• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारतीय विज्ञापन के जनक पीयूष पांडे का निधन

Writer D by Writer D
24/10/2025
in Business
0
Piyush Pandey

Piyush Pandey

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारतीय विज्ञापन जगत के शिखर पुरुष और रचनात्मक क्रांति के वाहक पीयूष पांडेय (Piyush Pandey) का गुरुवार को 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्हें भारतीय विज्ञापन का आत्मा और चेहरा माना जाता था। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। देश के बड़े दिग्गज नेताओं समेत कई लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। ओगिल्वी इंडिया के साथ अपने चार दशक के सफर में, उन्होंने भारतीय ब्रांडों को ऑथेंटिक और रिलेटिव नैरेटिव के माध्यम से आम लोगों से जुड़ने में मदद की। 1955 में जयपुर में जन्मे पांडे, क्रिकेट, निर्माण और टी टेस्टिंग के क्षेत्र में कुछ समय बिताने के बाद 1982 में ओगिल्वी में शामिल हुए। एजेंसी में उनका उदय उल्लेखनीय रहा – अंततः वे भारत में एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और ग्लोबल चीफ क्रिएटिव ऑफिसी बने। सरल, प्रभावशाली मैसेज के माध्यम से भारत की भावना को व्यक्त करने की उनकी क्षमता ने उन्हें घर-घर में जाना जाने वाला नाम बना दिया और उन्हें ग्लाेबल पहचान दिलाई।

विज्ञापनों को बनाया रोजमर्रा की संस्कृति का हिस्सा

पांडे (Piyush Pandey) की रचनात्मक प्रतिभा ने विज्ञापनों को रोजमर्रा की संस्कृति का हिस्सा बना दिया। कैडबरी के ‘कुछ ख़ास है’, फेविकोल के ‘मज़बूत जोड़’ और एशियन पेंट्स के ‘हर घर कुछ कहता है’ के लिए उनके काम ने मार्केटिंग की सीमाओं को पार करते हुए भारतीय जीवन के भावनात्मक प्रतीक बन गए। ऐसे कैंपेंस के जरिए, उन्होंने शुरुआती विज्ञापनों के एलीट इंग्लिश टोन को गर्मजोशी, हास्य और असली भारत की स्थानीय लय से बदल दिया।

उनके साथ काम करने वाले लोग अक्सर कहते थे कि पांडे (Piyush Pandey) ने भारत को सिर्फ बेहतर विज्ञापन बनाना ही नहीं सिखाया – बल्कि उन्होंने उसे अपनी कहानियां खुद कहना भी सिखाया।

भारतीय विज्ञापन के दिग्गज और प्रेरक : सीतारमण

पीयूष पांडे (Piyush Pandey)के निधन पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने पीयूष पांडे (Piyush Pandey)को भारतीय विज्ञापन के दिग्गज और प्रेरक बताया और कहा कि उन्होंने रोजमर्रा की भाषा, सटीक हास्य और सच्ची गर्मजोशी को विज्ञापन में बखूबी पेश किया। उन्होंने पांडे के परिवार और पूरे रचनात्मक समुदाय के प्रति संवेदना व्यक्त की।

पीयूष पांडे भावनाओं के मास्टर कहानीकार : स्मृति इरानी

भाजपा की वरिष्ठ नेता स्मृति इरानी ने उन्हें सिर्फ विज्ञापन बनाने वाले नहीं, बल्कि भावनाओं के मास्टर कहानीकार बताया, जिनकी कहानियों ने ब्रांड्स को इंसानी भावनाओं से जोड़ दिया।

Tags: Piyush Pandey
Previous Post

बस में लगी भीषण आग, 20 यात्रियों की जलकर मौत

Next Post

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के वित्तीय अधिकारों में पांच गुना तक वृद्धि का निर्णय: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

आज सोना हुआ महंगा या सस्ता? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा भाव

17/10/2026
Business

इंसानों के बिस्कुट में पशुओं के चारे वाला चोकर, प्रियागोल्ड का लाइसेंस सस्पेंड

17/10/2026
RBI Governor Sanjay Malhotra
Business

रुपये में गिरावट पर RBI सख्त, गवर्नर बोले- हर जरूरी कदम उठाने को तैयार

14/10/2026
UPI
Business

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज टला, दिवाली तक राहत

13/10/2026
Inflation
Business

सितंबर में महंगाई का झटका, खुदरा दर 5.54% पर पहुंची

13/10/2026
Next Post
CM Yogi

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के वित्तीय अधिकारों में पांच गुना तक वृद्धि का निर्णय: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Somvati Amavasya

सोमवती अमावस्या पर करें ये उपाय, खुशियों के साथ बनेंगे धन लाभ के योग

26/05/2025
मार्बल से भरा ट्रक

मार्बल से भरा ट्रक कार पर पलटा, दो भाइयो समेत 6 लोगों की मौके पर मौत

23/07/2020
love you zindagi girl

‘Love you zindagi’ गाने पर झूमने वाली लड़की से रूठ गई जिंदगी

14/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version