• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पंजाब में Physics Wallah की डिजिटल यूनिवर्सिटी को हरी झंडी, विधानसभा में बिल पास

Writer D by Writer D
10/08/2026
in Main Slider, पंजाब, राष्ट्रीय
0
CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़: पंजाब में डिजिटल एजुकेशन के क्षेत्र में एक नई निजी यूनिवर्सिटी की शुरुआत का रास्ता साफ हो गया है। पंजाब विधानसभा ने फिजिक्सवाला डिजिटल यूनिवर्सिटी (Physics Wallah Digital University), पटियाला बिल-2026 को मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित यूनिवर्सिटी का मुख्यालय पटियाला जिले के गांव नंदपुर केशो में होगा।

यूनिवर्सिटी का संचालन नेक्स्टसीड फाउंडेशन की ओर से किया जाएगा। यह सेल्फ फाइनेंस्ड यूनिवर्सिटी होगी और इसे पंजाब सरकार से किसी तरह की ग्रांट या वित्तीय सहायता नहीं मिलेगी।

ऑनलाइन पढ़ाई पर रहेगा फोकस

बिल के मुताबिक यूनिवर्सिटी का मुख्य उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाली ऑनलाइन शिक्षा के लिए मजबूत अकादमिक और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है। यहां अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और प्रोफेशनल स्तर के कई कार्यक्रम संचालित किए जा सकेंगे।

इंजीनियरिंग, मेडिकल, पैरामेडिकल, साइंस, सोशल साइंसेज, लाइफ साइंसेज, ह्यूमैनिटीज, लिबरल आर्ट्स और मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई कराने का प्रावधान है।

AI कंटेंट की होगी जांच

यूनिवर्सिटी में तैयार होने वाले डिजिटल लर्निंग मटीरियल को समय-समय पर अपडेट किया जाएगा। एआई से तैयार इंस्ट्रक्शनल कंटेंट की पहचान स्पष्ट रूप से की जाएगी और उसे अकादमिक प्रक्रिया के तहत क्रिटिकल रिव्यू तथा औपचारिक मंजूरी के बाद ही इस्तेमाल किया जा सकेगा।

अकादमिक काउंसिल की मंजूरी से डिजिटल कंटेंट की नियमित समीक्षा और जरूरत के अनुसार संशोधन भी किया जाएगा।

वर्चुअल क्लास से लेकर प्रॉक्टर्ड एग्जाम तक

यूनिवर्सिटी में लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम, डिजिटल कंटेंट स्टूडियो, क्लाउड होस्टिंग, वर्चुअल क्लासरूम और प्रॉक्टर्ड एग्जामिनेशन सिस्टम विकसित किए जाएंगे। मोबाइल-फर्स्ट और लो-बैंडविड्थ एक्सेस की सुविधा भी उपलब्ध कराने का प्रावधान है।

छात्रों को लाइव क्लास, ट्यूटोरियल, मेंटरिंग और अकादमिक एडवाइजर की सुविधा मिलेगी।

MOOC और क्रेडिट ट्रांसफर की सुविधा

यूनिवर्सिटी में MOOC, ऑनलाइन कोर्स और माइक्रो-क्रेडेंशियल के जरिए क्रेडिट मोबिलिटी की सुविधा दी जाएगी। संस्थान को ऑनलाइन एजुकेशन से जुड़े UGC नियमों, नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क और एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट के प्रावधानों का पालन करना होगा।

शिकायतों के लिए होगा ओम्बड्समैन

छात्रों की शिकायतों के निपटारे के लिए ओम्बड्समैन नियुक्त किया जाएगा। एडमिशन, फीस, परीक्षा, मूल्यांकन, सर्टिफिकेट, स्कॉलरशिप, डिजिटल प्लेटफॉर्म और अकादमिक सपोर्ट से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई की जा सकेगी।

राज्यपाल होंगे विजिटर

बिल के अनुसार पंजाब के राज्यपाल यूनिवर्सिटी के विजिटर होंगे। उन्हें संस्थान के प्रशासनिक और अकादमिक मामलों की जांच या निरीक्षण कराने का अधिकार होगा। वहीं फाउंडेशन की ओर से नामित चेयरपर्सन या प्रतिष्ठित व्यक्ति चांसलर होगा।

यूनिवर्सिटी को विभिन्न पाठ्यक्रम शुरू करने, डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट देने, स्टडी एवं एग्जामिनेशन सेंटर खोलने, रिसर्च और कंसल्टेंसी करने तथा विद्यार्थियों से फीस लेने का अधिकार होगा। अन्य मान्यता प्राप्त संस्थानों के साथ मिलकर ड्यूल डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्रोग्राम भी चलाए जा सकेंगे।

Tags: cm bhagwant mannPunjab Assembly
Previous Post

भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, SDM समेत 11 के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

Next Post

14 अगस्त को विभाजन विभीषिका को याद करेगा हरियाणा : नायब सैनी

Writer D

Writer D

Related Posts

लेखिका:- श्रीमती आशा मिश्रा
उत्तराखंड

स्मृतियों के कोलाज में पापा के ‘दीना-मामा’…..वो आखिरी भोजनऔर उनका वो आखिरी सफर

25/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
उत्तराखंड

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, 108\.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

24/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
Next Post
CM Nayab Saini

14 अगस्त को विभाजन विभीषिका को याद करेगा हरियाणा : नायब सैनी

यह भी पढ़ें

माननीय बदले, पर नहीं बदली शहर की सूरत

25/01/2022
Vijaya ekadashi

विजया एकादशी के दिन करें इन चीजों का दान, नहीं होगी धन-धान्य में कोई कमी

05/03/2024
National President of NSUI Neeraj Kundan

नीट और जेईई सहित अन्य प्रवेश परीक्षाओं के 98 घंटे से चल रही भूख हड़ताल समाप्त

31/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version