• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पेट्रोल के दामों ने पकड़ी रफ्तार, डीजल में भी आई तेजी

Writer D by Writer D
04/04/2022
in Business
0
petrol

petrol

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।

दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत में आज प्रति लीटर 40 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 103.81 रुपये हो गई है, जबकि डीजल की कीमत नई बढ़ोतरी के बाद 95 रुपये का दायरा पार करके 95.07 रुपये हो गई है।

आज की गई बढ़ोतरी के बाद देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 118.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 103 रुपये का स्तर पार कर 103.07 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल की नई कीमत 113.45 रुपये और डीजल की नई कीमत 98 रुपये का स्तर पार करके 98.22 रुपये हो गई है।

एक दिन के ब्रेक के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने फिर पकड़ी रफ्तार, जानें आज के रेट

जबकि चेन्नई में आज पेट्रोल 109 रुपये का स्तर पार करके 109.34 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.42 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है।

राज्य सरकार के भारी भरकम टैक्स (वैट) की वजह से राजस्थान के गंगानगर में पेट्रोल 120.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 103.32 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में भी पेट्रोल ऑल टाइम हाई 118.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 101.18 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है।

आपको बता दें कि कच्चे तेल का उत्पादन करने वाले देशों द्वारा कच्चे तेल का उत्पादन कम कर दिए जाने और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई उछाल की वजह से 2022 में भारतीय तेल कंपनियों का संचित घाटा काफी विशाल हो गया है। ऐसे में मौजूदा परिस्थितियों में इन तेल कंपनियों को पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

पेट्रोल-डीजल के कीमतों ने लगाई आग, जानें आज के रेट

हालांकि कच्चे तेल का उत्पादन करने वाले देशों के संगठन ओपेक ने पिछले सप्ताह ही कच्चे तेल के उत्पादन में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है, जिसकी वजह से कच्चे तेल की कीमत अपने ऑल टाइम हाई 139 डॉलर प्रति बैरल से काफी नीचे आ गई हैं। माना जा रहा है कि अगर ओपेक के सदस्य देश कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ा देते हैं तो आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमत गिरकर 70 डॉलर प्रति बैरल तक भी जा सकती है। ऐसा होने पर अपनी जरूरत का 80 प्रतिशत से भी ज्यादा आयात करने वाले भारत जैसे देश को काफी राहत मिल सकती है।

Tags: petrol diesel pricepetrol price all statepetrol price at delhipetrol price in delhi today 2022petrol price in gurgaonpetrol price in haryanapetrol price in noidapetrol price in up todayPetrol price todayPetrol Price Today in Delhiडीजलपेट्रोलपेट्रोल-डीजल रेट
Previous Post

जानें मौली बांधने का महत्व

Next Post

Sri Lanka Crisis: पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा, पद पर बने हैं प्रधानमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Stock Market
Business

शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

27/08/2026
Gold
Business

रक्षाबंधन से पहले सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

26/08/2026
Gold-Silver
Business

फिर महंगा हुआ गोल्ड, चांदी के दाम स्थिर

25/08/2026
Gold
Business

सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक, जानें आज के रेट

24/08/2026
Gold
Business

सोने ने फिर मारी छलांग, चांदी की चमक पड़ी फीकी

18/08/2026
Next Post

Sri Lanka Crisis: पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा, पद पर बने हैं प्रधानमंत्री

यह भी पढ़ें

Tibet airlines plane

रनवे पर आग की लपटों से घिरा विमान, 25 लोग घायल

12/05/2022
Dead Body

सरेआम नक्सलियों ने की हत्या, छोड़ा धमकी भरा पत्र- ‘पुलिस मुखबिर खबरदार…

30/06/2021
New Zealand declared their innings, set a target of 273 runs for England

न्यूजीलैंड ने अपनी पारी को किया घोषित, इंग्लैंड को दिया 273 रन का लक्ष्य

06/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version