• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर महिलाओ ने निकाली पिंक जागरूकता रैली

डीएम एवं एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना

Jai Prakash by Jai Prakash
27/04/2024
in उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिद्धार्थनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के उपस्थिति में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में जनपद का मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु लोहिया कला भवन से महिलाओं द्वारा पिंक (स्कूटी) रैली निकाली गई।रैली को को हरी झंडी दिखाकर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से रवाना किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि महिलाओं का लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 में मतदान प्रतिशत पुरूषों की अपेक्षा अधिक था। अधिकांश महिलायें हर क्षेत्र में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। आप सभी अपने स्कूल एवं अपने क्षेत्र के आस-पास के लोगों को दिनांक 25 मई 2024 को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करें। पहले मतदान फिर जलपान करने का आह्वाहन करें। सभी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार ने कहा कि स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी है। इस रैली के माध्यम से गांव गांव व जन-जन तक मतदान करने का संदेश पहुंचे। हमें पूर्ण विश्वास है कि मतदान दिवस 25 मई 2024 को जनपद के सभी महिला/पुरूष एवं युवा मतदाता शत प्रतिशत मतदान करके इस लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी देकर जनपद का मतदान प्रतिशत बढ़ायेंगें।
इस मतदाता जागरूकता रैली में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, पुलिस विभाग की महिला कान्सटेबल/आरक्षी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं स्कूल की शिक्षिकायें शामिल थी।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डीसी मनरेगा रवि शंकर पांडेय, एनआरएलएम योगेन्द्र लाल भारती, जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

Previous Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह को दी श्रद्धांजलि

Next Post

सीएम धामी ने हवाई सर्वेक्षण कर वनाग्नि की घटनाओं का लिया जायजा, बोले- जल्द पा लिया जाएगा काबू

Jai Prakash

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Posts

Plantation
Main Slider

1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

30/05/2026
Rajnath Singh
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान

30/05/2026
Keshav Prasad maurya
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका’ भावी पीढ़ियों के लिए बनेगी ज्ञान, प्रेरणा और देशभक्ति का केंद्र: उप मुख्यमंत्री

30/05/2026
Heavy Rain
Main Slider

UP से उत्तराखंड तक आफत की बारिश, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

30/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

अहिंसा सर्वोच्च धर्म, लेकिन देश-समाज की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वालों के प्रति अपनानी पड़ेगी हिंसाः मुख्यमंत्री

30/05/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी ने हवाई सर्वेक्षण कर वनाग्नि की घटनाओं का लिया जायजा, बोले- जल्द पा लिया जाएगा काबू

यह भी पढ़ें

victim labour

मजदूरी मांगने पर काम से निकाला, पीड़ित मजदूरों ने पुलिस से लगाई गुहार

10/03/2021
गढ़चिरौली में नक्सलियों का हमला

गढ़चिरौली में महाराष्ट्र पुलिस पार्टी पर सैकड़ों नक्सलियों का हमला, सी60 कमांडो ने संभाला मोर्चा

05/03/2021
ganesh chaturthi

कब से शुरू होगा गणेशोत्सव, नोट कर लें पूजा विधि

31/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version