• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच नौ रुपये महंगा होगा पेट्रोल-डीजल

Jai Prakash by Jai Prakash
03/03/2022
in Business
0
crude-oil

crude-oil

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| रूस और यूक्रेन (Russia and Ukraine) के बीच जारी जंग के चलते कच्चे तेल का दाम बढ़ता ही जा रहा है। पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) पर 9 रुपये प्रति लीटर (9 rupees per liter) तक की बढ़ोतरी कर सकती है। गुरुवार को इसमें तीन फीसदी से ज्यादा की तेजी आई और  इसका भाव 117 डॉलर प्रति बैरल ($117 per barrel) पर पहुंच गया। गौरतलब है कि ब्रेंट क्रूड के दाम में उबाल से भारतीयों की चिंता बढ़ गई है।

रूस और यूक्रेन (Russia and Ukraine) के बीच आठ दिनों से जारी जंग अब और तेज हो चुकी है। इसका सबसे ज्यादा कच्चे तेल पर पड़ता नजर आ रहा है। गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार (International market) में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमत एक दशक के शिखर पर जा पहुंची। जी हां, तीन फीसदी से ज्यादा की तेजी लेते हुए इसका भाव 117 डॉलर प्रति बैरल ($117 per barrel) पर पहुंच गया। गौरतलब है कि ब्रेंट क्रूड के दाम में उबाल से भारतीयों की चिंता बढ़ गई है।

25 रुपए तक बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

इस संबंध में आई एक हालिया रिपोर्ट की मानें तो ओपेक+ देशों ने कच्चे तेल का उत्पादन न बढ़ाने के फैसला किया है। यही कारण है कि कच्चे तेल (Crude oil)  की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। गुरुवार को जहां ब्रेंट क्रूड का दाम बढ़कर 117 डॉलर पर पहुंचा, वहीं दूसरी ओर डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 2.67 फीसदी की तेजी लेते हुए 113.6 डॉलर प्रति बैरल हो गई। ब्रेंट क्रूड का भाव 2011 के बाद सबसे ज्यादा है।

साल 2022 की शुरुआत के साथ ही कच्चे तेल (Crude oil)  की कीमतों मे तेज उछाल आता गया। बीते गुरुवार को ही अपने साल साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बेंट क्रूड का भाव 2014 के बाद पहली बार भाव 100 डॉलर प्रति बैरल ($117 per barrel) को पार कर गया था। बीते चार महीनों के दौरान इसमें लगातार तेजी आई है। आंकड़ों पर नजर डालें तो दिसंबर में ब्रेंट क्रूड का भाव 10.22 फीसदी, जनवरी में 17 फीसदी, फरवरी में 10.7 फीसदी और मार्च में अब तक 16 फीसदी से ज्यादा बए़ गया है।

यूक्रेन-रूस विवाद : महंगा हो सकता हैं पेट्रोल-डीजल, बढ़ सकते हैं नेचुरल गैस के दाम

बता दें कि कच्चे तेल (Crude oil)  की कीमतों में आ रहे उछाल का सबसे ज्यादा असर भारत पर दिखाई देगा। इसके कारण देश में पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) के दाम में बड़ी तेजी आने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद भी देश में बीते चार महीनों से पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel)  के दाम स्थिर बने हुए हैं। हालांकि, इसके पीछे देश के पांच राज्यों में जारी विधानसभा चुनाव को कारण बताया जा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 10 मार्च को चुनाव परिणाम सामने आने के बाद देश में इनकी कीमत बढ़ सकती है।

बस 6 महीने का इंतजार, मिलेगी महंगे पेट्रोल-डीजल से राहत

गुरुवार को आई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 7 मार्च को उत्तर प्रदेश में होने वाले आखिरी चरण के मतदान के तुरंत बाद पेट्रोल-डीजल महंगा किया जा सकता है। इसमें संभावना व्यक्त की गई है कि तेल विपणन कंपनियां 10 मार्च को पांच राज्यों के चुनाव परिणाम का एलान होने के बाद पेट्रोल-डीजल पर 9 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर सकती है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि तेल के दाम में होने वाली ये बढ़ोतरी एक बार में नहीं, थोड़ी-थोड़ी करके कई दिनों में की जा सकती है।

गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध तेज हो चुका है। गुरुवार को संघर्ष के आठवें दिन तक युक्रेन के करीब 752 लोग अपनीरी जान गंवा चुके थे। इसके साथ ही रूसी सेना ने यूक्रेनी शहर खेरसॉन पर अपना कब्जा जमा लिया है। इसके साथ ही खरकीव और कीव में जंग के चलते हालात बेहद बुरे हैं। बता दे जापानी रिसर्च एजेंसी नोमुरा की हाल में आई रिपोर्ट में कहा गया था कि रूस-यूक्रेन युद्ध आगे खिंचता है तो इसके चलते एशिया में सबसे ज्यादा नुकसान भारत को होने वाला है।

Tags: american crude oilbigger reserves of crude oilCrude Oilcrude oil cheapercrude oil demandcrude oil expensivecrude oil importscrude oil newscrude oil pricecrude oil pricesCrude oil production cutscrude oil riseCrude Oil Supplysatellite found crude oilsaudi crude oil crisis
Previous Post

UP Election: दोपहर तीन बजे तक 46.70 प्रतिशत मतदान

Next Post

दो तारों में हुआ जबरदस्त विस्फोट, अंतरिक्ष में बन गई ‘आंख’

Jai Prakash

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Posts

Share Market
Business

मामूली बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में

31/07/2026
Gold-Silver
Business

सोने हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में नहीं हुआ इजाफा

30/07/2026
Gold
Business

Gold Price Today: सोने की बढ़ी चमक, चांदी के दाम रहे स्थिर

28/07/2026
Gold-Silver
Business

सोना-चांदी की चमक हुई फीकी, जानिए आज के ताजा रेट

27/07/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

27/07/2026
Next Post
space

दो तारों में हुआ जबरदस्त विस्फोट, अंतरिक्ष में बन गई 'आंख'

यह भी पढ़ें

shot

चुनावी रंजिश के चलते वृद्ध की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

28/03/2021

FDI का है स्वागत लेकिन सरकार के लिए देश की सुरक्षा भी उतनी ही अहमः प्रसाद

08/12/2020
Objectionable slogans raised again in JNU

‘मोदी-शाह की कब्र खुदेगी…’ JNU में फिर लगे आपत्तिजनक नारे

06/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version