• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

Writer D by Writer D
27/07/2026
in Business, Main Slider
0
Stock Market

Stock Market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई गिरावट का असर आज घरेलू शेयर बाजार (Share Market) के शुरुआती कारोबार के दौरान भी नजर आ रहा है। आज पहले घंटे के कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी शुरू हो जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में और भी तेजी आई। हालांकि पहले आधे घंटे का कारोबार होने के बाद मुनाफा वसूली के चक्कर में हुई बिकवाली की वजह से इन दोनों सूचकांकों की चाल में थोड़ी गिरावट भी आई। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.76 प्रतिशत और निफ्टी 0.69 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट में लिस्टेड दिग्गज कंपनियों में से इंटरग्लोब एवियेशन, एटरनल, इंफोसिस, एशियन पेंट्स और टेक महिंद्रा के शेयर 3.67 प्रतिशत से लेकर 2.42 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, ओएनजीसी, विप्रो, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज और सिप्ला के शेयर 2.51 प्रतिशत से लेकर 0.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,807 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 2,282 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 525 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 26 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे।

दूसरी ओर चार शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 40 शेयर हरे निशान में और 10 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 549.21 अंक यानी 0.72 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,608.98 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली के दबाव में यह सूचकांक गिर कर 76,530.24 अंक के स्तर तक आ गया, लेकिन इसके बाद बाजार में खरीदारी शुरू हो गई। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से पहले आधे घंटे के कारोबार में ही सेंसेक्स उछल कर 76,715.64 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से इस सूचकांक की चाल में मामूली गिरावट भी आई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 581.48 अंक की बढ़त के साथ 76,641.25 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 160.95 अंक यानी 0.68 प्रतिशत उछल कर 23,928.40 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से 30 अंक से अधिक फिसल कर 23,896.70 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे निफ्टी की चाल में तेजी का रुख बन गया।

लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से पहले आधे घंटे के कारोबार में ही यह सूचकांक उछल कर 23,964.50 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार में मुनाफा वसूली शुरू हो गई, जिससे इस सूचकांक की चाल में गिरावट का रुख बन गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 164.15 अंक की मजबूती के साथ 23,931.60 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,059.77 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 102.15 अंक यानी 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,767.45 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: niftysensexShare Market
Previous Post

ब्‍लीच के बाद चेहरे पर होती है जलन, इन नुस्खों से मिलेगा आराम

Next Post

गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री योगी ने लिखी पाती, समझाया गुरु का महत्व

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganesh Chaturthi
Main Slider

रोजाना करें इस चालीसा का पाठ, जीवन से दूर होंगी विघ्न-बाधाएं

13/09/2026
Main Slider

मायावती का बड़ा फैसला, आनंद के बेटे नहीं बेटी संभालेंगी BSP का मिशन

12/09/2026
Main Slider

ब्रिक्स व सहयोगी देशों से बढ़े यूपी के रिश्ते, ₹47,484 करोड़ का निर्यात

12/09/2026
Main Slider

पीएम मोदी के साथ सत्ता की वंश परंपरा थी न विरासत, तप-साधना और संघर्ष से बनाई पहचान : मुख्यमंत्री योगी

12/09/2026
Main Slider

मायावती का बड़ा फैसला, आनंद कुमार के बेटों को BSP में नहीं मिलेगा कोई पद

12/09/2026
Next Post
CM Yogi

गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री योगी ने लिखी पाती, समझाया गुरु का महत्व

यह भी पढ़ें

Once again Virat missed his 71st century, fans were disappointed

एक बार फिर विराट अपनी 71वीं सेंचुरी लगाने से चूके, फैंस हुए निराश

20/06/2021
hema malini, Dharmendra

अपमानजनक और… धर्मेंद्र की मौत की अफवाह फैलने से हेमामाल‍िनी का फूटा गुस्सा

11/11/2025
Dilip Kumar wife Saira Banu

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के छोटे भाई एहसान खान की हालत गंभीर

23/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version