• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस दिन करें कन्या पूजन, जानें नियम एवं विधि

Writer D by Writer D
26/09/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Kanya Pujan

Kanya Pujan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नवरात्रि (Navratri) का पर्व शक्ति की उपासना का पावन अवसर है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है और भक्त व्रत-पूजन के साथ विशेष रूप से कन्या पूजन (Kanya Pujan) करते हैं। इसे नवरात्रि का सबसे प्रमुख अनुष्ठान माना गया है, क्योंकि इसमें छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का जीवंत स्वरूप मानकर उनकी पूजा की जाती है। मान्यता है कि कन्याओं का आदर करने से मां दुर्गा प्रसन्न होकर परिवार को सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और मंगल का आशीर्वाद देती हैं।

परंपरा के अनुसार कई भक्त विशेष रूप से अष्टमी तिथि को कन्या पूजन (Kanya Pujan) करते हैं। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि 30 सितंबर (मंगलवार) को पड़ रही है। इस दिन कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर पूजा करना बहुत शुभ माना गया है। अष्टमी का यह पूजन केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि नारी शक्ति और मासूम बाल्य स्वरूप के सम्मान का प्रतीक है, जो भक्तों के जीवन में देवी की कृपा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

अष्टमी तिथि का कन्या पूजन (Kanya Pujan) शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5 बजे से 6 बजकर 12 मिनट तक रहेगा।
कन्या पूजन मुहूर्त: सुबह 10 बजकर 40 मिनट दोपहर 12 बजकर 15 मिनट तक रहेगा।

कन्या पूजन (Kanya Pujan) के नियम और विधि

– कन्या पूजन (Kanya Pujan) के लिए 2 वर्ष से 10 वर्ष तक की कन्याओं को आमंत्रित करना चाहिए।
– परंपरा है कि कन्याओं के साथ एक छोटे बालक को भी बुलाया जाए, जिसे भैरव का स्वरूप माना जाता है।
– सबसे पहले कन्याओं के चरण धोकर उनका आदर और स्वागत करें।
– फिर उन्हें स्वच्छ आसन पर बैठाकर कुमकुम और अक्षत से तिलक करें।
– इसके बाद उन्हें प्रेमपूर्वक भोजन कराएं जैसे हलवा, पूड़ी, काला चना, खीर आदि।
– आखिर में कन्याओं को दक्षिणा और उपहार देकर सम्मानपूर्वक विदा करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।

अष्टमी तिथि का महत्व

अष्टमी तिथि का अपना अलग ही महत्व है। इसे नवरात्रि का प्रमुख दिन माना जाता है और इसी कारण इसे महाअष्टमी भी कहा जाता है। इस दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की आराधना होती है। महागौरी को पवित्रता, शांति और करुणा की देवी माना जाता है। अष्टमी पर कन्या पूजन करने से भक्तों को विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और मंगल का संचार होता है।

Tags: kanya pujan
Previous Post

नवरात्रि में गाए ये भजन, घर-परिवार में होगा सुख-समृद्धि का वास

Next Post

Navratri 5th Day: आज करें मां कूष्मांडा की आराधना, पढ़ें यह आरती और पाएं सुख-समृद्धि

Writer D

Writer D

Related Posts

Makeup
फैशन/शैली

कामकाजी महिलाएं अपनाएं ये मेकअप टिप्स, लाइफ हो जाएगी आसान

21/07/2026
Shoes
धर्म

कलेश का माहौल बनाती हैं जूतों से जुड़ी ये गलतियां, रहें बचकर

21/07/2026
Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Plants
धर्म

इस तरह पौधे लगाकर दूर करें अपनी परेशानियां

21/07/2026
Next Post
Maa Kushmanda

Navratri 5th Day: आज करें मां कूष्मांडा की आराधना, पढ़ें यह आरती और पाएं सुख-समृद्धि

यह भी पढ़ें

Baramulla Encounter

अनंतनाग में शहीदों की संख्या बढ़कर हुई 5, सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ जारी

15/09/2023
AK Sharma

प्रदेश की योगी सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति से कोई समझौता नहीं करेगी: एके शर्मा

10/03/2025
Makhana Bhel

हल्की भूख को शांत करेगा ये टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स

20/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version