• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

24 घंटे में हुआ पेट्रोल पंप लूट का खुलासा, लूटे गये 19 लाख के साथ सात लुटेरे गिरफ्तार

Writer D by Writer D
29/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, जालौन
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में जालौन के कोतवाली माधवगढ़ क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के मैनेजर से 19 लाख रूपये लूटने के आरोप में पुलिस ने सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से लूटी गयी 19 लाख रूपये की धनराशि भी बरामद कर ली गयी है।

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार शुक्रवार को इस लूटकांड का खुलासा करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश पुलिस ने संयुक्त रुप से विगत 28 अक्टूबर को पेट्रोल पंप के लूटी गई 19 लाख रुपए बरामद कर 07 बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश उत्तर प्रदेश की सीमा छोड़कर अपने गृह जनपद भिंड मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर गए थे पुलिस ने जबरदस्त कांबिंग कर बदमाशों को खेलने का प्रयास किया। जैसे ही बदमाशों को एहसास हुआ कि वह पुलिस के घेरे में आ गए हैं तो वह अपनी कार छोड़कर जंगल के रास्ते अपने अपने घरों की ओर भाग गए । कार से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने मध्य प्रदेश पुलिस की मदद ली और बदमाशों तक पहुंचने में सफल हो गए।

मध्य प्रदेश पुलिस के सहयोग से नैतिक यादव पुत्र जंडेल ग्राम व थानागोरमी जिला भिंड संजीव कुमार पुत्र नामदेव जैन मंदिर रोड मनकापुर थाना गोरमी जिला भिंड राजेंद्र शर्मा पुत्र रमेश शर्मा ग्राम सलाया थाना मिहोना जिला भिंड ,विकास पुत्र गुड्डू ग्राम थाना गोरमी जिला भिंड और आकाश काे गिरफ्तार किया गया। राम अवतार गोरमी को छापा मारकर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की

दुर्घटनावश मृत्यु/दिव्यांगता की दशा में 2 लाख की आर्थिक सहायता राशि 6 श्रेणियों में होगी देय

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया की बदमाशों से गहन पूछताछ के बाद बदमाशों ने बताया कि गार्ड द्वारा उनको सूचना दी गई थी कि पैट्रोल पंप का मैनेजर दीपक कुमार बैंक में रुपया जमा करने जा रहा है । सटीक सूचना पर उन लोगों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक यह भी बताया बदमाशों द्वारा लूटी गई धन राशि की भी रिकवरी शत प्रतिशत कर ली गई है और साथ ही बदमाशों के पास से कार अवैध तमंचा एवं कारतूस भी बरामद किए।

घटना का सफल अनावरण करने पर प्रदेश स्तरीय व्यापारी नेताओं ने पुलिस अधिकारियों सहित पुलिस बल को माला पहनाकर सम्मानित किया है साथ ही पेट्रोल पंप एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक तथा अन्य अधिकारियों एवं जवानों को सम्मानित किया।

Tags: crime newsjalaun newsrobbers arrestedup news
Previous Post

दुर्घटनावश मृत्यु/दिव्यांगता की दशा में 2 लाख की आर्थिक सहायता राशि 6 श्रेणियों में होगी देय

Next Post

साढ़े सात लाख दीपों की रोशनी से होगा भगवान श्रीराम का स्वागत

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण, नक्काशीदार स्तंभों के पास मंत्री संग ली सेल्फी

04/09/2026
Ninth board meeting of UP Braj Teerth Vikas Parishad under the chairmanship of CM Yogi
Main Slider

वृंदावन परिक्रमा मार्ग को बनाएं सुरक्षित, इस्तेमाल हों बारिश में न फिसलने वाले पत्थर: मुख्यमंत्री

04/09/2026
Next Post

साढ़े सात लाख दीपों की रोशनी से होगा भगवान श्रीराम का स्वागत

यह भी पढ़ें

Namami Gange project

चमोली नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर हादसा, करंट लगने से 6 पुलिसकर्मी समेत 15 की मौत

19/07/2023
CM Dhami

सीएम धामी ने ‘वो 17 दिन’ पुस्तक का किया विमोचन

29/07/2024
UIDAI

अब आधार अपडेट करना हुआ बेहद आसान, UIDAI ने किए बड़े बदलाव

01/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version