• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चौथी बार टली पीजीटी परीक्षा, 4.5 लाख अभ्यर्थियों में नाराजगी

Writer D by Writer D
30/09/2025
in Main Slider, शिक्षा
0
PGT recruitment exam postponed for the fourth time

PGT recruitment exam postponed for the fourth time

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी में प्रवक्ता पदों के लिए 15 और 16 अक्तूबर को होने वाली पीजीटी परीक्षा (PGT Exam) अपरिहार्य कारणों से टाल दी गई है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रेस नोट जारी करके दी। उत्तर प्रदेश प्रवक्ता (PGT ) भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को एक बार फिर झटका लगा है, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने चौथी बार परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया है। आयोग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार 15 और 16 अक्टूबर 2025 को निर्धारित लिखित परीक्षा को आयोग के उप सचिव ने अपरिहार्य कारणों से स्थगित करने की नोटिस जारी किया है। हालांकि परीक्षा कब होगी, इसकी अभी कोई घोषणा नहीं की है।

प्रवक्ता भर्ती चौथी स्थगित होने की वजह से तीन साल से परीक्षा का इंतजार कर रहे लगभग 4.5 लाख अभ्यर्थियों में नाराजगी गहराती जा रही है। अब अभ्यर्थियों को नई तिथि का इंतजार है। आपको बता दें कि पीजीटी भर्ती-2022 (PGT Recruitment 2022) में आवेदन प्रक्रिया जुलाई 2022 में ही पूरी हो चुकी थी। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के तीन साल बाद जाकर परीक्षा की तिथि घोषित की गई, लेकिन उसके बाद से परीक्षा आयोजित होने के बजाय केवल तिथियां बदलती रही हैं।

PunjabKesari

 

हालांकि, परीक्षा स्थगित होने के पीछे की एक वजह उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की अध्यक्ष कीर्ति पांडेय के त्यागपत्र से उपजे हालातों को भी माना जा रहा है। PGT भर्ती परीक्षा के बार-बार स्थगन ने न केवल लाखों युवाओं के भविष्य को अधर में लटका दिया है, बल्कि यह भर्ती व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न भी खड़ा कर रहा है।

पहले टाली जा चुकी है परीक्षा की तारीख

प्रवक्ता भर्ती परीक्षा (Lecturer Recruitment Exam) की आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद से अब तक चार बार परीक्षा की तिथि घोषित की जा चुकी है। बता दें इससे पहले इसी साल 11 और 12 अप्रैल को प्रस्तावित थी, जिसे बाद में 20 और 21 जून पर टाला गया। इसके बाद पुनः 18 और 19 जून की नई तिथियां जारी हुईं, लेकिन वह भी रद्द कर दी गई, लेकिन अब इसे भी टाल दिया गया।

बढ़ रही अभ्यर्थियों की परेशानी

हालांकि, बार-बार परीक्षा स्थगित होने की वजह से छात्रों में असंतोष व्याप्त है। कई अभ्यर्थियों का कहना है कि बार-बार स्थगन से उनकी तैयारी और मानसिक स्थिति पर बुरा असर पड़ रहा है। कुछ उम्मीदवारों ने यह भी चिंता जताई है कि देरी के चलते उनकी आयु सीमा पार हो सकती है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि परीक्षा अब कब होगी?

Tags: PGT examPGT Exam postpondUPSPSC
Previous Post

बिहार चुनाव से पहले पवन सिंह की भाजपा में वापसी, उपेंद्र कुशवाहा से लिया आशीर्वाद

Next Post

अगले 2 घंटे में इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Marriage
Main Slider

बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में नहीं लगानी चाहिए झाड़ू, ये है बड़ी वजह

16/08/2026
Egg Manchurian
Main Slider

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

16/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
THDC Tunnel Accident
Main Slider

THDC Tunnel Accident: एक और शव मिला, मौत का आंकड़ा 8 पहुंचा

15/08/2026
Next Post
Heavy Rain

अगले 2 घंटे में इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

यह भी पढ़ें

men fashion

पुरुषों के बैग में ये चीजे होनी ही चाहिए

26/07/2026
Savin Bansal

नाफरमानी पर एक और बैंक बना डीएम के कोप का भाजन; सीएसएल बैंक सील

21/07/2025
bpsc

BPSC ने 65वीं मुख्य संयुक्त मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा की तिथियां की जारी

10/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version