोकतांत्रिक मर्यादा की उस ऊंचाई को निर्धारित किया है जो किसी भी प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लिए दुर्लभ होती है। उन्होंने जो कहा है उसके बाद किसी स्पष्टीकरण की आवश्यकता नहीं है। उस कानून को पारित कर वह देश की कृषि को आगे ले जाने और किसानों की आमदनी बढ़ाने का सोचा गया था।

बिचौलिए जो उनका हिस्सा ले जाते थे वह सीधा किसानों के पास पहुंचे इसके लिए यह लागू किए गए थे। लेकिन सरकार इसे स्पष्ट रूप से किसानों तक पहुंचा नहीं पाई और किसानों की असहमति को स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री ने इन कानूनों को वापस लिया। देश में अभिव्यक्ति की आजादी है। किसी भी मुद्दे पर कोई भी स्वतंत्र रूप से अपनी बात रख सकता है। देश के अधिकांश प्रदेशों में कोई आंदोलन नहीं था। उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर यह आंदोलन चल रहा था। समाज के अलग-अलग वर्गों ने प्रतिक्रिया की लेकिन प्रधानमंत्री जी ने जिस प्रकार से कृषि बिल के ऊपर अपना फैसला सुनाया है उस पर किसी प्रकार के स्पष्टीकरण की जरूरत नहीं है।

शिक्षा के बिना देश नहीं बन सकता प्रगतिशील : आनंदीबेन पटेल

उन्होंने एक सवाल के जबाब में कहा कि भारतीय जनता पार्टी कभी चुनाव के आधार पर निर्णय नहीं लेती है। कृषि कानून आने के बाद कई प्रदेशों के चुनाव हुए। खासकर उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन बॉर्डर पर था लेकिन 75 जिलों में से 68 जिलों में भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष बने। चुनाव के नजरिये से इसे बिल्कुल नहीं देखना चाहिए। हमारे प्रधानमंत्री हमेशा साहसिक निर्णयों के लिए जाने जाते हैं। उत्तर प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में सबसे बड़ा गठबंधन 2019 के चुनाव में हो चुका है। इसको महागठबंधन नाम दिया था।

भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन करके कई दलों के लोग विधायक बन गए वरना कभी विधायक न बन पाते। यूपी के दो बड़े दल है सपा व बसपा। दोनों ने मिलकर चुनाव लड़ा था 2019 में और भाजपा उन्हें बुरी तरह से शिकस्त दे चुकी है। भानुमति का कुनबा जोड़ा जा रहा है। इन से एक बार फिर भाजपा टक्कर लेते हुए इन से अधिक मत प्राप्त करके जीत हासिल करेगी। भाजपा लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं के मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ेगी। इसमें रोजगार, सड़क, कोबिड प्रबंधन, वैक्सीनेशन व गांव-गांव तक खाद्यान्न की व्यवस्था आदि ऐसे मुद्दे हैं जिनको लेकर भाजपा चुनाव लड़ेगी और प्रचंड बहुमत पाकर एक बार फिर विजई होगी।

Tags: Dr. Satish Dwivedilatest political newspolitical newsup news
Previous Post

शिक्षा के बिना देश नहीं बन सकता प्रगतिशील : आनंदीबेन पटेल

Next Post

‘मजबूत लोकतंत्र-रोशन उत्तराखंड कार्यक्रम’ के तहत लोगों को वोटर कार्ड बनाने के लिए प्रेरित किया

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Delhi Train Cancelled:10 अक्टूबर को दिल्ली की 28 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

09/10/2026
Internet
Main Slider

जंतर-मंतर के 4 KM दायरे में इंटरनेट बंद, इन इलाकों में रहेगी पाबंदी

09/10/2026
Main Slider

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले UP पुलिस हाई अलर्ट, तीन जिलों से फोर्स दिल्ली रवाना

09/10/2026
Main Slider

हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पंजाब तैयार, CM मान ने सुविधाएं बेहतर बनाने के दिए निर्देश

09/10/2026
Main Slider

राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: मुख्यमंत्री

09/10/2026
Next Post

'मजबूत लोकतंत्र-रोशन उत्तराखंड कार्यक्रम' के तहत लोगों को वोटर कार्ड बनाने के लिए प्रेरित किया

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev Sai

नक्सलवाद के अंत से बहनों को मिला सुरक्षा और विश्वास का सबसे बड़ा उपहार : मुख्यमंत्री साय

25/08/2026
Amisha Patel

अमीषा पटेल की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया वारंट

07/04/2023
The first round of season 13 of KBC ended

केबीसी के सीजन 13 का खत्म हुआ पहला राउंड

23/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version