• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मंदिर में हमला कर दंगा भड़काने की साजिश नाकाम, 6 ग्रेनेड के साथ आतंकी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
28/12/2020
in Main Slider, क्राइम, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
terrorist arrested with 6 grenades

terrorist arrested with 6 grenades

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस और भारतीय सेना ने संयुक्‍त रूप से कार्रवाई करते हुए जम्‍मू-कश्‍मीर के पुंछ में पाकिस्‍तान की आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। पाकिस्‍तानी आतंकी पुंछ के मंदिर में ग्रेनेड से हमला करके दंगा भड़काने की साजिश को अंजाम देना चाहते थे। पुलिस और सेना ने संयुक्‍त कार्रवाई में इस साजिश को नाकाम करते हुए आतंकियों के चार मददगारों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 6 ग्रेनेड, पाकिस्‍तानी झंडे और ग्रेनेड फेंकने की ट्रेनिंग का वीडियो समेत अन्‍य चीजें बरामद की गई हैं।

बताया गया है कि ये सभी 4 आतंकी पाकिस्‍तान में बैठे अपने हैंडलर के संपर्क में थे। पुलिस ने पहले बालाकोट सेक्टर में दो आतंकी गिरफ्तार किए थे। फिर उनसे पूछताछ में दो अन्‍य आतंकियों का सुराग लगा था। इसके बाद दो और मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो सगे भाई भी शामिल हैं जो पाकिस्‍तानी हैंडलर के संपर्क में थे और पुंछ में एक बडे़ मंदिर पर हमला करने की फिराक में थे।

पुंछ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार किये गये ये लोग जिले में शांति एवं सामुदायिक सद्भाव भंग करने के इरादे से पाकिस्तानी आका के इशारे पर एक मंदिर पर ग्रेनेड हमला करने की साजिश रच रहे थे।

असम जा रहे कंटेनर में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचा चालक

उन्होंने बताया कि साजिश का पता तब लगा जब शनिवार रात करीब आठ बजे मेंढर सेक्टर में बसूनी के पास वाहन तलाशी के दौरान स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने 49 राष्ट्रीय राइफल के जवानों के साथ मिलकर दो भाइयों मुस्तफा इकबाल और मुर्तजा इकबाल को हिरासत में लिया। दोनों गलहुटा गांव के रहने वाले हैं।

अधिकारी ने कहा कि बसूनी में 49 राष्ट्रीय राइफल के बटालियन मुख्यालय में उनसे पूछताछ की गयी और पूछताछ में पाया गया कि मुस्तफा को एक पाकिस्तानी नंबर से कॉल आया था तथा उसे ग्रेनेड हमला करने का निर्देश दिया गया था। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने कबूल किया कि उसे अरी गांव में एक मंदिर पर ग्रेनेड फेंकने का काम सौंपा गया है। उसके मोबाइल में एक वीडियो मिला जिसमें बताया गया है कि ग्रेनेड का इस्तेमाल कैसे करना है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह भी सामने आया कि मुस्तफा आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त था और उसके कबूलनामे के आधार पर नियंत्रण रेखा के समीप बालाकोटे के डब्बी गांव से उसके दो साथियों मोहम्मद यासीन और रईस अहमद को भी पकड़ा गया।

Tags: four Pakistani terrorists arrestedgrenade recoveredJammu-Kashmir newspakistani flagtemple attack plotTerrorist plot failedआतंकी साजिश नाकामग्रेनेड बरामदचार पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तारपाकिस्तानी झण्डामंदिर में हमले की साजिश
Previous Post

खौफनाक : राजकोट में दस साल से एक घर में बंद रहे तीन भाई बहन

Next Post

Xiaomi Mi 10T Pro का तगड़े कैमरा ने गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा को छोड़ा पीछे

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

गैरसैंण को 231.91 करोड़ की सौगात, CM धामी ने 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

28/10/2026
Main Slider

Karwa Chauth 2026: दिल्ली से लखनऊ तक, जानें किस शहर में कितने बजे होगा सूर्योदय

28/10/2026
पंजाब

पंजाब के पानी पर CM मान की दो टूक, बोले- हक के लिए कोर्ट से सड़क तक लड़ेंगे

28/10/2026
पंजाब

अमित शाह 1 नवंबर को चंडीगढ़ में, पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

28/10/2026
Main Slider

आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का कहर, तटीय इलाकों से लोगों का रेस्क्यू

28/10/2026
Next Post
xiomi became india's biggest smartphone brand

Xiaomi Mi 10T Pro का तगड़े कैमरा ने गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा को छोड़ा पीछे

यह भी पढ़ें

DM Savin Bansal

आपका मन तय नहीं कर सकता कि ऑपरेशन सर्जरी होंगी या नहींः डीएम

08/05/2025
sainik school

सैनिक स्कूल में प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन अब 18 दिसंबर तक

06/12/2020

सपा विधायक नाहिद हसन को बड़ा झटका, कुर्क की गई राइस मिल

11/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version