• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संभल जामा मस्जिद पर व्हाइटवॉश की मिली अनुमति, हाई कोर्ट ने ASI की लगाई फटकार

Writer D by Writer D
12/03/2025
in उत्तर प्रदेश, संभल
0
Shahi Jama Masjid

Shahi Jama Masjid

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल की जामा मस्जिद (Sambhal Jama Masjid) में रंगाई पुताई के मामले पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई की है और अपना फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने बाहरी दीवारों पर सफेदी करने की अनुमति दे दी है। मस्जिद कमेटी ने रंगाई-पुताई की अनुमति के लिए सिविल रिवीजन याचिका दाखिल की थी। कोर्ट ने कहा है कि केवल उनके आवेदन का निपटारा कर रहा हूं।

सुनवाई के दौरान जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल ने एएसआई के वकील एडवोकेट मनोज कुमार सिंह से पूछा कि आपकी रिपोर्ट क्या है? सिंह ने कहा कि मस्जिद कमेटी ने कई सालों तक सफेदी कराई है, जिसके कारण ढांचे की बाहरी दीवारों को नुकसान पहुंचा है।

जस्टिस अग्रवाल ने कहा कि आप इतने साल से क्या कर रहे थे? एएसआई ने कहा कि हमने एफआईआर दर्ज कराई है। जस्टिस अग्रवाल ने कहा कि आप 2010 में कहां थे, 2020 में कहा थे? आप लोग 2024-25 में ही उठे हैं। आपने कहा कि कई वर्षों से मस्जिद कमेटी सफेदी करती आ रही है।

हाई कोर्ट ने एएसआई को लगाई फटकार

जस्टिस अग्रवाल ने एएसआई से कहा कि आप सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। बार-बार हम परमिट कर रहे हैं फिर भी आप अपनी ड्यूटी निभाने में विफल हो रहे हैं। मैं उन्हें केवल बाहरी दीवारों पर सफेदी करने की अनुमति दे रहा हूं। केवल उनके आवेदन का निपटारा कर रहा हूं।

जस्टिस अग्रवाल ने वकील विष्णुशंकर जैन से कहा कि हवा में बहस नहीं होती है। एडवोकेट जनरल यहां हैं, उनसे कहिए कि मस्जिद कमेटी को नोटिस दें (1927 का समझौता रद्द हो गया है)। समझौते के तहत पिछली सरकार के सारे दायित्व अब इस सरकार पर हैं। उन्होंने कहा कि एएसआई का कहना है कि मस्जिद कमेटी ने समझौते का उल्लंघन किया है। एएसआई और राज्य के वकील दोनों ही इस मामले में मौजूद हैं, उन्होंने कोई नोटिस नहीं दिया है कि मस्जिद कमेटी ने समझौते का उल्लंघन किया है। अगर कोई समझौता नहीं है या समझौते का उल्लंघन हुआ है, तो एएसआई को नोटिस भेजना चाहिए।

रमजान से पहले मुस्लिम पक्ष को कोर्ट से झटका, संभल मस्जिद में रंगाई की नहीं मिली इजाजत

जस्टिस अग्रवाल ने एएसआई के वकील से कहा कि आपका अधिकारी खुद शिकायत देने से डर रहा है। उसको लग रहा है आज बोलेंगे कल ये सरकार नहीं रहेगी तो फंस जाएंगे। आप व्हाइटवॉश कराएं।

Tags: sambhal jama masjid
Previous Post

‘लाट साहब होली’ से पहले तिरपाल से ढकी गयीं मस्जिदें, भारी पुलिस फोर्स तैनात

Next Post

होली से पहले सीएम योगी ने 1.86 करोड़ परिवारों को दिया बड़ा तोहफा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

डेयरी क्षेत्र में 22 कंपनियां करेंगी 695.18 करोड़ का निवेश

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर योगी ने किया गुरु को नमन

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘लाल टोपी वालों के कारनामे भूली नहीं है यूपी की जनता’, अखिलेश पर अनिल राजभर का तीखा हमला

30/09/2026
Electricity Bill
Main Slider

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

30/09/2026
Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
Next Post
CM Yogi gave a big gift to 1.86 crore families

होली से पहले सीएम योगी ने 1.86 करोड़ परिवारों को दिया बड़ा तोहफा

यह भी पढ़ें

Rape

गाजियाबाद : दोस्त की ढाई साल की बच्ची का किया अपहरण, दुष्कर्म के बाद जंगल में फेंका शव

20/10/2020
e-rickshaws

लखनऊ के इन रूट पर अब नहीं दौड़ेंगे ई-रिक्शा, यह है वजह

13/05/2022
jagdambika pal

यह किसानों का नहीं बल्कि कांग्रेस का आंदोलन है : जगदंबिका पाल

03/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version