• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक बार फिर विराट अपनी 71वीं सेंचुरी लगाने से चूके, फैंस हुए निराश

Desk by Desk
20/06/2021
in Main Slider, खेल
0
Once again Virat missed his 71st century, fans were disappointed

Once again Virat missed his 71st century, fans were disappointed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्पटन में खेला जा रहा है। टेस्ट के तीसरे दिन न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का बोलबाला रहा है और लंच तक भारत ने अपने 7 विकेट गंवा दिए हैं। कप्तान विराट कोहली दूसरे दिन के अपने स्कोर 44 में एक भी रन नहीं जोड़ सके और काइल जैमिसन का शिकार बने। विराट की पारी को देखकर यह उम्मीद जगी थी कि भारतीय कप्तान डब्ल्यूटीसी फाइनल में अपने शतक के सूखे को खत्म करने में सफल रहेंगे। हालांकि, कोहली ने तमाम भारतीय फैन्स को एकबार फिर निराश किया।

सोशल मीडिया पर विराट कोहली के आउट होने के बाद फैन्स ने 71वीं सेंचुरी के लंबे होते इंतजार पर भावुक प्रतिक्रिया दी, तो वहीं कुछ फैन इस पर मजे लेते हुए भी नजर आए। विराट काइल जैमिसन की अंदर आती गेंद को पढ़ने में नाकाम रहे और एलबीडब्ल्यू हो गए। टीम इंडिया के कप्तान ने रिव्यू का भी इस्तेमाल किया, लेकिन वह फैसले को बदल नहीं पाए। विराट 132 गेंदों का सामना करने के बाद 44 रन बनाकर आउट हुए। कोहली ने अपनी पारी के दौरान सिर्फ एक चौका लगाया।

भारत ने पहली पारी में 217 रन बनाकर न्यूजीलैंड को दिया न्यौता

कप्तान के आउट होने के बाद भारतीय पारी बुरी तरह से लड़खड़ा गई। उपकप्तान अजिंक्य रहाणे अपने अर्धशतक से चूक गए और 49 रनों पर नील वैगनर का शिकार बने। वहीं, ऋषभ पंत ने भी अपने प्रदर्शन से काफी निराश किया और 22 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 4 रन ही बना सके। रविचंद्रन अश्विन ने कुछ अच्छे शॉट्स जरूर लगाए, लेकिन वह टिम साउदी की गेंद पर स्लिप में कैच दे बैठे। डब्ल्यूटीसी के फाइनल में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

 

Tags: 24ghante online.comcrickethindi newsIndia News in HindiLatest India News Updateslatest newsSportsvirat kohli
Previous Post

भारत ने पहली पारी में 217 रन बनाकर न्यूजीलैंड को दिया न्यौता

Next Post

भारतीय खिलाड़ियों ने खास अंदाज में मनाया फादर्स डे, जाने किसने कैसे किया विश

Desk

Desk

Related Posts

Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
Next Post
Indian players celebrated Father's Day in a special way, know who did wish

भारतीय खिलाड़ियों ने खास अंदाज में मनाया फादर्स डे, जाने किसने कैसे किया विश

यह भी पढ़ें

CM Vishnu dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने हाथरस हादसे पर प्रकट किया दुःख, कहा- हृदय विदारक है दुर्घटना

02/07/2024

पेशी के लिए सुल्तानपुर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, अयोध्या में आज करेंगे सरयू आरती

25/10/2021
अजय लल्लू समेत कई नेता गिरफ्तार

लखनऊ : कृषि बिल के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, अजय लल्लू समेत कई नेता गिरफ्तार

28/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version