• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाथों में इस तरह के चिन्ह वाले लोग होते हैं परफेक्ट जीवनसाथी

Writer D by Writer D
02/02/2022
in Main Slider, फैशन/शैली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क। शादी हर किसी की जिंदगी का एक अहम पड़ाव होता है और इस पड़ाव से पहले हर कोई ये जरूर जानना चाहेगा कि उनके जीवनसाथी का स्वभाव कैसा है ? या फिर जिससे आप शादी कर रहे हैं वही आपके लिये मिस्टर परफेक्ट या मिसेज़ परफेक्ट है।

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हमारे हाथों की कुछ रेखाओं से आप यह आसानी से जान सकते हैं कि आपके जीवनसाथी में क्या खूबियां होंगी या क्या कमियां। हथेली में पाए जाने वाले शुक्र पर्वत और गुरु पर्वत दो ऐसी रेखाएं हैं, जो आपके जीवनसाथी के रंग-रूप और वैवाहिक जीवन में सम्बन्धों की मजबूती के बारे में संकेत देती हैं, लेकिन महिला और पुरुष के लिये इन दोनों पर्वतों के मायने अलग-अलग हैं।

शुक्र पर्वत और गुरु पर्वत को छोड़कर हथेली में उपस्थित अन्य रेखाएं चाहे पुरुष हो या महिला, दोनों के लिये समान फल ही देती है, लेकिन ये दोनों रेखाएं ऐसी हैं जो पुरुष और महिला के लिये अपने गुणों में बदलाव करती हैं। जैसे विवाह की जानकारी के लिये महिला के हाथ में गुरु पर्वत देखना पड़ता है, जबकि पुरुष के हाथ में शुक्र पर्वत विवाह की जानकारी देता है। गुरु पर्वत का स्थान तर्जनी उंगली के नीचे माना जाता है जबकि शुक्र पर्वत का स्थान अंगूठे के नीचले भाग में होता है। किसी लड़की के हाथ में गुरु पर्वत की उन्नत स्थिति उसे गृहस्थी के कार्य में चतुर बनाती है, यानि ऐसी लड़की आपके घर के लिये लक्ष्मी का रूप बनकर आयेगी।

जब हथेली में शुक्र पर्वत अच्छी स्थिति में होता है, यानि की न ज्यादा उठा हुआ होता है और न ही ज्यादा दबा हुआ तो मनपसंद जीवनसाथी का योग बनता है. वहीं गुरु पर्वत के उन्नत होने से अच्छा भाग्य योग बनाता है। आपके काम आपके मन मुताबिक होंगे।

गुरु पर्वत के उन्नत होने के साथ-साथ यदि इस पर क्रास का निशान भी बना है तो मनपसंद जीवनसाथी मिलता है और जल्द ही विवाह होता है. यदि लड़का और लड़की दोनों के हाथों में गुरु पर्वत उनन्त हो तो यह एक अच्छे पारिवारिक जीवन की निशानी होती है. ऐसे लोगों को संतान का सुख मिलता है।

हथेली में स्थित जीवन रेखा की लंबाई और दिशा वैवाहिक जीवन के कई राज खोलती हैं। यदि जीवन रेखा की लंबाई सही हो और उस पर किसी भी प्रकार के अशुभ चिह्न न हो तो ससुराल पक्ष का विशेष सहयोग प्राप्त होता है, लेकिन अगर जीवन रेखा पर किसी भी प्रकार के अशुभ चिह्न हो या फिर जीवन रेखा अन्य रेखाओं द्वारा कट रही है तो ससुराल पक्ष का उम्मीद के अनुसार सहयोग नहीं मिल पाता।

Tags: best partner according to Samudrik shastrabest women for marriage according to Samudrik shastralucky womenpalmistrypalmistry face linesamudrik shastravastu tips maarigeभाग्यशाली महिला की पहचानसमुद्रशास्त्रहस्तरेखा शास्त्र
Previous Post

महिलाएं जरूर करें ये योगासन, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

Next Post

हाथ की रेखाओं से जानें कैसा रहेगा आपका विवाहित जीवन

Writer D

Writer D

Related Posts

Shardiya Navratri
धर्म

नवरात्रि में कलश स्थापना से पहले जुटा लें ये सामग्री, जानें पूरी लिस्ट

11/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Next Post
Girls

हाथ की रेखाओं से जानें कैसा रहेगा आपका विवाहित जीवन

यह भी पढ़ें

Now you can eat pizza by ordering in trains too, IRCTC arranged

अब ट्रेनों में भी मंगा कर खा सकते हैं पिज्जा, IRCTC ने की व्यवस्था

11/06/2021
बारां केस पर सियासत

मप्र : हाथरस के बाद बारां केस पर सियासत, जयपुर में बीजेपी का प्रदर्शन

05/10/2020
UIDAI

कहीं आप का आधार कार्ड नकली तो नहीं… घर बैठे ऐसे करें चेक

06/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version