• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वैक्सिंग के बाद होती है दानों की समस्या, आजमाए ये नुस्खें

Writer D by Writer D
22/02/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
waxing

waxing

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अक्सर लड़कियां और महिलाएं अपनी त्वचा के अनचाहे बाल हटाने के लिए वैक्सिंग (Waxing) करवाती है। खासतौर से जब कोई स्पेशल आयोजन हो। आने वाले दिनों में दिवाली का त्यौहार हैं तो महिलाएं वैक्सिंग कराने के लिए पार्लर की ओर रूख कर रही हैं। यह बालों को हटाने का सबसे प्रचलित और बेहतरीन तरीका हैं। लेकिन कई महिलाओं को वैक्सिंग के बाद दानों की समस्या का सामना भी करना पड़ता हैं। कई बार तो ये रैशेज और दाने एक दो दिन में ही ठीक हो जाते हैं, लेकिन कई बार इन्हें सही होने में अच्छा खासा समय लग जाता है। वैक्सिंग (Waxing) के बाद निकले इन दानों से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे आजमाए जा सकते हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में…

मॉश्चराइजर से मसाज जरूरी

अगर आपके स्किन पर वैक्सिंग (Waxing) के बाद रेडनेस आ जाती है तो आप वैक्सिंग हो जाने के बाद सूदिंग मॉश्चराइजर से मसाज करा सकते हैं। इससे आपकी स्किन रिलैक्स होगी और धीरे धीरे रेडनेस चली जाएगी। ध्यान रहे कि ये स्मेल फ्री मॉश्चराइजर ही हो।

एलोवेरा का इस्तेमाल

वैक्सिंग के बाद वैक्सिंग (Waxing)  वाले स्थान पर एलो वेरा जेल से अच्छी तरह से मसाज कर लें। आप रात भर के लिए एलोवेरा जेल वैक्सिंग कराई गयी जगह पर लगा रहने दें। आप एलो वेरा की ताज़ी पत्तियों से घर पर भी जेल तैयार कर सकती हैं या फिर बाजार से एलो वेरा जेल ला सकती हैं। एलो वेरा जेल के इस्तेमाल से त्वचा की सूजन और खुजली से छुटकारा मिलने के साथ दानों से भी राहत मिलती है। यह त्वचा को मॉइस्चराइज और हाइड्रेट भी करता है। घर पर एलो वेरा जेल बनाने के लिए एलो वेरा की ताज़ी पत्ती लें और इसे बीच से काटकर चाकू से इसका जेल निकाल लें। इस जेल को एयरटाइट कंटेनर में रख लें।

ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल

स्किन पर दाने या रेशेज की समस्या हो रही है। तो आप टी ट्री ऑयल और ऑलिव ऑयल लगाएं। इससे आपको स्किन पर हो रहे रेशेज से राहत मिलेगी। इसके लिए आप एक चम्मच ऑलिव ऑयल में 2-3 बूंदें टी ट्री ऑयल मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें और उसे अपनी स्किन पर हल्के हाथ से मसाज करते हुए लगाएं। ऐसा रात के समय करें और इसे लगा रहने दें।

सेब के सिरके का इस्तेमाल

सेब के सिरके को एक कप में लें और पानी भी सिरके की मात्रा के समान लेकर अच्छी तरह से मिला लें। फिर इसे रूई की मदद से वैक्सिंग वाले स्थान लगाएं। करीब 10 मिनट तक रूकने के बाद त्वचा को पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को दिन में दो बार करें। इस मिश्रण के एस्ट्रिजेंट और एंटीसेप्टिक गुण वैक्सिंग के बाद दानों से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, यह त्वचा का पीएच स्तर संतुलित करता है और सूजन दूर करता है।

नारियल तेल का इस्तेमाल

वैक्सिंग (Waxing) करने के बाद सबसे पहला काम आप अपने वैक्सिंग एरिया को क्लींजर से साफ करें। उस एरिया को सूखने के बाद उस पर नारियल का तेल लगाएं। इसे जितनी देर हो सके उतनी देर के लिए लगा छोड़ दें। ऐसा आप चाहें तो दिन में नहाने के बाद और रात को सोते समय भी कर सकते हैं। वैक्सिंग के बाद होने वाले दानों के लिए नारियल का तेल सबसे कारगर है। यह सूजन को दूर कर लाल हुई त्वचा को राहत पहुंचाता है।

Tags: post-waxing care for legsprevention during waxingSkin problems after waxingtips for waxing
Previous Post

इस दिन ऑफिस में करें धूनी, व्यापार में होगी दिन दूनी-रात चौगनी तरक्की

Next Post

इनके साथ करें दिन की शुरुआत, फुल डे रहेंगे एक्टिव

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरी

25/09/2026
Main Slider

4030 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का होगा विकास, योगी सरकार ने जारी किए 403 करोड़ रुपये

25/09/2026
Main Slider

वाहन चोरी की जगह वाहन मैन्युफैक्चरिंग और चेन स्नैचिंग की जगह बन रहे मेडिकल डिवाइस पार्क: अमित शाह

25/09/2026
Main Slider

यूपी के उत्पादों पर बढ़ा दुनिया का भरोसा, निर्यात दो लाख करोड़ के पार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

25/09/2026
Main Slider

 केशव प्रसाद मौर्य ने अमित शाह से की भेंट, मिशन यूपी और संगठन पर गहन मंथन-2027 में यूपी में फिर खिलेगा कमल

25/09/2026
Next Post
Paneer Paratha

इनके साथ करें दिन की शुरुआत, फुल डे रहेंगे एक्टिव

यह भी पढ़ें

देश में कोरोना रिकवरी दर 80.12 फीसदी, संक्रमितों की संख्या 54.87 के पार

21/09/2020
suicide

नौकरी का झांसा देकर ठगे जाने से क्षुब्ध युवक ने की आत्महत्या

14/09/2021
Rajma Pulao

लंच या डिनर में बनाएँ ये टेस्टी पुलाव, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने को ललचाए मन

17/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version