• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नौ दिन में आठवीं बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज के भाव

Writer D by Writer D
30/03/2022
in Business
0
Petrol

Petrol

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) की कीमत में 22 मार्च से शुरू हुआ बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया है। दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत में प्रति लीटर 80 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.01 रुपये और डीजल की कीमत 92.27 रुपये प्रति लीटर हो गई है। 22 मार्च के बाद से आज तक के नौ दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में आठ बार बढ़ोतरी की जा चुकी है।

सिर्फ 24 मार्च को पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी। इस एक दिन के अलावा हर दिन दोनों जिंस की कीमत में सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां बढ़ोतरी कर रही हैं। 22 मार्च से लेकर आज तक पेट्रोल और डीजल की कीमत में की गई आठ बार के इजाफे में से 22, 23, 25 और 26 मार्च को पेट्रोल और डीजल दोनों जिंस की कीमत में प्रति लीटर 80 पैसे की बढ़ोतरी की गई। 27 मार्च को पेट्रोल में 50 पैसे और डीजल में 55 प्रति लीटर, 28 मार्च को पेट्रोल में 30 पैसे और डीजल में 35 पैसे प्रति लीटर, 29 मार्च को पेट्रोल में 80 पैसे और डीजल में 70 पैसे प्रति लीटर और आज दोनों जिंस में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

पेट्रोल-डीजल के कीमतों ने लगाई आग, जानें आज के रेट

माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सरकारी ऑयल कंपनियों को अपने संचित घाटे को पूरा करने के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कम से कम 14 से 24 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी करनी पड़ सकती है। हालांकि ये बढ़ोतरी एक झटके में करने की जगह छोटी-छोटी किस्त में की जाएगी।

4 नवंबर, 2021 के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमत में की गई बढ़ोतरी के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में सुधार आने की उम्मीद में सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 137 दिन तक पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी। हालांकि इस दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमत को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी होती रही और सरकार पर पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की वजह से इन दोनों जिंस की कीमत को स्थिर बनाए रखने का आरोप भी लगा।

पेट्रोल-डीजल के दामों ने फिर लगाई आग, जानें अपने शहर के रेट

मार्च के दूसरे पखवाड़े में जब ऑयल मार्केटिंग कंपनियों का संचित घाटा काफी विशाल हो गया और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुधार होने के कोई लक्षण नजर नहीं आए तो सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को करीब साढ़े चार महीने बाद पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

अंतरराष्ट्रीय एजेंसी मूडीज की रिपोर्ट में बताया गया है कि सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमत में साढ़े 4 महीने तक बढ़ोतरी नहीं किए जाने की वजह से उन्हें 19,000 करोड़ रुपये से अधिक का संचित घाटा हो चुका है।

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानें अपने शहर के रेट

इस संचित घाटे को पूरा करने के लिए अब सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के सामने कुछ दिन तक लगातार छोटी किस्तों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी करने की मजबूरी बन गई है।

Tags: petrol diesel pricepetrol price all statepetrol price at delhipetrol price in delhi today 2022petrol price in gurgaonpetrol price in haryanapetrol price in noidapetrol price in up todayPetrol price todayPetrol Price Today in Delhiडीजलपेट्रोलपेट्रोल-डीजल रेट
Previous Post

चैत्र नवरात्रि में वास्तु नियमों के साथ पूजन करना होगा शुभदायी

Next Post

पूर्व पत्रकार रईस अहमद समेत लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी ढेर

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Business

बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी उछले

06/10/2026
Gold-Silver
Business

सोने की कीमत गिरी, चांदी के भाव स्थिर

30/09/2026
Business

बैंक हड़ताल के बीच रविवार को खुलेंगे बैंक, ग्राहकों को भेजा गया जरूरी मैसेज

26/09/2026
Stock Market
Business

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 148 अंक उछला

25/09/2026
Next Post

पूर्व पत्रकार रईस अहमद समेत लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी ढेर

यह भी पढ़ें

gift

किसी को गिफ्ट में दें ये चीजें, सुख-समृद्धि की होगी बढ़ोतरी

08/07/2021
Rajnath Singh

रक्षामंत्री ने लोकसभी में छोड़ दी आगे की कुर्सी, इस बार पर हो गए नाराज

04/08/2023
supreme court

कॉमर्स छात्रों को सेकेंड्री टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट में शामिल नहीं किए जाने मामले में मांगा जवाब

17/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version