• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुंडली में मजबूत हो ये ग्रह, तो नहीं होती किसी भी चीज की कमी

Writer D by Writer D
27/10/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Kundali

Kundali

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ज्योतिष शास्त्र की मानें, तो व्यक्ति की कुंडली (Kundali) में 12 भाव होते हैं। इन सभी 12 भावों में अलग-अलग ग्रह निवास करते हैं। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की स्थिति अच्छी है तो उसे भविष्य में अच्छे परिणाम मिलते हैं। वहीं, अगर ग्रहों की स्थिति अच्छी न हो तो व्यक्ति पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि व्यक्ति की ग्रहों की स्थिति मजबूत है या नहीं। पंडित आशीष शर्मा के अनुसार, आइए, जानते हैं कि किस ग्रह के बलवान होने का व्यक्ति की कुंडली (Kundali) पर क्या प्रभाव पड़ता है।

सूर्य की स्थिति

यदि किसी व्यक्ति की कुंडली (Kundali) में सूर्य मजबूत है, तो उसकी किस्मत में राजयोग बन सकता है। ये लोग अपना प्रभुत्व स्थापित करते हैं। यही कारण है कि ऐसे लोगों को हर जगह खूब मान-सम्मान मिलता है।

चंद्रमा की स्थिति

यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा मजबूत है, तो ऐसा व्यक्ति काफी शांत स्वभाव का होता है। ऐसे लोगों की सोचने-समझने की शक्ति अधिक होती है। इसी कारण ये लोग अपना हर काम बखूबी करते हैं।

बुध की स्थिति

यदि बुध मजबूत हो तो व्यक्ति मानसिक रूप से बहुत तेज होता है। ये लोग अपनी उम्र से कम दिखते हैं। इन लोगों का व्यवहार काफी मिलनसार होता है।

मंगल की स्थिति

जिन लोगों की कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होता है, उनका रूप बेहद आकर्षक होता है। ये लोग क्रोधी और गुस्सैल भी होते हैं। ऐसे लोगों की इच्छा शक्ति भी प्रबल होती है।

शुक्र की स्थिति

कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत हो, तो इन लोगों को सभी प्रकार की धन-संपदा, समृद्धि और विलासिता प्राप्त होती है। इन लोगों का रूप इतना आकर्षक होता है कि हर कोई इनकी ओर खिंचा चला आता है।

शनि की स्थिति

ये लोग अपने जीवन में बहुत अनुशासित रहते हैं। ऐसे लोग कम उम्र में ही जिम्मेदारियां संभालने लगते हैं। साथ ही ये बहुत मेहनती होते हैं लेकिन इन्हें परिणाम देर से मिलता है।

बृहस्पति की स्थिति

जिनकी कुंडली में बृहस्पति मजबूत होता है, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ये न सिर्फ दिखने में आकर्षक होते हैं, बल्कि इनका परिवार समृद्ध होता है, पढ़ाई भी अच्छी होती है। साथ ही समाज में इनका खूब मान-सम्मान भी होता है।

राहु की स्थिति

राहु की स्थिति मजबूत हो, तो ऐसे लोग अचानक अमीर बन जाते हैं। ये लोग काफी तेज दिमाग वाले होते हैं। इसलिए ये जीवन में सब कुछ प्राप्त कर लेते हैं।

केतु की स्थिति

केतु की स्थिति मजबूत हो, तो ऐसे लोगों का मन ईश्वर की भक्ति-भाव में रहता है। इनके पास बहुत सारा ज्ञान होता है। ये हर परिस्थिति को अकेले संभालना जानते हैं।

Tags: AstrologyAstrology tips
Previous Post

तुलसी विवाह पर इन तरीकों से करें श्रृंगार, बढ़ जाएगा दांपत्य सुख

Next Post

जिन महिलाओं के हाथ में होती है ऐसी रेखाएं उनको नहीं मिलता ये सुख

Writer D

Writer D

Related Posts

Jagannath Rath Yatra
Main Slider

आज से शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

16/07/2026
Nail Art
फैशन/शैली

पैरों के नाखूनों के लिए खास नेल आर्ट

16/07/2026
Tame Hair Flyaways
फैशन/शैली

स्टाइलिश हेयर स्टाइल के लिए ट्राई करें ये तरीके

16/07/2026
Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Next Post
हस्तरेखा

जिन महिलाओं के हाथ में होती है ऐसी रेखाएं उनको नहीं मिलता ये सुख

यह भी पढ़ें

Azam Khan

आजम खान को बड़ा झटका, हेट स्पीच मामले में दोषी करार

15/07/2023
CM Yogi

एक बार फिर प्रचंड बहुमत वाली मोदी सरकार बननी तय: सीएम योगी

01/06/2024
sonu sood

सोनू सूद की मदद से अपने पैरों पर खड़ी होगी लड़की

06/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version